Anubhav Sinha On small And Big budget films Said Low budget have best chance to make profits अनुभव सिन्हा ने छोटे बजट की फिल्मों को लेकर की बात, कहा, 'मुझे हिरानी और रोहित शेट्टी की फिल्में पसंद है, लेकिन...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अनुभव सिन्हा ने छोटे बजट की फिल्मों को लेकर की बात, कहा, 'मुझे हिरानी और रोहित शेट्टी की फिल्में पसंद है, लेकिन...'

अनुभव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'अस्सी' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हुई है। इस कोर्ट ड्रमा मूवी में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। ऐसे में अब अनुभव अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आए हैं।

Sun, 22 Feb 2026 07:10 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
अनुभव सिन्हा ने छोटे बजट की फिल्मों को लेकर की बात, कहा, 'मुझे हिरानी और रोहित शेट्टी की फिल्में पसंद है, लेकिन...'

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के करियर में अभिनवन ने कई गंभीर विषयों पर फिल्में बनाई हैं। अभिनव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'अस्सी' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज हुई है। इस कोर्ट ड्रामा मूवी में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। ऐसे में अब अभिनव अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आए हैं। इस इंटरव्यू में अभिनव ने इंडियन सिनेमा में छोटे और मिड-बजट की फिल्में ब कमर्शियली फायदेमंद नहीं है इस सोच के बारे में बात की है।

'मैं आज बिल्कुल उल्टा कह रहा हूं'

कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने 2022 में, अपनी थ्रिलर 'अनेक' की रिलीज के बाद, कहा था कि छोटी और मिड-साइज फिल्मों को लिमिटेड थिएटर रिलीज होना चाहिए, उसके बाद एक छोटा OTT रिलीज विंडो होना चाहिए। ऐसे में अब अनुभव ने हाल ही में मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं आज बिल्कुल उल्टा कह रहा हूं। भविष्य इसी साइज (फिल्मों का) का है। मिड-साइज, मीडियम बजट और हाई-कॉन्सेप्ट फिल्मों में अच्छे ROI (रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट) का सबसे ज्यादा मौका होता है।'

छोटे बजट की फिल्मों पर अनुभव सिन्हा

फिल्ममेकर ने आगे कहा, 'एक दर्शक के तौर पर मुझे राजकुमार हिरानी और रोहित शेट्टी की फिल्में पसंद हैं। लेकिन एक फिल्ममेकर के तौर पर, मुझे बस यही चाहिए। इसलिए, मैं अपने और अपने साथियों के उन फिल्मों को बनाने के अधिकार के लिए लड़ूंगा जिन पर हमें विश्वास है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मुझे रिश्ते का बोझ महसूस होने...' पहली बार अपनी शादी पर खुलकर बोलीं तापसी पन्नू
ये भी पढ़ें:कौन हैं हर्ष मेहता? 19 साल छोटे करोड़पति बिजनेसमैन के प्यार में मलाइका अरोड़ा
ये भी पढ़ें:टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख-सलमान को चकमा देकर नंबर-1 बना ये एक्टर

अस्सी पर अनुभव सिन्हा

'अस्सी' की रिलीज से पहले, अनुभव ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की थी कि और बताया था कि कैसे सही मार्केटिंग और बड़े प्रमोशनल बजट 'अस्सी' जैसी छोटी फिल्मों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा था, 'अगर इन फिल्मों को प्रमोट करने के लिए दोगुना या तिगुना बजट होता, तो हमारा काम बहुत आसान हो जाता। दर्शक अस्सी का इंतजार कर रहे हैं, खास तौर पर अस्सी फिल्म का नहीं, बल्कि अस्सी जैसी फिल्म का। पिछले मौकों पर, हमने उन्हें यह आसानी से नहीं दी।'

क्या है 'अस्सी' की कहानी?

'अस्सी' एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें तापसी पन्नू और कनी कुसरुति ने एक वकील और एक रेप सर्वाइवर का रोल किया है। तापसी और कनी के अलावा, अस्सी में मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा जैसे मजबूत कलाकार हैं, साथ ही नसीरुद्दीन शाह और दिव्या दत्ता ने भी कैमियो किया है। टी-सीरीज की बनाई यह फिल्म 20 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई। हालांकि, ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू और परफॉर्मेंस की तारीफ के बावजूद, 'अस्सी' की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।