Asha Bhosle Death Last Instagram Post was about Meaning of Life and Moksha निधन के बाद वायरल हुई आशा भोसले की आखिरी पोस्ट, ‘मोक्ष’ और ‘जीवन’ को लेकर लिखी थीं ये बातें, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

निधन के बाद वायरल हुई आशा भोसले की आखिरी पोस्ट, ‘मोक्ष’ और ‘जीवन’ को लेकर लिखी थीं ये बातें

आशा भोसले ने इंस्टाग्राम पर किया था यह आखिरी पोस्ट। लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर ने अपनी इस पोस्ट में जीवन के वास्तविक अर्थ और मोक्ष जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार लिखे थे।

Sun, 12 April 2026 01:43 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
निधन के बाद वायरल हुई आशा भोसले की आखिरी पोस्ट, ‘मोक्ष’ और ‘जीवन’ को लेकर लिखी थीं ये बातें

लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। आशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स से जुड़ी रहती थीं। इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट उन्होंने 18 मार्च को किया था। इस पोस्ट में आशा ताई ने जीवन के अंत और मोक्ष को लेकर कई बातें लिखी थीं। फैंस अब उनकी इस पोस्ट को उनके पूर्वाभास के तौर पर देख रहे हैं। आशा भोसले के निधन के बाद अब उनका यह आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपनी आखिरी पोस्ट में लिखी थीं ये गहरी बातें

अपने आखिरी इंस्टा पोस्ट में आशा भोसले ने इंटरनेशनल बैंड 'गोरिल्लाज' के साथ एक फोटो पोस्ट की थी। बैकग्राउंड में भारतीय मोहल्ले, हाथी और टूटी फूटी चीजें दिख रही हैं। इस फोटो में वह काफी शांत और सादगी भरे अवतार में नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'वाराणसी जाकर और सबसे पवित्र नदी गंगा के किनारे यात्रा करते हुए, जो कुछ मैंने देखा उसे करीब से समझने पर, मुझे जीवन का अर्थ समझ आया-- कि मैं कौन हूं और इस धरती पर मुझे क्या करना है।' उन्होंने अपनी संगीत साधना को एक मांझी (नाव चलाने वाले) की तरह बताया था, जो उन्हें जीवन रूपी नदी के पार ले जाने में मदद कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आशा भोसले से 9 साल की उम्र में छूट गया था पिता का साथ, पहली शादी में झेला टॉर्चर

जीवन के अंतिम पड़ाव के लिए तैयार थीं आशा?

आशा भोसले ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं नदी के उस पार पहुंच जाऊंगी, तो मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी। मुझे मोक्ष प्राप्त होगा और मैं उन हजारों आवाजों का हिस्सा बन जाऊंगी जो हमारे चारों तरफ तैर रही हैं।' आशा भोसले के ये शब्द बताते हैं कि वह कहीं न कहीं जीवन के अंतिम पड़ाव के लिए आध्यात्मिक रूप से तैयार थीं। उन्होंने यह भी लिखा है कि वह प्रकृति के साथ एक होने का इंतजार कर रही हैं। 'द शैडोई लाइट' गाने के जरिए उन्होंने अपनी पूरी विरासत को एक जगह समेटने की कोशिश की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: आशा भोसले का निधन, डॉक्टर ने बताया डेथ का कारण, ममता बनर्जी ने जताया शोक

गायकी की दुनिया के लिए एक युग का अंत

आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने शोक प्रकट किया है। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ। उनकी पोती जनाई भोसले ने इस मुश्किल घड़ी में परिवार की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मनोरंजन जगत और गायकी की दुनिया के लिए आशा भोसले का जाना एक बड़ी क्षति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लता मंगेशकर संग संगीत की टक्कर पर आशा ने दिया था 2 टूक जवाब- जब दीदी गाती हैं…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।