Asha Bhosle Death : लता मंगेशकर संग संगीत की टक्कर पर आशा ने दिया था 2 टूक जवाब- जब दीदी गाती हैं तो...
आशा भोसले और लता मंगेशकर बहने थीं, लेकिन कई बार दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थीं। खैर एक बार आशा ने खुद कहा था कि उनके और बहन के बीच हेल्दी कॉम्पटीशन था।

आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनके सुरीली यादें हमारे साथ हमेशा रहेंगी। भले ही एक सिंगिंग परिवार से रही हैं और लता मंगेशकर की बहन भी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने स्ट्रगल से म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। कई बार ऐसी खबरें आई कि लता मंगेशकर और आशा भोसले के बीच कॉम्पटीशन रहा है। आशा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उनके और लता के बीच हेल्दी कॉम्पटीशन था।
आशा भोसले ने क्या कहा था
इंडिया टुडे से बात करते हुए आशा ने कहा था कि जब म्यूजिक डायरेक्टर ने उन्हें कॉल किया ये सोचकर कि उन्होंने एक गाना गाया है। लेकिन असल में वो लता ने गाया था। वह बोलीं, ‘मैंने क्लीयर किया कि वो मैं नहीं, लेकिन लता दीदी हैं। लेकिन उस दिन मैंने सोचा कि मुझे कुछ अलग करना होगा नहीं तो मैं अपनी जगह नहीं बना पाऊंगी क्योंकि लता दीदी तो पहले से वहां थीं। मैं इंग्लिश फिल्में देखा करती थी और उनके म्यूजिक के एलिमेंट को अपने सिंगिंग में ऐड करती।’
हेल्दी कॉम्पटीशन पर बोलीं
आशा ने कहा कि वह हमेशा यही सोचती थीं कि ऐसा क्या ट्विस्ट था जो उनकी बहन अपने गाने में लेकर आती थीं। वह बोली थीं, जब मैं दीदी के साथ रिकॉर्ड करती। मैं देखती कि कैसे वह गाना गाती हैं। ये हम दोनों की आदत थी गाने में ट्विस्ट लाने की तो ऐसा हमारे बीच हेल्दी कॉम्पटीशन था।
बता दें कि दोनों बहनों ने साथ में 80 हिंदी गाने गाए हैं जिसमें मन क्यों बहका, मैं चली मैं चली समेत कई गाने शामिल हैं।
वैसे एक बार तब भी लता और आशा के बीच अनबन की खबरें आई थीं जब आशा ने लता के सैकेट्री गणपत राव से शादी की थी। ऐसा कहा जाता है तब लता, आशा से नाराज हो गई थीं।
आशा को इतने अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
आशा भोसले ने अपने करियर में कई गाने गाए हैं वो भी अलग-अलग भाषा में। उनका 8 दशक का करियर रहा है। उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड, 2 बीएफजेए अवॉर्ड्स, 18 महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स, 8 फिल्मफेयर रिकॉर्ड और 1 पद्म विभूषण और 1 दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है।
आशा के हिट गानें
आशा भोसले के हिट गानों की लिस्ट में मांग के साथ तुम्हारा, साथी हाथ बढ़ाना, उड़ें जब जब जुल्फें तेरी, आजा आजा, ओ हसीना जुल्फोंवाली, ओ मेरे सोना ने, पिया तू अब तो आजा, ये मेरा दिल, दिल चीज क्या है, इन आंखों की मस्ती के, मेरा कुछ सामान, रंगीला रे, राधा कैसे ना जले है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन