when amitabh bachchan refused to perform on 16 pages dialogues written by kader khan 16 पन्ने के डायलॉग बोलने से अमिताभ ने कर दिया था मना, बाद में कादर खान ने कही ये दिल छू लेने वाली बात, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

16 पन्ने के डायलॉग बोलने से अमिताभ ने कर दिया था मना, बाद में कादर खान ने कही ये दिल छू लेने वाली बात

अमिताभ बच्चन ने अपनी इस फिल्म के लिए कादर खान के 16 पन्नों के डायलॉग बोलने से इनकार करा दिया था। बाद में सेट पर जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया था। अमिताभ ने फिल्म में ये डायलॉग बोले भी थे। 

Sat, 1 Nov 2025 03:08 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
16 पन्ने के डायलॉग बोलने से अमिताभ ने कर दिया था मना, बाद में कादर खान ने कही ये दिल छू लेने वाली बात

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी शानदार एक्टिंग के साथ जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी के लिए भी मशहूर हैं। अपनी दमदार आवाज से जब वो डायलॉग को बोलते हैं तो थिएटर में बैठी ऑडियंस तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाती। लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त ऐसा भी था जब अमिताभ ने कादर खान के लिए डायलॉग को बोलने से मना कर दिया था? ये बात है 1978 में आई फिल्म मुकद्दर के सिकंदर की शूटिंग की। इस फिल्म के डायलॉग कादर खान ने लिखे थे।

16 पन्नों का डायलॉग

कादर खान एक्टिंग के साथ अपनी लेखनी के लिए तारीफें बटोर थे। उन्होंने अमिताभ पर फिल्माई कई फिल्मों के डायलॉग लिखे थे। कादर खान के लिखे डायलॉग बोल कर अमिताभ समेत कई एक्टर्स को स्क्रीन पर ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिलता था। लेकिन फिल्म मुकद्दर के सिकंदर की शूटिंग के दौरान जब अमिताभ ने देखा कि उनके अकेले के लिए कादर खान ने 16 पेज लंबा डायलॉग लिखा है तो हैरान हो गए। उन्होंने 16 पेज के डायलॉग को परफॉर्म करने से मना कर दिया। उन्होंने इन डायलॉग को छोटा करने को कहा। डायरेक्टर प्रकाश मेहरा भी अमिताभ की इस बात से सहमत थे।

जिंदगी की असलियत

जब ये बात कादर खान तक पहुंची तो उन्होंने अमिताभ और सेट पर मौजूद सभी के सामने वो 16 पन्नों के डायलॉग बिना देखे बोल दिए। कादर को ऐसा करते देख अमिताभ हैरान हुए और उन्हें गले लगा लिया। तब कादर खान ने कहा कि 16 पन्ने पर लिखे ये सिर्फ डायलॉग नहीं है। ये उनकी जिंदगी की सच्चाई है जो उन्होंने देखी है। ये महसूस करोगे तो ये डायलॉग लंबे नहीं लगेंगे। और फिर जाओ अमिताभ ने परफॉर्म किया सभी तालियां बजाने लगे। अंत में फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।