After Anurag Kashyap Prakash Raj takes a dig at The Kerala Story 2 shares pictures of beef and pork dishes 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर मच रहे बवाल के बीच प्रकाश राज का X पोस्ट वायरल, अनुराग कश्यप ने भी फिल्म को बताया 'प्रोपेगेंड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'द केरल स्टोरी 2' को लेकर मच रहे बवाल के बीच प्रकाश राज का X पोस्ट वायरल, अनुराग कश्यप ने भी फिल्म को बताया 'प्रोपेगेंड

प्रकाश अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए या फिर इंटरव्यूज में इंडस्ट्री से लेकर सत्ता के नीतियों के खिलाफ बोलने में जरा भी परहेज नहीं करते हैं। वो उन स्टार्स में से हैं, जो राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं।

Sun, 22 Feb 2026 08:34 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'द केरल स्टोरी 2' को लेकर मच रहे बवाल के बीच प्रकाश राज का X पोस्ट वायरल, अनुराग कश्यप ने भी फिल्म को बताया 'प्रोपेगेंड

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रकाश अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए या फिर इंटरव्यूज में इंडस्ट्री से लेकर सत्ता के नीतियों के खिलाफ बोलने में जरा भी परहेज नहीं करते हैं। वो उन स्टार्स में से हैं, जो राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। हालांकि, प्रकाश राज को कई बार अपने बयानों के चलते ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अबर प्रकाश राज अपने नए X पोस्ट को लेकर चर्चा में आए हैं।

प्रकाश राज ने क्या कहा?

दरअसल, कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन और विपुल अमृतलाल शाह के प्रोड्यूस की हुई 'द केरला स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इसमें दिखाया गया है कि एक हीरो को एक मुस्लिम परिवार जबरदस्ती बीफ खिला रहा है। यह फिल्म 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज होगी। ऐसे में रविवार को, एक्टर प्रकाश राज ने अपने X अकाउंट पर फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर कमेंट किया। प्रकाश ने X अकाउंट पर पोर्क, बीफ और मछली की डिशेज की तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रकाश ने लिखा, 'असली द केरल स्टोरी यह है कि कैसे पोर्क, बीफ और मछली वेजिटेरियन सद्या के साथ रहते हैं और ये सभी मिलजुलकर रहते हैं। प्लीज इसका मजा लें, सभी को हैप्पी संडे।'

अनुराग कश्यप का फूटा गुस्सा

इससे पहले, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म के बारे में तीखी बात करते हुए कहा, ''द केरला स्टोरी' एक बकवास मूवी है। यह बकवास प्रोपेगैंडा है। पूरी तरह बकवास। ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है। बकवास पिक्चर है। इसे बकवास कहते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अस्सी' डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने छोटे बजट की फिल्मों को लेकर की बात
ये भी पढ़ें:'मुझे रिश्ते का बोझ महसूस होने...' पहली बार अपनी शादी पर खुलकर बोलीं तापसी पन्नू
ये भी पढ़ें:कौन हैं हर्ष मेहता? 19 साल छोटे करोड़पति बिजनेसमैन के प्यार में मलाइका अरोड़ा

केरल के मुख्यमंत्री ने भी जताई नाराजगी

बता दें कि कुछ दिन पहले, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी एक बयान जारी कर फिल्म की बुराई की थी। विजयन ने आगे कहा, 'हमें मिलकर केरल को, जो धार्मिक मेलजोल की धरती है और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में सबसे आगे है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एक मॉडल है, आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिशों को खारिज करना चाहिए। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि झूठे प्रोपेगैंडा से केरल की सेक्युलर नींव को नुकसान न पहुंचे और सेक्युलरिज्म और भाईचारे की वैल्यू को बनाए रखकर इसे खारिज किया जाए।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।