Asha Bhosle Death News Highlights: आशा भोसले के घर पहुंचे सेलेब्स, दी आखिरी विदाई asha bhosle death news live in hindi legendary singer dies at 92 age last rites funeral celebrity reaction - entertainment news
More
Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडAsha Bhosle Death News Highlights: आशा भोसले के घर पहुंचे सेलेब्स, दी आखिरी विदाई

Asha Bhosle Death News Highlights: आशा भोसले के घर पहुंचे सेलेब्स, दी आखिरी विदाई

Asha Bhosle Death Live Updates : महान पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके जाने से भारतीय संगीत के एक युग का अंत हो गया है।

Asha Bhosle Death News Highlights: आशा भोसले के घर पहुंचे सेलेब्स, दी आखिरी विदाई

आशा भोसले

Vartika Tolani| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 12 Apr 2026 11:03 PM
हमें फॉलो करें

Asha Bhosle Death Updates: आशा भोसले 92 साल में इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं। रविवार को उनका निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की। उन्होंने बताया कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार कल (13 अप्रैल) शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं। आशा भोसले के निधन के बाद म्यूजिक से लेकर सिनेमा, क्रिकेट और राजनेता भी सभी सिंगर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई तो उनसे जुड़ी यादें भी शेयर कर रहे हैं।

अस्पताल में क्यों कराया गया था भर्ती?

बता दें, कल (11 अप्रैल) शाम आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि अत्यधिक थकान और सीने में इन्फेक्शन की कारण उन्हें अस्पताल लाया गया है और अभी उनका इलाज चल रहा है।

शोक में डूबा भारत

उनके निधन से भारत शोक में डूब गया है। देश भर की मशहूर हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रही हैं। पढ़िए उन्हें याद कर कौन क्या कह रहा है।

12 Apr 2026, 10:42:20 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : जैकी श्रॉफ भी पहुंचे आशा भोसले के घर

जैकी श्रॉफ, आशा भोसले के घर पहुंचे। इस दौरान मीडिया को देखकर उन्होंने हाथ जोड़े।

12 Apr 2026, 09:53:31 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : हिमेश बोले आपने हमेशा मुझे, मेरे परिवार को आशीर्वाद दिया

हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर आशा को श्रद्धांजलि दी और लिखा, ‘मिस यू आशा जी। आप रियल लीजेंड थे। आज भी याद है जब आपने मुझे कॉल करके बताया कि आप झलक दिखलाजा कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले हो। आपने मुझे आशीर्वाद दिया था। हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं। आपके साथ कि सारी यादें याद रखूंगा। आपने मेरे पिता, मुझे और मेरे परिवार को हमेशा आशीर्वाद दिया है।’

12 Apr 2026, 09:13:46 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : आमिर खान बोले मैं उनका बड़ा फैन था

आमिर खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं आशा भोसले का बड़ा फैन रहा हूं। ये हमारे लिए काफी दुखद है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही हैं और यह हमारा बड़ा नुकसान है। 4 बड़े सिंगर्स लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और आशा भोसले के साथ ऐसा लगता है एक एरा का एंड हो गया है।’

12 Apr 2026, 08:29:09 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : उर्मिला और विद्या पहुंचे आशा भोसले के घर

विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर साथ में आशा भोसले के घर पहुंचे। दोनों सिंगर को आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे।

12 Apr 2026, 08:12:38 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे आशा भोसले के घर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे आशा भोसले के घर। उन्होंने सिंगर को आखिरी विदाई दी।

12 Apr 2026, 08:09:04 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : सलमान खान बोले दिल टूट गया

सलमान खान ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘आशा जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया है। आपके गानें हमेशा जनरेशन्स को इंस्पायर करते रहेंगे।’

12 Apr 2026, 07:52:03 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : प्रियंका चोपड़ा बोलीं- थैंक्यू हमेशा लाइफटाइम के गाने देने के लिए

