amitabh bachchan did not want to do dance step of song jumma chumma de de from hum revealed chinni prakash मैं 6 फीट का हूं…जुम्मा चुम्मा दे दे गाने के कोरियाग्राफर को अमिताभ ने कही थी ये बात, नहीं करना चाहते थे डांस स्टेप, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मैं 6 फीट का हूं…जुम्मा चुम्मा दे दे गाने के कोरियाग्राफर को अमिताभ ने कही थी ये बात, नहीं करना चाहते थे डांस स्टेप

अमिताभ बच्चन के करियर के सबसे पॉपुलर गाने में से एक जुम्मा चुम्मा दे दे सॉन्ग के हुक स्टेप को लेकर अमिताभ बच्चन तैयार नहीं थे। बाद में जया बच्चन ने भी गाना देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया था।

Mon, 3 Nov 2025 09:37 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
मैं 6 फीट का हूं…जुम्मा चुम्मा दे दे गाने के कोरियाग्राफर को अमिताभ ने कही थी ये बात, नहीं करना चाहते थे डांस स्टेप

सलमान खान, शाहरुख खान जैसे एक्टर को अपने इशारों पर नचाने वाले डांस कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने हाल में अमिताभ बच्चन की फिल्म हम के आइकॉनिक सॉन्ग 'जुम्मा चुम्मा दे दे' के शूटिंग के दौरान का किस्सा याद किया है। चिन्नी ने बताया कि पहले अमिताभ इस डांस सॉन्ग के स्टेप पर परफॉर्म करने के लिए तैयार नहीं थे। उनके मुताबिक ये डांस स्टेप उनकी पर्सनालिटी पर भद्दे लग सकते थे। खुद चिन्नी प्रकाश ने पूरा डांस कर दिखाया था। बाद में जया बच्चान ने भी अपना रिएक्शन।

ऐसे शूट हुआ था अमिताभ का जुम्मा चुम्मा सॉन्ग

फ्राइडे टॉकीज से बात करते हुए चिन्नी प्रकाश ने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाने से जुड़ा किस्सा बताया। उन्होंने कहा, "यह गाना मुझे अमिताभ बच्चन ने अपनी वैनिटी वैन में सुनाया था। उन दिनों सिर्फ दो वैनिटी वैन हुआ करती थीं, एक अमिताभ बच्चन की और दूसरी मनमोहन देसाई की। उनके पास एक डिस्क और एक स्पीकर था, और उन्होंने मुझे गाना सुनाया। 1989-90 के उस दौर में भी, वह अपने साथ हाई-टेक स्पीकर रखते थे।" उन्होंने आगे कहा, "रात के 12 बजे मेरे असिस्टेंट का फोन आया। मेरे दोनों असिस्टेंट ने अमिताभ बच्चन को हुक स्टेप दिखाने से इनकार कर दिया और मुझे दिखाने को कहा। उन्होंने मुझसे कहा, 'हम उन्हें नहीं दिखा सकते। हम डरे हुए हैं।'"

अमिताभ को था ये डर

चिन्नी प्रकाश ने आगे कहा, "मैंने अपने डांसर्स के साथ उनके सामने पूरे गाने पर डांस किया। अमित जी ने मुझे देखा और डायरेक्टर से कहा कि उन्हें रिहर्सल के लिए तीन महीने चाहिए और शूटिंग टालने को कहा," उन्होंने कहा, "हुक स्टेप करते समय उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम 5 फीट के आदमी हो और यह तुम पर अच्छा लगेगा, लेकिन मैं 6 फीट से ज्यादा का हूं और यह मुझ पर अच्छा नहीं लगेगा।' लेकिन मैंने उनसे हुक स्टेप करने की रिक्वेस्ट की।”

स्क्रीनिंग के बाद जया बच्चन की

गाना देखने के बाद जया बच्चन के रिएक्शन का डर सभी को सता रहा था। लेकिन जया को गाना पसंद आया। चिन्नी ने कहा, वहां सभी लोग मौजूद थे, और छह मिनट के गाने के दौरान एकदम सन्नाटा था, लेकिन गाना खत्म होने के बाद, थिएटर में जोरदार शोर मच गया। अमिताभ बच्चन के इतिहास में ऐसा गाना कभी शूट नहीं हुआ। जया जी ने मुझसे कहा, 'यह बहुत शानदार लग रहा है।'” बाद में ये गाना क्लासिक कल्ट बन गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।