कौन हैं हर्ष मेहता? 19 साल छोटे करोड़पति बिजनेसमैन के प्यार में मलाइका अरोड़ा!
मलाइका अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से उनका नाम किसी संग जुड़ता नजर आ रहा है। इस बार भी मलाइका अपने से काफी कम उम्र के लड़के को डेट कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मलाइका अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं हैं। अर्जुन कपूर संग डेटिंग से लेकर ब्रेकअप तक मलाइका ने खूब लाइमलाइट बटोरी। ऐसे में अब एक बार फिर से उनका नाम किसी संग जुड़ता नजर आ रहा है। इस बार भी मलाइका अपने से काफी कम उम्र के लड़के को डेट कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं हर्ष मेहता की। हर्ष का नाम सामने आते ही सब जानना चाहते हैं कि अखिर ये हैं कौन?
कौन हैं हर्ष मेहता?
बता दें 33 साल के हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट हैं। साथ ही हर्ष सैंकस मैनेजमेंट के मैंनेजिंग डायरेक्टर हैं। हर्ष कोई मामूली आदमी नहीं है। वो एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। उनके पास करोडों की संपत्ति है। हालांकि उनकी टोटल नेटवर्थ कितनी है इसके बारे में भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या 33 साल के लड़के को डेट कर रही हैं मलाइका?
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद डायमंड मर्चेंट को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस 33 साल के हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। हाल ही में, मलाइका और हर्ष की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं। बता दें कि रेडिट पर तस्वीर आने के बाद, कहा जाने लगा कि उन्होंने हर्ष के साथ इटली में वैलेंटाइन्स डे मनाया। इन वायरल तस्वीरों में दोनों इटली के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन पर दिख रहे हैं। एक बड़े ब्लैक ट्रेंच कोट में मलाइका को हर्ष के साथ सेल्फी लेते देखा जा सकता है, जो ग्रे जैकेट में स्टाइलिश लग रहे थे।
लाइव कॉन्सर्ट में दिखे साथ
बता दें कि इससे पहले भी हर्ष मेहता और मलाइका एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। दोनों को 29 अक्तूबर को एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में देखा गया था। इस दौरान दोनों को काफी एंजॉय करते देखा गया। लगातार एक दूसरे के साथ दिखने की वजह से अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से अफेयर की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अरबाज से की थी शादी
आपको बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो गया है। मलाइका और अरबाज के बेटे का नाम अरहान है। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका ने लंबे समय तक अर्जुन कपूर को डेट किया। हालांकि ये रिश्ता भी टिक नहीं पाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन