madhuri dixit top 7 dance songs on which girls of every generation dance till today माधुरी दीक्षित के वो टॉप 7 गाने जिस पर आज भी डांस करती हैं लड़कियां, नई हिरोइनों ने भी किया कॉपी
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनमाधुरी दीक्षित के वो टॉप 7 गाने जिस पर आज भी डांस करती हैं लड़कियां, नई हिरोइनों ने भी किया कॉपी

माधुरी दीक्षित के वो टॉप 7 गाने जिस पर आज भी डांस करती हैं लड़कियां, नई हिरोइनों ने भी किया कॉपी

माधुरी दीक्षित का नाम सुनते ही कई लोगों का दिल धक-धक करने लगता है। अपने जमाने में वह डांसिंग क्वीन रह चुकी हैं और आज तक उनके गानों को रीमिक्स करके डांस किया जा रहा है। यहां हैं ऐसे ही टॉप 7 गाने।

Kajal SharmaTue, 27 May 2025 03:42 PM
1/8

धक-धक गर्ल के सुपरहिट गाने

शायद ही कोई सिनेप्रेमी होगा जिसे माधुरी दीक्षित पसंद न हों। माधुरी पर कई आइकॉनिक गाने फिल्माए गए हैं जो एवरग्रीन है। 80-90 के दशक से लेकर अब तक इन गानों पर डांस किया जाता है। चित्रहार के जमाने में ये गाने चार्ट बस्टर रह चुके हैं। यहां हैं माधुरी दीक्षित के ऐसे ही 7 सुपरहिट डांस नंबर्स।

2/8

एक-दो-तीन

माधुरी के डांस नंबर्स की बात की जाए तो तेजाब फिल्म के इस गाने को कैसे भूला जा सकता है। फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी। इसके गाने खूब चले थे। एक-दो-तीन पर आज भी डांस किया जाता है। इस गाने का नया वर्जन बना जिस पर जैकलीन फर्नांडिस ने डांस किया।

3/8

तम्मा तम्मा

1990 में आई थानेदार फिल्म का यह गाने आज भी डीजे पर बज जाए तो लोग खुद को रोक नहीं पाते। इस गाने में माधुरी के साथ संजय दत्त ने भी काफी अच्छी कोशिश की है। गाने की पॉप्युलैरिटी का आलम यह है कि इसको तम्मा तम्मा अगेन नाम से फिर से रिलीज किया गया था। इसे आलिया पर फिल्माया गया था।

4/8

चोली के पीछे क्या है

1993 में आई फिल्म खलनायक का गाना 'चोली के पीछे' जब रिलीज हुआ तो काफी बवाल हुआ था। हालांकि समय के साथ लोगों ने इसे एक्सेप्ट कर लिया। गाने का म्यूजिक लोगों को तब भी पसंद आया था हालांकि लिरिक्स पर आपत्ति थी। इस गाने के कई वर्जन्स बन चुके हैं। डीजे पर जब ये गाना बजता है तो लड़की हो या लड़के सब झूमकर नाचते हैं। गाने के नए वर्जन को करीना कपूर पर फिल्माया गया है।

5/8

चने के खेत में

अंजाम फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान इसमें विलन बने थे। माधुरी दीक्षित ने फिल्म में चने के खेत में गाने पर जबरदस्त डांस किया है। माधुरी के ज्यादातर गानों की तरह इस गाने को भी सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।

6/8

अंखियां मिलाऊं

अंखियां मिलाऊं गाना राजा फिल्म का है। इसमें माधुरी दीक्षित के अपोजिट संजय कपूर थे। फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और इसके गाने भी खूब पसंद किए गए।

7/8

डोला रे डोला

देवदास फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और इसके गाने सुपर-डुपर हिट थे। फिल्म में माधुरी पर फिल्माए कई गानों पर आज तक डांस किया जाता है। इनमें से डोला रे डोला भी एक है।

8/8

घाघरा

यह गाना ज्यादा पुराना नहीं है। फिल्म ये जवानी है दीवानी साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका गाना टीवी पे ब्रेकिंग न्यूज भी ब्लॉकबस्टर था। शादी और बच्चों के बाद ब्रेक ले चुकीं माधुरी ने इसमें गजब का डांस किया है।