'मेरे पापा एक ऐसे इंसान थे जो...'धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए बॉबी देओल, पिता की इस एक चीज को हमेशा रखेंगे याद
बॉबी देओल शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टुनाइट' का हिस्सा बने। इस दौरान बॉबी ने अपने पिता धर्मेंद्र संग बिताए कई खास पलों को याद किया और उन्हें याद कर रो पड़े। धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था।

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। धर्मेंद्र के निधन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा था। पूरा देश 'ही मैन' के जाने पर रोया था। एक्टर के निधन ने उनके दोनों बेटों बॉबी देओल और सनी देओल को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया। हाल ही में 'एनिमल' एक्टर बॉबी देओल ने पिता संग अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की। पिता के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल इमोशनल हो गए।
काफी वक्त से बीमार थे धर्मेंद्र
दरअसल, हाल ही में बॉबी देओल शेखर सुमन के चैट शो 'शेखर टुनाइट' का हिस्सा बने। इस दौरान बॉबी ने अपने पिता धर्मेंद्र संग बिताए कई खास पलों को याद किया और उन्हें याद कर रो पड़े। धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। अपने बर्थडे से चंद दिन पहले ही उन्होंने आखिरी सांस ली थी। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
मेरे पापा को पूरी दुनिया प्यार करती थी
इस दौरान जब शेखर सुमन ने उनसे पूछा कि आप धर्मेंद्र जी के बारे में कुछ भी कहना बहुत मुश्किल है, लेकिन अगर आप उनकी एक चीज बताएं जो आपको सबसे ज्यादा पसंद थी, तो वो क्या है? इस पर बॉबी देओल ने कहा, 'मेरे लिए, मेरे पापा एक ऐसे इंसान थे, जिन्हें पूरी दुनिया प्यार करती थी। उसका एहसास रहता था हमेशा, लेकिन जब वो चले गए, तो इतना दुख और इतना दर्द हमें ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को हुआ। ऐसे थे पापा। पापा स्पेशल थे। उनके जैसा कोई बन भी नहीं सकता, कभी आ भी नहीं सकता।'
एक चीज जिससे धर्मेंद्र को हमेशा याद रखेंगे बॉबी
जब बॉबी देओल से पूछा गया कि एक ऐसी चीज क्या है, जिसकी वजह से तुम पापा धर्मेंद्र को याद रखोगे अपने पापा के बारे में कौन सी एक बात हमेशा याद रखेंगे, तो वह कुछ देर रुके और भावुक हो गए। इस पर उन्होंने कहा, 'ऐसी एक चीज तो हो ही नहीं सकती उस इंसान की। उनकी हर एक चीज बहुत प्यारी थी। उनकी हर बात याद रखने लायक है। उनकी हर बात प्यारी थी। यहां तक कि उनका गुस्सा भी प्यारा था।' बॉबी को रोते देख शेखर सुमन ने स्थिति संभालने हुए कहा, 'उन्होंने सभी को वैसा ही प्यार दिया जैसा उन्होंने अपने बेटों सनी और बॉबी को दिया। वह अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अपने हर फैन से बात करते थे और उन्हें अपने फार्म हाउस का टूर करवाते थे। अपने माली अपने हेल्पर सभी से बात करते थे। वह बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन