indira gandhi got emotional after seeing amitabh bachchan in hospital आंटी मुझे नींद नहीं आ रही है….हॉस्पिटल में मौत से जंग लड़ रहे अमिताभ की ये बात सुन रो पड़ी थीं इंदिरा गांधी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आंटी मुझे नींद नहीं आ रही है….हॉस्पिटल में मौत से जंग लड़ रहे अमिताभ की ये बात सुन रो पड़ी थीं इंदिरा गांधी

फिल्म कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ भयानक हादसा हो गया था। इस घटना के बाद एक्टर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। इसी दौरान इंदिरा गांधी अमिताभ से मिलते ही रोने लगीं थीं।

Sun, 2 Nov 2025 01:11 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आंटी मुझे नींद नहीं आ रही है….हॉस्पिटल में मौत से जंग लड़ रहे अमिताभ की ये बात सुन रो पड़ी थीं इंदिरा गांधी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर माने जाते हैं। एक्टर ने 70 के दशक से लेकर अभी तक अपनी ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। लेकिन एक्टर की जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया था जब उनका बचना मुश्किल था। मौत से जंग लड़ रहे थे। ये वक्त था जुलाई 1982 इस दौरान का जब अमिताभ मनमोहन देसाई की फिल्म कुली की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग बेंगलूरु में हो रही थी। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस शूट करने के दौरान अमिताभ को पेट के अंदरूनी हिस्से में इतनी जबरदस्त चोट लगी। हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उनका बचना मुश्किल था। इस दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक्टर से मिलने अपने बेटे राजीव गांधी के साथ मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंची थीं।

अमिताभ बच्चन के ससुर अरुण कुमार भादुड़ी का इंटरव्यू

अरुण कुमार भादुड़ी ने कहा था, “जब हमें लखनऊ में खबर मिली, मेरी पत्नी बेचैन हो गईं और तुरंत बंबई जाना चाहती थीं। जब हम पहुंचे, तो कई दोस्त वहां थे, कुछ जाने-पहचाने, कुछ अनजाने। लेकिन सबका कहना एक ही था, ‘पूरा देश, जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर, उसके लिए प्रार्थना कर रहा है। कुछ नहीं होगा उसे।’ उस रात मैं इस विश्वास के साथ चैन से सोया कि अगर प्रार्थनाओं में कोई शक्ति है, तो अमित बच जाएंगे।”

बेहोश हो गई थी जया की मां

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन एक नास्तिक होने के नाते, मेरे मन में शंका थी। अगले दिन जया मुझे और मेरी पत्नी को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के आईसीयू में लेकर गईं। वहां वह बिस्तर पर लेटे थे। शरीर में कई ट्यूब्स लगी हुईं, गाल धंसे हुए, चेहरा उभरा हुआ, आंखें गहरी। मेरी पत्नी उसे देखकर वहीं गिर पड़ीं। उसने धीरे से कहा, ‘हैलो बाबा, मैं सो नहीं पा रहा हूं।’ मैंने कहा, ‘चिंता मत करो, तुम सो जाओगे,’ यह जानते हुए भी कि यह एक बेकार दिलासा है।”

इंदिरा गांधी भी रोने लगीं

अरुण कुमार भादुड़ी ने आगे कहा, “दो दिन बाद, श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी अलग-अलग समय पर पहुंचे। श्रीमती गांधी से अमित ने फिर कहा, ‘आंटी, मैं सो नहीं पा रहा हूं।’ श्रीमती गांधी रो पड़ीं और बोलीं, ‘नहीं मेरे बेटे, तुम सो जाओगे। मुझे भी कभी-कभी नींद नहीं आती, तो क्या हुआ।’” जया के पिता ने अमिताभ का जीवित होना मेडिकल साइंस का चमत्कार माना था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।