प्रियंका चोपड़ा ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘कुछ ऐसे नुकसान होते हैं जो ऐसा लगता है जैसे आपके बचपन, आपकी यादें या आपका घर कुछ खो दिया है। आशी जी उनमें से एक थीं। उनकी आवाज ना सिर्फ इंडियन म्यूजिक का हिस्सा थीं बल्कि हमारी लाइफ का बैकड्रॉप थीं। हमारे घर में उनकी आवाजें चलती थीं जिन्हें सुनते हुए हम बड़े हुए हैं। हमारे फैमिली फंक्शन्स, हमारे दिल टूटने पर हर वक्त उनकी आवाज हमारे साथ थी।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारी जनरेशन और उसके बाद भी आपकी आवाज चलती रहेगी। काफी मुश्किल हो रहा है शब्दों में लिखा जब आप किसी ऐसे को खोते हैं जिनकी आर्ट ने आपके इमोशनल लैंड्स्केप को शेप किया है। थैंक्यू आशा जी, हमें लाइफटाइम गाने देने के लिए।’

12 Apr 2026, 07:28:02 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : आशा भोसले के घर पहुंचने लगे सेलेब्स

रविवार शाम को कम्पोजर विशाल ददलानी, सलीम मर्चेंट और सई मांजरेकर लता मंगेशकर के घर पहुंचे, उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए।

12 Apr 2026, 06:05:22 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : सोनू निगम बोले दिल अभी भरा नहीं

सोनू निगम ने आशा भोसले के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें एक इवेंट में वह सिंगर के पैर धो रहे थे। इन फोटोज को शेयर कर सोनू ने लिखा, वह अपनी लाइफ खुलकर जीती थीं। उन्होंने लाखों लोगों की लाइफ को छुआ है अपनी आवाज से। आशा जी मैं हमेशा आपके साथ अपनी जर्नी को याद रखूंगा जब हमने लास्ट कॉन्सर्ट साथ में किया था। लास्ट में यही कहूंगा कि चले तो गए हो पर दिल अभी भरा नहीं। दूसरी दुनिया में आपसे मिलता हूं। ओम शांति।

12 Apr 2026, 05:38:44 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : श्रेया घोषाल ने कहा आपकी लीगेसी कभी खत्म नहीं होगी।

श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘आज हमने उस आवाज को खो दिया जिन्होंने कई जनरेशन को मोटिवेट किया है और म्यूजिक से प्यार करवाया है। आशा भोसले जी सिर्फ महान हस्ती नहीं थीं बल्कि लिमिटलेस थीं। मैं उनके गानें सुनकर बड़ी हुई हूं। वह हर नोट को जिंदा कर देती थी, उनका हर इमोशन पर्सनल था। आशा ताई आपकी लीगेसी कभी खत्म नहीं होगी।’

12 Apr 2026, 05:21:47 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : आशा भोसले के घर के बाहर लगी फैंस की भीड़

आशा भोसले के घर के बाहर उनके फैंस की भीड़ लग गई है। सभी उन्हें आखिरी विदाई देने आए हैं।

12 Apr 2026, 05:00:54 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : आशा भोसले का पार्थिव शरीर लेकर जा रहे घर

एक वीडियो सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि आशा भोसले के पार्थिव शरीर को घर ले जा रहे हैं। एक आखिरी बार परिवार वाले और करीबी लोग सिंगर को श्रद्धांजलि देंगे।

12 Apr 2026, 04:48:52 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : ऊषा उत्थुप ने कहा ये शानदार एरा का एंड है

पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप ने पीटीआई से बात करते हुए आशा भोसले के निधन पर कहा, ‘ये एक शानदार एरा का एंड हो गया है। वह काफी शानदार सिंगर थीं। विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रही हैं। हम भले ही रोज नहीं बात करते थे या मिलते थे, लेकिन जब मैं मुंबई में थी और प्रभु कुंज के पास से निकलती थी तो लता मंगेशकर को कॉल करती थी और उनके जाने के बाद मैं आशा जी से बात करने की कोशिश करती थी। उनके जैसा और कोई नहीं हो सकता।’

12 Apr 2026, 04:35:59 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : विराट कोहली बोले आपकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी

विराट कोहली ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि आपकी आत्मा को शांति मिले। आपकी आवाज ने लाखों दिलों को छुआ है और हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेगी। ओम शांति।

12 Apr 2026, 04:27:08 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates : शाहरुख खान बोले आशा भोसले की आवाज इंडियन सिनेमा का स्तंभ था

शाहरुख खान ने आशा भोसले के साथ फोटो शेयर कर लिखा, बहुत दुख हो रहा है आशा भोसले के निधन के बारे में जानकर। उनकी आवाज इंडियन सिनेमा का पिलर यानी स्तंभ था। उन्होंने हमेशा मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है। मैं हमेशा आपको मिस करूंगा आशा ताई। लव यू।

12 Apr 2026, 03:57:25 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: सुनील शेट्टी ने लिखा- एक युग का अंत

सुनील शेट्टी ने ट्वीट कर लिखा, 'कुछ आवाजें सिर्फ गाती नहीं हैं... वे आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। आशा ताई उन्हीं में से एक थीं। हम सभी किसी न किसी तरह से उनके साथ बड़े हुए हैं…अपने घरों में, अपनी यात्राओं में, अपने शांत पलों में। आज एक युग का अंत कहना भी कम लगता है।'

12 Apr 2026, 03:51:55 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: योगी आदित्यनाथ ने आशा भोसले को कहा 'स्वर साम्राज्ञी'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत गायिका की तारीफ में लिखा, 'भारतीय संगीत जगत की स्वर साम्राज्ञी, सुरों की महान साधिका, पद्म विभूषण आशा भोसले जी का निधन अत्यंत हृदयविदारक और कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके बेजोड़ गायन ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनकी मधुर स्वरलहरियां देशवासियों के दिलों में सदैव गूंजती रहेंगी। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो, और शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति मिले।'

12 Apr 2026, 03:48:18 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: कंगना रनौत का पोस्ट

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘ओह नहीं!! मेरी पसंदीदा गायिका, एक युग का अंत। ओम शांति।’

12 Apr 2026, 03:46:39 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘अभी तीन महीने पहले ही मैं उनसे दोबारा मिला था। उस समय वह कुछ थकी हुई लग रही थीं, और अब उनके निधन की खबर मुझ तक पहुंची है। जिस तरह लता दीदी ने संगीत के माध्यम से वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन किया, ठीक वैसा ही कमाल आशा ताई ने भी कर दिखाया। आशा ताई ने अनगिनत भाषाओं में गीत गाए। उनके गीत आने वाले कई वर्षों तक भारतीय संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजते रहेंगे। उनके निधन से पूरे संगीत जगत और भारत के सभी संगीत प्रेमियों पर शोक की लहर छा गई है। उनके परिवार को एक गहरा आघात लगा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

12 Apr 2026, 03:43:40 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: सुभाष घई ने दी श्रद्धांजलि

सुभाष घई ने लिखा, 'हां! आशा ताई हमें छोड़कर चली गईं, लेकिन हम उन्हें नहीं छोड़ सकते। भारत की मशहूर गायिका, एक अनोखा हीरा, आशा भोंसले को 'भारत की आवाज' के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा; उनकी जैसी बहुमुखी प्रतिभा न पहले कभी देखी गई, न बाद में कभी देखी जाएगी। यह मेरा भी निजी नुकसान है क्योंकि उन्होंने हमेशा मुझ पर और मेरे परिवार पर अपना खास प्यार और आशीर्वाद बरसाया है। आप 92 साल की उम्र में बहुत ही गरिमापूर्ण ढंग से इस दुनिया से विदा हुईं, और भारत की हमारी और आने वाली पीढ़ियों को गीतों का एक अनमोल खजाना सौंप गईं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, आशा जी। घई परिवार और व्हिसलिंग वुड्स परिवार।'

12 Apr 2026, 03:40:39 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: करण जौहर ने क्या लिखा?

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह कहना कि आज हमने एक महान हस्ती को खो दिया है, कम होगा। आशा जी सबसे अलग थीं; उनकी आवाज ने न केवल एक पीढ़ी को परिभाषित किया, बल्कि पूरे सिनेमाई जगत पर अपनी छाप छोड़ी! मैं हमेशा से उनकी आवाज, उनकी कला और उनके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं... आशा जी, आपका संगीत हमेशा अमर रहेगा और हम खुशकिस्मत हैं कि हमें उस जादू का अनुभव करने का मौका मिला, जो आप हमेशा के लिए हमारे बीच छोड़ गई हैं! आपकी आत्मा को शांति और शक्ति मिले।’

12 Apr 2026, 03:38:13 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: काजोल ने व्यक्त किया शोक

काजोल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आशाताई एक लेजेंड थीं, हैं और हमेशा रहेंगी... एक गायिका के तौर पर, एक व्यक्तित्व के तौर पर और एक इंसान के तौर पर... मुझे उनकी हर बात पसंद थी... जिंदगी, खाने और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के प्रति उनका प्यार, और बेशक उनका पहला प्यार... उनकी गायकी! उन्होंने जो भी गाने गाए, उनमें हमेशा उनकी अपनी एक अलग पहचान होती थी और हम कलाकार हमेशा उनके गानों को कैमरे पर वैसे उतारने की कोशिश में पीछे रह जाते थे, जैसा वो अपनी आवाज में बयां कर देती थीं। मुझे याद है, मैं उनके एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए गई थी, जो कभी रिलीज नहीं हुआ। मैं तब 19 साल की थी और वो कमाल की थीं! उन्होंने उस साधारण सी धुन को जिस तरह से पेश किया, वो किसी फिल्म देखने जैसा अनुभव था... मैंने उनसे तब कहा था कि अगर मैं उस गाने में उनके दिए हुए भावों का दसवां हिस्सा भी कैमरे पर उतार पाई, तो मैं एक बेहतरीन कलाकार बन जाऊंगी... उन्हें बयां करने के लिए मेरे जहन में बस एक ही शब्द आता है - शानदार। आज और हमेशा के लिए! आप हमारे लिए हमेशा आशाताई ही रहेंगी।’

12 Apr 2026, 03:35:02 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: स्मृति ईरानी ने दी श्रद्धांजलि

स्मृति ईरानी ने लिखा, ‘आशा भोसले ताई के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को परिभाषित किया, हमारी भावनाओं को व्यक्त किया और भारतीय संगीत में जान फूंक दी। वह भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक ऐसा हिस्सा रहेंगी जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता। उनकी आवाज हर घर, हर याद और हर उस दिल में हमेशा जिंदा रहेगी जिसने कभी संगीत से प्यार किया है। उनके परिवार और दुनिया भर में मौजूद उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’

12 Apr 2026, 03:33:14 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: ए.आर. रहमान ने क्या कहा?

ए.आर. रहमान ने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ‘वह अपनी आवाज़ और आभा के साथ हमेशा जीवित रहेंगी... क्या कलाकार हैं!’

12 Apr 2026, 03:30:57 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: गृह मंत्री का पोस्ट

गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए लिखा, ‘आज हर भारतीय के लिए और विशेष रूप से मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए एक दुखद दिन है क्योंकि हमारी प्यारी आशा भोसले जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। आशा ताई ने न केवल अपनी मीठी आवाज और बेजोड़ प्रतिभा से एक अनोखी पहचान बनाई, बल्कि अपनी धुनों के माध्यम से भारतीय संगीत को और भी समृद्ध किया। संगीत की हर शैली में ढल जाने की उनकी असाधारण क्षमता ने हर किसी का दिल जीत लिया। आशा जी, जिन्होंने अपनी आवाज से लाखों दिलों को छुआ, उन्होंने न केवल हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, गुजराती और कई अन्य भाषाओं में, बल्कि लोक गीतों में भी एक अमिट छाप छोड़ी। आशा ताई की आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके स्वभाव में उतनी ही सादगी और अपनापन था। जब भी मैं उनसे मिलता था, तो हमारी संगीत और कला जैसे विषयों पर लंबी बातचीत होती थी। भले ही आज वह हमारे साथ न हों, लेकिन अपनी आवाज़ के ज़रिए वह हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। ईश्वर आशा जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मैं उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति शांति शांति।’

12 Apr 2026, 03:25:47 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी

आशा भोसले के परिवार ने नोट शेयर किया है। इस नोट में लिखा है, ‘ओम शांति। आप सदैव अमर रहेंगी, आशा भोसले जी। आशा जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन सोमवार, 13 अप्रैल, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कासा ग्रांडे टावर A, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’

12 Apr 2026, 03:21:25 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: संजय दत्त ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संजय दत्त ने उनके साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'आशा जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनकी आवाज सिर्फ संगीत ही नहीं थी, बल्कि वह एक भावना, एक याद और एक जादू थी जो हमेशा जीवित रहेगी। मुझे उनके साथ एक गाना गाने और उनसे बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य मिला। भारतीय संगीत जगत के लिए यह एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

12 Apr 2026, 03:19:26 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: मनोज बाजपेयी ने जताया शोक

एक्टर ने ट्वीट किया, ‘हममें से कई लोगों की तरह, मैं भी आशा जी के गाने सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। उनकी आवाज ने मुझे प्रेरित भी किया और उतना ही हैरान भी किया। उनकी आवाज में कुछ जादू सा था, जिस तरह वह एक ही समय में इतनी सारी भावनाओं को इतनी आसानी से व्यक्त कर पाती थीं। एक एक्टर के तौर पर, मैं हमेशा इस बात का कायल रहा हूं कि वह कितनी सहजता से किसी गाने में जान डाल देती थीं। उनका संगीत कालजयी है और हमेशा हम सबके साथ रहेगा। एक ऐसी विरासत जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। ओम शांति।’

12 Apr 2026, 03:15:25 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पोस्ट

भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक बयान पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है, ‘आशा भोसले जी के निधन से संगीत की दुनिया में एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है। एक महान गायिका के तौर पर उनके शानदार करियर ने भारत में संगीत के एक पूरे दौर को परिभाषित किया है। उनके साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने की मेरी बहुत प्यारी यादें हैं। उन्होंने एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी। अपनी सुरीली और सदाबहार आवाज से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनका संगीत हमेशा अमर रहेगा। उनका निधन संगीत प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।’

12 Apr 2026, 03:00:58 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: क्रिकेटर युवराज सिंह का पोस्ट

क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखा, ‘आशा जी के गाने सुनते-सुनते ही मैं बड़ा हुआ हूं... मूड चाहे जैसा भी हो, उनका कोई न कोई गाना हमेशा ऐसा होता था जो उस मूड पर एकदम सही बैठता था। उस आवाज से कितनी सारी यादें और कितने सारे जज्बात जुड़े हुए हैं। ऐसा लगता है जैसे हमारे बड़े होने का एक हिस्सा आज खामोश हो गया है। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, आशा जी मेरी गहरी संवेदनाएं।’

12 Apr 2026, 02:50:03 PM IST

Asha Bhosle death live updates: जूनियर एनटीआर ने उन्हें 'भारतीय सिनेमा की धड़कन' बताया

तेलुगू स्टार जूनियर एनटीआर ने ट्वीट किया, ‘आशा भोसले जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनकी जादुई आवाज दशकों तक भारतीय सिनेमा की धड़कन रही और लाखों दिलों को छुआ। वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं जो आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहेगी और उन्हें हमेशा सम्मान और प्रेम के साथ याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।’

12 Apr 2026, 02:27:15 PM IST

Asha Bhosle Death LIVE Updates: विवेक ओबेरॉय का पोस्ट

विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट कर लिखा, 'जिस आवाज ने अरबों दिलों को प्यार करना, नाचना और सपने देखना सिखाया, उसे अब अपनी शाश्वत धुन मिल गई है। आशा ताई, आप हमारी धड़कनों की ताल और हमारी कहानियों की जान थीं। 'अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं...' आज हमारे दिल भारी हैं, लेकिन यह जानकर हमें सुकून मिलता है कि आपकी आवाज अब तारों का हिस्सा बन गई है। ओम शांति।'

12 Apr 2026, 02:26:03 PM IST

हेमा मालिनी को नहीं हुआ इस दुखद खबर पर यकीन

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने ट्वीट किया, ‘आशा ताई अब नहीं रहीं! मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि कोई इतनी जिंदादिल इंसान, जिसने अपने गानों में इतनी जान और अंदाज भर दिया था, हमें दुखी छोड़कर चली गई। यह मेरे लिए खासकर बहुत मुश्किल है क्योंकि मेरा आशा जी के साथ एक इमोशनल जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपनी अनोखी आवाज और अंदाज से मेरे कई गानों को बहुत लोकप्रिय बनाया है। लता जी और आशा जी, दोनों के साथ मेरा बहुत ही खास रिश्ता था, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में मेरे आगे बढ़ने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। यह महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई या जगह कोई और कभी नहीं ले सकता!’

12 Apr 2026, 02:23:47 PM IST

राजपाल यादव ने आशा भोसले काे किया याद

राजपाल नौरंग यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मंगेशकर परिवार ने देश को जो सांस्कृतिक धरोहर सौंपी है, उसे शब्दों में बांधना असंभव है। आशा ताई का महाप्रयाण केवल एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आपकी आवाज अमर है और युगों-युगों तक गूंजती रहेगी। ओम शांति।’

12 Apr 2026, 02:17:21 PM IST

प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

PM मोदी ने ट्वीट कर आशा भोसले के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘आशा भोसले जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। वह भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज में एक सदाबहार चमक थी। उनके साथ हुई मुलाक़ातों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।’

12 Apr 2026, 02:10:51 PM IST

शंकर महादेवन ने व्यक्त किया शोक

गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने पीटीआई से कहा, ‘यह हम सभी के लिए और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत ही दुखद दिन है। मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा कि हमारी सबसे प्यारी आशा ताई अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक संगीतकार के तौर पर, उनके प्रशंसक के तौर पर और एक करीबी पारिवारिक मित्र के तौर पर, मैं अपने दुख को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं। मैंने हमेशा उन्हें मां सरस्वती की तरह ही माना। आज हर भारतीय का दिल टूटा हुआ है। जब तक इंसानियत कायम रहेगी, उनका संगीत कभी खत्म नहीं होगा। उनके योगदान को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। वह हमेशा अमर रहेंगी। हमारे फोन पर, टेलीविजन पर और हर उस मंच पर जहां संगीत मौजूद है और उनकी अद्भुत आवाज पूरी दुनिया में गूंजती रहेगी। इस दुख की घड़ी में, हम सभी गहरे शोक और सदमे में हैं।’

12 Apr 2026, 02:07:26 PM IST

आशा के निधन पर अक्षय कुमार ने जताया शोक

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, ‘आशा भोंसले जी के निधन से मुझे जो क्षति हुई है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनकी पक्की आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी। ओम शांति।’

12 Apr 2026, 02:04:17 PM IST

रवीना टंडन ने आशा ताई को दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ओह नहीं आशाजी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि जब भी मुझे मौका मिला, मैंने आपसे कहा कि मैं आपसे प्यार करती हूं।’ उन्होंने एक नोट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘आज जिंदगी ने हमसे एक ऐसी चीज छीन ली है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती; यह इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है और मेरे लिए, बचपन से लेकर अब तक, यह एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। मैं उनकी सबसे बड़ी फैन हूं। उनके जैसा कोई नहीं, सचमुच कोई नहीं। आशाजी, आप अपने पीछे संगीत और सुरों की एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जिसकी तुलना दुनिया में कोई नहीं कर सकता। संगीत का एक महान युग आज यहीं समाप्त हो गया।’

12 Apr 2026, 01:56:02 PM IST

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, 'चाहे भक्तिगीत हों, भावगीत, नाट्यसंगीत, गजलें, शास्त्रीय संगीत, रवींद्र संगीत, लोकगीत या पॉप, उन्होंने हर शैली पर अपनी एक अनोखी छाप छोड़ी। उन्होंने 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं, जिनमें मराठी, हिंदी और बंगाली शामिल हैं, और साथ ही विदेशी भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। 'महाराष्ट्र भूषण' के साथ-साथ उन्हें 'बांग्ला विभूषण' जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। अब शायद ही कोई ऐसी दूसरी बहुमुखी गायिका होगी जो बदलाव को इतनी सहजता से अपना सके। हाल ही में, हम एक 'विश्व रेडियो दिवस' कार्यक्रम में साथ थे, जहां उन्होंने मुझसे 'अभी न जाओ छोड़कर...' गाना गाने की ज़िद की, और यहां तक कहा, 'देखो, मैंने मुख्यमंत्री से गाना गवाया।' यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि अब आशाताई हमारे बीच नहीं रहेंगी। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवार और देश भर में फैले उनके अनगिनत प्रशंसकों के दुख में उनके साथ हैं। ओम शांति।'

12 Apr 2026, 01:52:26 PM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले को किया याद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'दिग्गज गायिका, पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण आशा ताई भोसले के निधन की खबर बेहद दुखद है। तीन साल पहले ही उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया था। उनके जाने से, लता दीदी के बाद मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया है। आज, सुरों का यह खूबसूरत बाग वीरान हो गया है। आशा ताई की आवाज़ ही संगीत की आत्मा थी। वह गायकी का सदाबहार मौसम थीं और भावनाओं का एक सुरीला सागर थीं। 'तोरा मन दर्पण कहलाए' जैसे रूह को छू लेने वाले गीतों से लेकर 'खल्लास' जैसे गानों तक, उन्होंने अलग-अलग तरह के भावों को बड़ी सहजता से अपनी आवाज दी।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।