Do You Know Rani Mukherjee was exchanged in the hospital after birth And His parents shocked बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के पैदा होते ही हॉस्पिटल में हो गई थी बड़ी गड़बड़ी, घबरा गए थे माता-पिता, मच गया था हड़कंप, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के पैदा होते ही हॉस्पिटल में हो गई थी बड़ी गड़बड़ी, घबरा गए थे माता-पिता, मच गया था हड़कंप

इस एक्ट्रेस के पैदा होते ही अस्पताल में एक बड़ी गड़बड़ी हो गई थी और वो अपने सगे मां-बाप से बिछड़ते-बिछड़ते रह गई। लेकिन मां तो आखिर मां होती है, उसकी ममता ने अपनी बेटी को आखिरकार पहचान लिया।

Sat, 23 May 2026 11:28 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के पैदा होते ही हॉस्पिटल में हो गई थी बड़ी गड़बड़ी, घबरा गए थे माता-पिता, मच गया था हड़कंप

बॉलीवुड स्टार्स के कई ऐसे किस्से हैं, जिसे उनके फैंस बड़ी ही दिलचस्पी के साथ जानने के लिए बेताब रहते हैं। कई ऐसे किस्से हैं, जिसे शायद ही उनके फैंस भी जानते होंगे। एक ऐसा ही किस्सा 90 के दशक सुपरस्टार एक्ट्रेस संग जुड़ा है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस एक्ट्रेस के पैदा होते ही अस्पताल में एक बड़ी गड़बड़ी हो गई थी और वो अपने सगे मां-बाप से बिछड़ते-बिछड़ते रह गई। लेकिन मां तो आखिर मां होती है, उसकी ममता ने अपनी बेटी को आखिरकार पहचान लिया। आइए जानते हैं आखिर कौन है वो एक्ट्रेस और आखिर उस दिन हॉस्पिटल में क्या हुआ था?

घबरा गई थीं मां

90 के दशक की हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि रानी मुखर्जी हैं। रानी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। क्या आप जानते हैं पैदा होते हुए उनको लेकर हॉस्पिटल में बड़ी गड़बड़ी हो गई थी। जिसकी वजह से रानी मुखर्जी के माता-पिता काफी घबरा गए थे। इस बात का खुलासा खुद रानी मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बालकनी से गिरकर हुई थी इस एक्ट्रेस के मंगेतर की मौत, विधवा की तरह जी जिंदगी

पैदा होते ही अस्पताल में बदल गई थीं रानी

रानी मुखर्जी ने सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में अपने जन्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। रानी ने बताया, 'मेरे जन्म के बाद मुझे गलती से एक पंजाबी फैमिली के रूम में शिफ्ट कर दिया गया और उनका बच्चा मेरी मां (कृष्णा मुखर्जी) के पास पहुंचा दिया गया। उस बच्चे को देखकर मेरी मां को शॉक्ड हो गई थीं और चिल्लाने लगीं किये मेरा बच्चा नहीं है। मेरी मां ने ये बात मेरी आंखें देखकर कही थी। उन्होंने कहा कि इस बच्चे की आंखें भूरी नहीं हैं। इसके बाद फिर मेरी मां ने अस्पताल वालों से मुझे तलाशने को कहा और फिर बाद में जाकर मुझे मेरी मां के वापस लाया गया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कान में प्रेमानंद महाराज की तस्वीर वाला पर्स लेकर पहुंची अंजलि फोगाट

इस मूवी से किया डेब्यू

बता दें कि रानी मुखर्जी ने साल 1996 में आई फिल्म 'बियेर फूल' से बतौर एक्ट्रेस सिनेमा जगत में डेब्यू किया। हालांकि, फिल्म में उनका लीड रोल नहीं बल्कि सपोर्टिंग रोल में थीं। इसके बाद वो फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में पहली बार बतौर लीड एक्ट्रेस दिखीं थीं। इस मूवी में रानी ने अपनी एक्टिंग से हर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, उन्हें सही मायने में पहचान आमिर खान स्टारर फिल्म 'गुलाम' से मिल थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'दृश्यम-3' ने बिगाड़ा 'राजा शिवाजी' का पूरा खेल, लाखों कमाने पर मजबूर हुई फिल्म

रानी मुखर्जी का फिल्मी सफर

इसके अलावा रानी मुखर्जी ने अपने करियर में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'कुछ कुछ होता है', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'हैलो ब्रदर', 'नायक', 'मुझसे दोस्ती करोगी', 'साथिया', 'वीर-जारा', 'हम तुम', 'मर्दानी', 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे ' और 'हिचकी' जैसी कई मूवीज में अपनी कमाल की अदाकारी से हर किसी का दिल जीता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।