ikka cast tilottama shome fight agaist sunny deol in cortroom drama, akshaye khanna is the new villain Ikka Cast: सनी देओल को कोर्टरूम में टक्कर देंगी तिलोत्तमा, अक्षय खन्ना फिर बने विलेन, यूजर्स हुए हैरान, Web-series Hindi News - Hindustan
More

Ikka Cast: सनी देओल को कोर्टरूम में टक्कर देंगी तिलोत्तमा, अक्षय खन्ना फिर बने विलेन, यूजर्स हुए हैरान

फिल्म इक्का की कास्ट देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। सनी देओल के खिलाफ कोर्टरूम में नजर आएंगी तिलोत्तमा शोम को देखना मजेदार होने वाला है। सनी देओल के थप्पड़ की गूंज लंबे समय तक चलने वाली है।

Tue, 3 Feb 2026 06:49 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Ikka Cast: सनी देओल को कोर्टरूम में टक्कर देंगी तिलोत्तमा, अक्षय खन्ना फिर बने विलेन, यूजर्स हुए हैरान

बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले सनी देओल अपनी नेटफ्लिक्स डेब्यू फिल्म इक्का ले आए हैं। आज फिल्म की पहली झलक रिलीज कर दी गई है जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म के इंतजार में है। सनी देओल को फिल्म दामिनी के 33 साल बाद दोबारा से कोर्टरूम में वकील के किरदार में देखा जा सकता। काला कोर्ट पहने हुए सनी देओल एक केस लड़ रहे हैं। एक्टर के अपोजिट धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना कटघरे में मुजरिम की तरह खड़े नजर आ रहे हैं। एक मिनट के इस टीजर में फिल्म की कास्ट का चेहरा दिखा दिया है। इस टीजर को देखने के बाद यूजर्स दो दिग्गज एक्टर्स को फिर से साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।

सनी देओल

sunny deol in ikka

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म इक्का में सनी देओल एक वकील के किरदार में नजर आने वाले हैं। इससे पहले जब सनी देओल फिल्म दामिनी में वकील बने तो उन्होंने कई अवॉर्ड और ऑडियंस की तारीफ अपने नाम की थी। उसी फिल्म के बाद उनका डायलॉग तारीख पे तारीख भी मशहूर हुआ था। फिल्म इक्का में उन्हें दोबारा से वकील बने देखना फैंस के लिए खास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिल्म का नाम रखने के लिए प्रोड्यूसर को फॉलो करना होता है ये नियम,जानिए प्रक्रिया
ये भी पढ़ें:जावेद अख्तर का महल जैसा घर देखकर यूजर्स हुए हैरान, 3 फ्रिज, बड़ा डाइनिंग टेबल


अक्षय खन्ना

akshaye khanna in ikka

फिल्म इक्का में अक्षय खन्ना अहम किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वो इस फिल्म के विलेन हैं। टीजर में उन्हें कोर्टरूम के कटघरे में खड़ा देखा जा सकता है। इस फिल्म में भी उनका अलग स्वैग नजर आ रहा है जो ऑडियंस को पसंद आएगा। एक सीन में सनी देओल उन्हें थप्पड़ मारते हैं। ये सीन खास होने वाला है।


दिया मिर्जा

diya mirza n ikka


इक्का के इस टीजर में तीन मजबूत हीरोइन हैं। दिया का किरदार देखकर लग रहा है कि वो एक मां और पत्नी हैं जो अपने वकील से न्याय की आस लगाए हुए हैं। टीजर में उनकी झलक तीन बार दिखाई गई। एक बार वो हॉस्पिटल में भाग रही है और फिर कोर्ट रूम में।

तिलोत्तमा शोम

tillotama shome in ikka


इस फिल्म में सनी देओल के खिलाफ केस लड़ती दिखेंगी एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम। टीजर में उन्हें कोर्टरूम में काले कोर्ट में देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि तिलोत्तमा शोम का किरदार अक्षय खन्ना के लिए लड़ाई लड़ता दिखेगा।

संजीदा शेख

sanjeeda shaikh in ikka


पिछले कुछ सालों में संजीदा शेख ने अलग किरदार निभाए हैं। अब उन्हें फिल्म इक्का में एक नए रूप में देखा जाएगा। इक्का में उनकी छोटी सी झलक नजर आई है। लेकिन माना जा रहा है कि वो अहम किरदार निभाती दिखेंगी।

यूजर्स रिएक्शन

इस फिल्म सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने सपना मल्होत्रा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में एक शानदार फेस ऑफ देखने को मिलेगा। इस शानदार सीन की अभी बस कल्पना ही की जा सकती है। इस टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। एक यूट्यूब यूजर ने लिखा कि धुरंधर में रहमान डकैत को देखने के बाद उन्हें अक्षय की इस फिल्म का इंतजार अपने पे चेक से भी ज्यादा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा दामिनी के बाद सनी देओल की आवाज फिर से गूंजेगी। यूजर्स इस टीजर को देखने के बाद रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।