bhooth bangla vs bhool bhulaiyaa 3 box office collection akshay kumar vs kartik aaryan first weekend अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ या कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’, किसने किया ज्यादा कलेक्शन?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ या कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’, किसने किया ज्यादा कलेक्शन?

Akshay Kumar vs Kartik Aaryan: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’, दोनों ही हॉरर कॉमेडी फिल्में हैं। यही कारण है कि आज हम दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस का कम्पैरिजन कर रहे हैं।

Mon, 20 April 2026 06:06 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ या कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’, किसने किया ज्यादा कलेक्शन?

Bhooth Bangla First Weekend Collection: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। ठीक ठाक इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिल्म ने डे 0 से लेकर डे 3 तक (16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 58 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद 'भूत बंगला' के साथ लौटी है। ऐसे में ये जानना मजेदार होगा कि ‘भूत बंगला’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को पछाड़ पाई या नहीं।

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस

‘भूत बंगला’ ने डे 0 पर 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 19 करोड़ का कारोबार किया। वहीं तीसरे दिन ‘भूत बंगला’ ने 23 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 58 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार छोटे हैं या राजपाल यादव? जानें ‘भूत बंगला’ के हर एक एक्टर की उम्र
डेबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 03.75 करोड़ रुपये
डे 112.25 करोड़ रुपये
डे 219 करोड़ रुपये
डे 323 करोड़ रुपये
कुल कमाई58 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले धुरंधर 2 और अब भूत बंगला, मेकर्स क्यों रख रहे पेड प्रीव्यूज, जाने इसका मतलब

‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ ने कितनी कमाई की थी?

याद दिला दें, ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार थे। वहीं ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली थी। आइए आपको बताते हैं कि पहले वीकेंड ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ ने कितनी कमाई की थी।

‘भूल भुलैया 2’ का पहला वीकेंड

डे 1 - 14.11 करोड़ रुपये

डे 2 - 18.34 करोड़ रुपये

डे 3 - 23.51 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन (पहले वीकेंड) - 55.96 करोड़ रुपये

भूल भुलैया 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 1 - 35.50 करोड़ रुपये

डे 2 - 37 करोड़ रुपये

डे 3 - 33.50 करोड़ रुपये

कुल कमाई (पहले वीकेंड) - 106 करोड़ रुपये

‘भूल भुलैया 2’ vs ‘भूल भुलैया 3’ vs ‘भूत बंगला’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इस OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज
फिल्मबॉक्स ऑफिस कलेक्शन (पहला वीकेंड)
भूल भुलैया 255.96 करोड़ रुपये
भूत बंगला58 करोड़ रुपये
भूल भुलैया 3106 करोड़ रुपये
,

अक्षय क्यों रह गए पीछे?

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी से दर्शकों को 'भूल भुलैया 3' से बेहतर परफॉर्म करने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। क्यों? आइए बताते हैं।

1. फ्रेंचाइजी का फायदा नहीं मिला: 'भूल भुलैया 3' को एक कल्ट फ्रेंचाइजी का फायदा मिला था। दर्शकों के मन में 'मंजुलिका' और 'रूह बाबा' के किरदारों को लेकर पहले से एक क्रेज था। वहीं 'भूत बंगला' को शुरू से ही ‘भूल भुलैया’ से कम्पेयर किया जा रहा था और दर्शकों को अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी से ज्यादा उम्मीदें थीं।

2. रिलीज टाइमिंग और क्लैश: कार्तिक आर्यन की फिल्म दिवाली जैसे बड़े हॉलिडे पर रिलीज हुई थी, जिसका फायदा उसे पहले ही दिन 36 करोड़ की ओपनिंग के रूप में मिला। वहीं 'भूत बंगला' किसी भी लॉन्ग वीकेंड पर नहीं मिली। इसके अलावा, लोगों ने इस महीने ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में देखने के लिए पहले ही अपनी जेब ढीली कर दी थी।

कंटेंट और रिव्यूज: 'भूत बंगला' को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। जहां कुछ लोगों को अक्षय-प्रियदर्शन की क्लासिक कॉमेडी पसंद आई, वहीं कुल लोगाें को इंटरवल के बाद की फिल्म बहुत बोरिंग लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Review: भूत बंगला कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, भूल भुलैया जैसी तो नहीं?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।