These Top 10 Indian Movies And Series Trending On Netflix In Pakistan THis Movie On Top KNow Full List Dhurandhar Netflix पर रिलीज होते ही पाकिस्तान में नंबर-1 बनीं ये फिल्म, सरहद पार ट्रेंड कर रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनNetflix पर रिलीज होते ही पाकिस्तान में नंबर-1 बनीं ये फिल्म, सरहद पार ट्रेंड कर रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज

Netflix पर रिलीज होते ही पाकिस्तान में नंबर-1 बनीं ये फिल्म, सरहद पार ट्रेंड कर रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ये एक फिल्म पाकिस्तान में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। आज हम आपको पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही नेटफ्लिक्स की टॉप 10 मूवीज और सीरीज के  बारे में बताने जा रहे हैं।

Priti KushwahaSat, 23 May 2026 02:01 PM
1/11

Netflix पर रिलीज होते ही पाकिस्तान में नंबर-1 बनीं ये फिल्म

पाकिस्तानी भी इंडियन फिल्मों और सीरीज के उतने ही दीवाने हैं, जितने की भारतीय। वहां, भी इंडियन फिल्मों को बड़ी ही दिलचस्पी के साथ देखा जाता है। यहीं नहीं, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ये एक फिल्म पाकिस्तान में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। आज हम आपको पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही नेटफ्लिक्स की टॉप 10 मूवीज और सीरीज के  बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कौन सी फिल्म नंबर-1 पर है...

2/11

धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार, 22 मई से एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा फिल्म को जियो हॉट स्टार पर भी स्ट्रीम किया गया है।  ये वर्जन अनकट है यानी दर्शक फिल्म के अनदेखे सीन्स को भी एंजॉय कर सकते हैं। धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा पाकिस्तान में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है।

3/11

कर्तव्य

दूसरे नंबर पर पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान की 'कर्तव्य' ट्रेंड कर रही है। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सैफ अली खान  हरियाणा के एक ईमानदार पुलिस अफसर 'पवन मलिक' की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक महिला पत्रकार की हत्या, ऑनर किलिंग, और सिस्टम के भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती है।

4/11

स्वैप्ड

एनिमेटेड फिल्म 'स्वैप्ड' पाकिस्तान में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देखी जा रही है। इस फिल्म में एक जादुई पौधे के कारण एक छोटे से वुडलैंड जीव (माइकल बी. जॉर्डन द्वारा आवाज दी गई) और एक राजसी पक्षी के शरीर आपस में बदल जाते हैं।

5/11

द हंट

नेटफ्लिक्स पर 'द हंट' चौथे नंबर पर है। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

6/11

ट्रैप

हॉलीवुड फिल्म 'ट्रैप' एम. नाइट श्यामलन द्वारा निर्देशित एक लोकप्रिय मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। नेटफ्लिक्स  में ये मूवी पांचवें नंबर पर हैं। इस फिल्म में जोश हार्टने मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने 'द बुचर' नाम के एक खतरनाक सीरियल किलर का किरदार निभाया है।

7/11

एपेक्स

'एपेक्स' (Apex) 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक बेहद रोमांचक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। इसमें चार्लीज थेरॉन मुख्य भूमिका में हैं, जो एक साहसी महिला है। जंगल और पहाड़ों में अपने एडवेंचर के दौरान, वह एक शातिर सीरियल किलर के जाल में फंस जाती है और खुद को बचाने के लिए उसे एक खूंखार शिकारी का सामना करना पड़ता है। लिस्ट में ये मूवी छठे नंबर पर है।

8/11

धुरंधर

नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' 7वें पर है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ इसका पहला पार्ट 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। आदित्य धर की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

9/11

टोस्टर

नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में 'टोस्टर' 8वें पर है। फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग ने सभी का दिल जीता।

10/11

ट्विस्टर

नेटफ्लिक्स पर 'ट्विस्टर' 9वें पर है। यह एक दिल दहला देने वाली डॉक्यूमेंट्री है जो 22 मई 2011 को मिसौरी में आए विनाशकारी तूफान (EF5 Tornado) की सच्ची घटनाओं और फुटेज को दिखाती है।

11/11

दो दीवाने शहर में

'दो दीवाने शहर में' साल 2026 की एक भारतीय हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मुंबई के शहरी माहौल में दो सामाजिक रूप से अजीब युवाओं की प्रेम कहानी और आत्म-खोज को दर्शाती है। यह 17 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। लिस्ट में ये फिल्म नंबर 10वें नंबर पर है।