'तू विलेन है, तेरा रोल कितना है?', 'एनिमल' में बॉबी देओल के किरदार पर ऐसा था पिता धर्मेंद्र का रिएक्शन
बॉबी देओल हाल ही में एक चैट शो का हिस्सा बने। इस दौरान बॉबी ने बताया कि 'एनिमल' में उनके निगेटिव रोल पर उनके पिता का क्या रिएक्शन था। बॉबी ने माना कि सालों के स्ट्रगल के बाद अपने माता-पिता को खुश देखना उनके कमबैक जर्नी के सबसे इमोशनल पलों में से एक था।

बॉबी देओल ने फिल्म 'एनिमल' की जबरदस्त सफलता और अपने रोल को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। फिल्म में भले ही उनका रोल महज कुछ मिनटों का रहा हो, लेकिन वो लीड एक्टर रणबीर कपूर पर भी भारी पड़े। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर बवाल मचाया। मूवी में बॉबी ने विलेन का किरदार निभाया था। हाल ही में बॉबी ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र को शुरू में इस बात का यकीन नहीं था कि 'एनिमल' में उनके रोल का क्या असर होगा।
'तू विलेन है? तेरा रोल कितना है?'
बॉबी देओल हाल ही में शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टुनाइट' का हिस्सा बने। इस दौरान बॉबी ने बताया कि 'एनिमल' में उनके निगेटिव रोल पर उनके पिता का क्या रिएक्शन था। बॉबी ने मुस्कुराते हुए याद किया, 'पापा मुझसे पूछते थे, 'तू विलेन है? तेरा रोल कितना है?' हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद और ऑनलाइन और सिनेमाघरों में इसे मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, पापा को अपने बेटे की सफलता पर बहुत गर्व हुआ।'
'लोग तो तेरे दीवाने हो गए हैं'
बॉबी ने आगे बताया, 'जब उन्होंने देखा कि लोगों का इतना प्यार मिल रहा है, तो वह बहुत खुश थे।' एक्टर ने आगे बताया कि धर्मेंद्र जिन्हें Instagram पर स्क्रॉल करना और फैंस के रिएक्शन पढ़ना पसंद है, उन्होंने उनके परफॉर्मेंस को लेकर लोगों की दीवानगी देखने के बाद क्या रिएक्शन दिया। Bobby ने कहा, 'पापा ने मुझसे कहा, 'लोग तो तेरे दीवाने हो गए हैं। मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने मेरी जिंदगी का यह दौर देखा।'
'एनिमल के बाद मेरे माता-पिता बहुत खुश थे'
बॉबी ने माना कि सालों के स्ट्रगल के बाद अपने माता-पिता को खुश देखना उनके कमबैक जर्नी के सबसे इमोशनल पलों में से एक था। एक्टर ने कहा कि एनिमल के बाद उन्हें जो प्यार मिला, वह स्पेशल लगा क्योंकि यह लंबे समय के सेल्फ-डाउट और करियर में रुकावटों के बाद मिला था। अपने पिता के बारे में सोचते हुए बॉबी इमोशनल हो गए और कहा, 'मेरे लिए मेरे पापा एक ऐसे इंसान थे जिन्हें पूरी दुनिया इतना प्यार करती थी। पापा स्पेशल थे। उनके जैसा कोई बन भी नहीं सकता।'
मेरे पापा को पूरी दुनिया प्यार करती थी
इस दौरान जब शेखर सुमन ने उनसे पूछा कि आप धर्मेंद्र जी के बारे में कुछ भी कहना बहुत मुश्किल है, लेकिन अगर आप उनकी एक चीज बताएं जो आपको सबसे ज्यादा पसंद थी, तो वो क्या है? इस पर बॉबी देओल ने कहा, 'मेरे लिए, मेरे पापा एक ऐसे इंसान थे, जिन्हें पूरी दुनिया प्यार करती थी। उसका एहसास रहता था हमेशा, लेकिन जब वो चले गए, तो इतना दुख और इतना दर्द हमें ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को हुआ। ऐसे थे पापा। पापा स्पेशल थे। उनके जैसा कोई बन भी नहीं सकता, कभी आ भी नहीं सकता।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन