Asha Bhosle Dies at 92 Legendary Singer Early Life Marriage Children and 2026 net worth आशा भोसले: 9 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, पहली शादी में झेला टॉर्चर, कुछ ऐसी थी सिंगर की लाइफ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आशा भोसले: 9 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, पहली शादी में झेला टॉर्चर, कुछ ऐसी थी सिंगर की लाइफ

Asha Bhosle Death: संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तमाम फिल्मी गीत गाने वाली दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 92 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 11 अप्रैल को आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आइए जानते हैं आशा भोसले के शुरुआती जीवन के बारे में।

Sun, 12 April 2026 01:37 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
आशा भोसले: 9 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, पहली शादी में झेला टॉर्चर, कुछ ऐसी थी सिंगर की लाइफ

संगीत जगत की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल को निधन हो गया है। आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और संगीत के दीवानों के बीच शोक है। आशा भोसले एक बेहद शानदार गायिका थीं। उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अपनी आवाज से सुरों को सजाया। आशा भोसले का निधन 92 साल की उम्र में हुआ है। आशा भोसले के जीवन की बात करें तो उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था।

9 साल की उम्र में छूट गया था पिता का साथ

आशा भोसले एक म्यूजिकल परिवार से ही आती थीं। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक जानेमाने क्लासिक्ल सिंगर और स्टेज एक्टर थे। आशा जब 9 साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और फिर बाद में मुंबई आ गया। अपने परिवार को सहारा देने के लिए आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर ने बहुत कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: आशा भोसले का निधन, डॉक्टर ने बताया डेथ का कारण, ममता बनर्जी ने जताया शोक

1943 में गाया अपना पहला गाना

आशा भोसले के पहले गाने की बात करें तो उन्होंने जो पहला गाना रिकॉर्ड किया था 1943 में आई मराठी फिल्म माझा बल के लिए "चला चला नव बाला" था। वहीं, अगर उनके हिंदी डेब्यू की बात करें तो उन्होंने शुरुआत चुनरिया (1948) फिल्म के गाने सावन आया है से की थी। इसके बाद रात की रानी के लिए अपना पहला सोलो ट्रैक रिकॉर्ड किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; संगीत जगत के लिए बड़ा झटका

परिवार के खिलाफ जाकर की शादी

आशा भोसले के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 16 साल की उम्र में अपने परिवार के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी। दोनों की शादी साल 1949 में हुई थी। आशा भोसले के पति गणपत उनसे 15 साल बड़े थे। उस वक्त उनकी उम्र 31 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक,आशा भोसले ससुराल में घरेलू हिंसा का शिकार थीं। यही वजह थी कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

हालांकि, साल 1960 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद आशा भोसले ने साल 1980 में जानेमाने म्यूजिक कंपोजर राहुल देव बर्मन से शादी की। आशा भोसले के पति राहुल देव का निधन साल 1994 में हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना लता मंगेशकर नहीं आशा भोसले गाने वाली थी, लेकिन फिर...

दो बच्चों की हो चुकी है मौत

आशा भोसले की पहली शादी से उन्हें तीन बच्चे हैं- हेमंत, वर्षा और आनंद। इनमें से दो बच्चों हेमंत (2015) और वर्षा (2012) का निधन हो चुका है। आशा भोसले की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। हालांकि, अगर उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तमाम फिल्मों में गानों को अपने स्वर से सजाकर अमर कर दिया। सिंगर की नेटवर्थ की बात करें तो कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 80 से 100 करोड़ (2026) के बीच है। आशा भोसले के काम की बात करें तो उन्हें आओ हुजूर, चुरा लिया है तुमने, पिया तू अब तो आजा, ये मेरा दिल जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।