अमिताभ बच्चन ने तोड़ी सालों पुरानी 'जलसा' की परंपरा, फैंस से नहीं मिलेंगे बिग बी, क्या है इसका कारण?
महानायक की एक झलक पाकर फैंस खुशी से पागल हो उठते हैं। यही नहीं, अपने चाहने वालों को देखकर एक्टर के चेहरे पर जो चमक आती है उसे शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन लगता है कि अब ये परंपरा अब टूटने वाली है।

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन उन स्टार्स में से हैं जो हमेशा सही अपने फैंस के करीब रहना पसंद करते हैं। बिग बी अपने पोस्ट के साथ-साथ वो हर रविवार अपने घर 'जलसा' से बाहर निकलकर फैंस की भीड़ से मिलना। महानायक की एक झलक पाकर फैंस खुशी से पागल हो उठते हैं। यही नहीं, अपने चाहने वालों को देखकर एक्टर के चेहरे पर जो चमक आती है उसे शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन लगता है कि अब ये परंपरा अब टूटने वाली है। इस बारे में खुद अमिताभ ने सोशल मीडिया फैंस को जानकारी दी है।
क्या बोले अमिताभ?
अमिताभ बच्चन अक्सर अपने मुंबई वाले घर जलसा के बाहर फैंस से रविवार को मिलने की तस्वीरें अपने पर्सनल ब्लॉग पर शेयर करते हैं। वह कई सालों से इस परंपरा को जिंदा रखे हुए हैं, वह इस मौके पर फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। हालांकि, यह रविवार (22 फरवरी) एक अलग बात थी। अमिताभ बच्चन X (ट्विटर) या इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि टम्बलर पर भी एक्टिव हैं। टम्बलर पर अपनी नई पोस्ट में, अमिताभ ने लिखा, 'काम कुछ जोश के साथ चल रहा है ...लेकिन, एक लेकिन आ जाता है ... और मेरे लिए दिन खत्म हो जाता है ... संडे का ब्रेक लेने के लिए ... यहां संडे ... लेकिन जलसा गेट पर कोई नहीं, अफसोस की बात है ... इसलिए ट्रैवल की एनर्जी बचाकर रखें और जल्द ही मिलेंगे... तब तक ... सोच और विचार और सोच की शांति में और भी बहुत कुछ...।'
बिग बी ने की पड़ोसी की विश पूरी
बता दें कि हाल ही में, बिग बी के पड़ोसी, निर्मित जेसरानी ने उनसे पर्सनली मिलने का मौका मांगा, और सुपरस्टार ने उन्हें अपने घर बुलाकर उनकी इच्छा पूरी की। निर्मित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें बताया कि वह आखिरकार अमिताभ बच्चन से कैसे मिले। उन्होंने कहा, 'वह 8 फरवरी को कभी नहीं भूलेंगे, क्योंकि उसी दिन वह बिग बी से मिले थे। सुपरस्टार ने न सिर्फ उन्हें एक ऑटोग्राफ दिया, जिसे वह अपनी दीवार पर लगाने का प्लान बना रहे हैं, बल्कि एक टी-शर्ट भी दी जिस पर उनकी फोटो प्रिंट थी। मैं बहुत खुश हूं, मेरी खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। मुझे शाम 5 बजे जलसा बुलाया गया था। सर के साथ मेरा अपॉइंटमेंट फिक्स था।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन