जब अमिताभ बच्चन ने मीडिया को कर दिया था बायकॉट, जर्नलिस्ट बिना एक्टर के नाम के छापते थे रिव्यू
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने मीडिया को बायकॉट कर दिया था। उस दौरान अमिताभ की सभी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिव्यू उनके नाम के बिना ही छापे जाते थे। फिर भी अमिताभ को सुपरस्टार बनने से कोई नहीं रोक पाया।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन पांच दशकों से भी ज्यादा समय से फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने शोले, दीवार, डॉन जैसी शानदार फिल्में दे कर ऑडियंस को अब तक एंटरटेन किया हुआ है। अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं और मीडिया में छाए रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा भी वक्त था कि अमिताभ बच्चन ने मीडिया को बायकॉट कर दिया था। उस समय अमिताभ अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में थे। हाल में ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म जर्नलिस्ट ने उस दौर के बारे में बात की।
अमिताभ ने मीडिया को कर दिया था बायकॉट
ANI से बातचीत के दौरान ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म जर्नलिस्ट तरन आदर्श ने बताया कि किसी भी जर्नलिस्ट में ये ताकत नहीं है कि वो किसी भी स्टार को बना दे या गिरा दे। उन्होंने आगे बताया कि अमिताभ बच्चन ने मीडिया को अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में बायकॉट कर दिया था। इसके बाद मीडिया में भी उनकी तस्वीरें, उनके नाम के आर्टिकल छपने बंद हो गए थे। मीडिया ने भी अमिताभ को बायकॉट कर दिया था। तरन आदर्श ने बताया कि जब अमिताब अपने करियर की सबसे अच्छी फिल्में जैसे शोले, दीवार, त्रिशूल दे रहे थे तो उस समय के रिव्यू में उनका नाम नहीं आता था। अमिताभी की इन सभी फिल्मों के रिव्यू बिना एक्टर के नाम के छपते थे। इसके बाद भी अमिताभ ने ऑडियंस के बीच अपने काम से पहचान बनाई।

मीडिया और अमिताभ बच्चन का रिश्ता
बता दें, मीडिया और अमिताभ बच्चन का रिश्ता कुछ सालों तक खराब रहा था। लेकिन फिल्म कुली के सेट पर हुए एक्सीडेंट के बाद दोनों के रिश्ते में सुधार देखा गया। बाद में जब अमिताभ बच्चन ने 1984 में चुनाव लड़ा था उस दौरान मीडिया ने अहम किरदार अदा किया था। आज अमिताभ और मीडिया का रिश्ता खास है। लेकिन जया बच्चन ने दूरियां बनाई हुई हैं। हाल में जया ने पैपराजी कल्चर का खुलकर विरोध किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन