tv serial ramayan has this miracle, a real crow came to play with baby ram, director ramanand sagar was shocked रामायण के इस सीन में हुआ था चमत्कार, बाल राम के साथ खेलने असली में आ गया था कौआ, काकभुसुंडी का जिक्र, Tv Hindi News - Hindustan
More

रामायण के इस सीन में हुआ था चमत्कार, बाल राम के साथ खेलने असली में आ गया था कौआ, काकभुसुंडी का जिक्र

रामानंद सागर की रामायण के दौरान सेट पर हुआ था अजीबोगरीब किस्सा। अपने आप ही राम बने बच्चे के साथ खेलने लगा था कौआ। इस चमत्कार को देख हैरान हो गए थे मेकर्स। रामंनद सागर ने की हाथ जोड़कर प्रार्थना।

Mon, 11 May 2026 06:30 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रामायण के इस सीन में हुआ था चमत्कार, बाल राम के साथ खेलने असली में आ गया था कौआ, काकभुसुंडी का जिक्र

रामानंद सागर की रामायण आज भी टीवी का सबसे बड़ा और चर्चित शो माना जाता है। इस टीवी शो ने करीब 40 सालों से ये शो पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस रामायण के एक सीन के दौरान ऐसी घटना हुई थी जिसे देखकर मेकर्स समझ नहीं पाए कि ये कैसे हो गया। इस घटना ने रामानंद सागर को भी हैरान कर दिया था। रामायण में एक सीन है जब राम बने एक बच्चे के साथ काकभुसुंडी यानी कौआ को दिखाना था। इस सीन के लिए असल में एक कौआ आया और सीन करके चला गया था।

राम भक्त काकभुसुंडी

काकभुसुंडी का रूप कौआ जैसा था जो बड़े राम भक्त थे. इनका जिक्र रामचरितमानस और वाल्मीकि की लिखी रामायण में मिलता है. जब रामानंद सागर रामायण बना रहे थे तो उन्हें बाल अवस्था वाले राम और कौआ के बीच एक सीन दिखाना था जिसमें ये बच्चा उस कौआ के साथ खेल सके। अब मेकर्स को ऐसे कौआ की तलाश थी जो उस सीन में उनके हिसाब से बच्चे के साथ खेल ले। क्योंकि कौआ का पालन नहीं होता है। ऐसे में सेट पर जो चमत्कार हुआ वो सब ने देखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीवी के 10 माइथोलॉजिकल शो की IMDb रेटिंग, इस सीरियल ने रामायण को भी छोड़ा पीछे

अचानक आ गया था कौआ

एक कौआ पेड़ पर आ बैठा। रामानंद सागर उस पेड़ के पास गए और कौआ के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की कि ये बच्चा राम बना है। आप कुछ देर के लिए बच्चे के साथ आ जाइए। ये चमत्कार ही था कौआ उस बच्चे के साथ आ बैठा। रामानंद सागर ने कैमरा ऑन किया और वो सीन रिकॉर्ड कर लिया। सीन में असली कौआ को बच्चे के साथ खेलते देखा जा सकता है।इस सीन के होते ही वो कौआ कहीं गायब हो गया। रामानंद सागर की रामायण का ये सीन आपने देखा था?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंडितों की मदद से लिखे गए रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के डायलॉग

काकभुसुंडी का ज़िक्र

काकभुसुंडी की बात करें तो इनका ज़िक्र रामायण में मिलता है. ये कौआ रूपी राम के सबसे बड़े भक्त थे. ये वही थे जिन्होंने गरुड़ को रामायण के बारे में बताया था. काकभुसुंडी के बारे में बताया जाता है कि उन्हें वरदान था समय से बाहर जाकर समय बनने और बिगड़ने को देख सकते थे. इसलिए इन्होने रामायण 11 बार और महाभारत 16 बार देखी थी.

रामायण ने किया था कमाल

बता दें, रामानंद सागर की रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया। एक्टर्स ने अपने कई इंटरव्यू में बताया था कि उस समय उन्हें असली राम और सीता की तरह पूजा जाता था। कोरोना काल में भी जब ये टीवी शो दोबारा टीवी पर दिखाया गया तो रिकॉर्ड तोड़ TRP आई। सालों बाद भी ये शो ऑडियंस के बीच भगवान राम में उनकी आस्था की वजह से मशहूर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण के ये एक्टर्स असल जिंदगी में थे पति-पत्नी, बाप-बेटे की जोड़ी भी आई थी नजर



रामायण से जुड़े कई किस्से

रामानंद सागर की रामायण के दौरान के ऐसे कई किस्से हैं जिन पर यकीन करना आज की ऑडियंस के लिए मुश्किल है। रामायण इंडियन टीवी का सबसे खास टीवी शो रहा है और इसके अभी किरदार,एक्टर्स अमर हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।