Bhojpuri version of durandhar most watched song shararat goes viral people comment bahut badhiya lagal धुरंधर के सबसे ज्यादा देखे गए गाने शरारत का भी भोजपुरी वर्जन आया, लोग बोले- बॉलीवुड से अच्छा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के सबसे ज्यादा देखे गए गाने शरारत का भी भोजपुरी वर्जन आया, लोग बोले- बॉलीवुड से अच्छा

डिबल मीनिंग और वल्गर लिरिक्स ने भोजपुरी गानों की छवि खराब कर दी है। इस बीच कुछ आर्टिस्ट बॉलीवुड के पॉप्युलर गानों को भोजपुरी स्टाइल में रिक्रिएट कर रहे हैं। यहां सुनें धुरंधर का गाना।

Mon, 11 May 2026 12:24 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के सबसे ज्यादा देखे गए गाने शरारत का भी भोजपुरी वर्जन आया, लोग बोले- बॉलीवुड से अच्छा

बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन्स आजकल काफी ट्रेंड हो रहे हैं। इस बीच धुरंधर के गानों ने काफी जोर पकड़ा है। गहरा हुआ और दिल पे जख्म खाते हैं के बाद धुरंधर के शरारत गाने का भोजपुरी वायरल है। बता दें कि यूट्यूब पर शरारत धुरंधर का सबसे ज्यादा देखा गया गाना है। इस वर्जन को दो दिनों में 47.2k लाइक्स मिल चुके हैं। गाने को भोजपुरी आर्टिस्ट मृत्युंजय कुमार ने गाया है। टाइटल है मासूम चेहरा। लोगों को यह गाना अच्छा लग रहा है। कमेंट सेक्शन में तारीफ वाले कई कमेंट्स दिख रहे हैं।

ये हैं नए गाने के बोल

मृत्युंजय रॉय ने एक और बॉलीवुड के एक और गाने का भोजपुरी वर्जन तैयार किया है। यह पूरा गाना नहीं बल्कि छोटी सी क्लिप है। गाने के बोल भोजपुरी हैं लेकिन ट्यून ओरिजनल गाने का ही है। मृत्युंजय अपनी स्टाइल में बोलते हैं, कैसा होता अगर इस गाने का कोी भोजपुरी वर्जन होता। इसके बाद वह गाना गाते हैं। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं, साची कहिल तोहार मासूम चेहरा, दिल लेके गईल असर भईल गहरा। हमसे हो गईल बा कौने खता, का भईल हमके ना लागल पता, आ ले गईलू निदिया उड़ा के। नैना से नैना मिला के गईलू चैना चुरा के।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेरे नाम का गांववाला भोजपुरी वर्जन बार-बार सुन रहे लोग; लिखा- कितना सुकून

लोगों को गाना सुनकर आया मजा

मृत्युंजय के गाने की लोग तारीफ कर रहे हैं। उनके इंस्टा पोस्ट पर कमेंट है, हाय क्या गाना है। एक और ने लिखा है, वाकई बहुत जबरदस्त गाना है। एक ने तारीफ की है, आपकी आवाज बहुत सुंदर है भाई। एक और ने लिखा है, ओय शरारत। एक ने लिखा है, बिग फैन हो गई, खूबसूरत आवाज। एक ने लिखा है, बॉलीवुड से तो अच्छा लग रहा है सुनने में। एक ने लिखा है, आय-हाय क्या गाना गाये हो भाईजी भोजपुरी टॉप पर है। एक ने लिखा है, बहुत बढ़िया लागल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जबसे तेरे नैना गाने का भोजपुरी वर्जन सुना? लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

बढ़ रहे हैं मृत्युंजय के चाहने वाले

मृत्युंजय के नए गाने आते जा रहे हैं इसके साथ उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। 7 मई तक मृत्युंजय के फॉलोअर्स 80.7k थे अब बढ़कर 91.8K हो चुके हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में भी लिख रखा है, 23.8 मिलियन+ व्यूज और दिनोदिन बढ़ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ गाने का भोजपुरी वर्जन वायरल, लोग बोले- बेस्ट

मृत्युंजय के पॉप्युलर गाने

मृत्युंज इससे पहले गहरा हुआ, हौले-हौले हो जाएगा प्यार, दिल पे जख्म खाते हैं, श्रीवल्ली गाने का तेलुगु भोजपुरी मैशअप, बॉर्डर का भोजपुरी वर्जन ला चुके हैं। ज्यादातर गाने क्लिप्स में हैं। हौले-हौले हो जाएगा प्यार को यूट्यूब पर डाला है। इसका टाइटल है लहें लहें हो जाई प्यार। मृत्युंजय के यूट्यूब चैनल पर कुछ भोजपुरी लोकगीत भी हैं। उन्होंने मां के ऊपर भी एक गाना रिलीज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।