धुरंधर 2 के ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ गाने का भोजपुरी वर्जन हुआ पॉप्युलर, लोग बोले- मर्द यहीं रो देते हैं
बॉलीवुड गानों के हिंदी वर्जन गानों की सीरीज में आज आपके लिए धुरंधर 2 के गाने दिल पे जख्म खाते हैं का भोजपुरी वर्जन है। मृत्युंजय राय के इंस्टा पर पोस्ट ये गाना कई लोगों को यह गाना पसंद आ रहा है।

धुरंधर 2 के गाने यूट्यूब चार्ट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हैं। मूवी के कई सॉन्ग्स के भोजपुरी वर्जन हम आपके सामने ला चुके हैं। ये गाने मृत्युंजय राय नाम के आर्टिस्ट अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट किए हैं। गहरा हुआ और हौले-हौले हो जाएगा प्यार गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब दिल पे जख्म खाते हैं गाना भी चर्चा में है। इस पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शंस दिख रहे हैं। गाने की क्लिप वायरल है और कई लोग इसका फुल वर्जन सुनना चाहते हैं।
दिल पे जख्म खाते हैं का भोजपुरी वर्जन
मृत्यंजय ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट किया है। इसको 47.8k लाइक्स मिले हैं। मृत्युंजय बोलते हैं, अगर धुरंधर के इस गाने का भोजपुरी वर्जन आपको अच्छा लगे तो प्लीज शेयर जरूर करें। इसके बाद वह गाना गाते हैं। मृत्युंजय ने गाने को ट्रांसलेट नहीं किया है बल्कि भोजपुरी भाषा में नई लिरिक्स दी है लेकिन गाने का म्यूजिक वही है। मृत्युंजय गाते हैं, इंतजार बढ़ जाला और पिरितिया के, निंदिया उड़ा देला जब केहू रतिया के। लोगों को मृत्युंजय की आवाज काफी पसंद आ रही है। इस पर कई कमेंट्स हैं।
लोगों ने की तारीफ
एक ने लिखा है, काबिलेतारीफ है भाई साहब। एक ने लिखा है बेस्ट। एक और ने लिखा है मास्टरपीस। एक ने लिखा है, मास्टरपीस। एक कमेंट है, इतौ बहुत अच्छा है ज्वान। एक कमेंट है, मर्द यहीं रो देते हैं। लोग मृत्युंजय के अकाउंट पर लिख रहे हैं कि अगर भोजपुरी सिंगर्स ऐसे ही गाने गाने लगें तो कितना अच्छा होगा। कई लोगों ने मृत्युंजय से रिक्वेस्ट की है कि वह अपने यूट्यूब चैनल पर इन गानों के पूरे वर्जन अपलोड करें।
कई फिल्मों के भोजपुरी वर्जन
मृत्युंजय ने रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के हौले-हौले गाने का भोजपुरी वर्जन यूट्यूब पर अपलोड किया है। बाकी गानों को क्लिप के रूप में इंस्टाग्राम पर डाला है। इंस्टा पर उनके 69.4K फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 174 पोस्ट किए हैं और सिर्फ 7 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। मृत्युंजय ने मेरे रश्के कमर, चुरा के दिल मेरा, सैय्यारा, बॉर्डर 2, तेरे मस्त-मस्त दो नैन, उड़ारियां जैसे कई गानों के भोजपुरी वर्जन्स की क्लिप शेयर की हैं। मृत्युंजय के यूट्यूब चैनल पर भी अलग-अलग जॉनर के भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज हैं। इनमें लोकगीत दुलहिन दुलारी, भोजपुरी चैत गीत बाड़ु कमसिन, छठ गीत ऊंगी ए गोसाइआ, देवी गीत माई ढोली चढ़ी है। मृत्युंजय के प्रोफाइल के मुताबिक, वह म्यूजिक क्रिएटर और सिंगर हैं, वह म्यूजिक रील्स बनाकर डालते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन