Akshay Kumar Reveals Why He Stopped Discussing Politics With Twinkle Khanna At The Dinner Table ट्विंकल खन्ना से पॉलिटिक्स डिस्कस नहीं करते हैं अक्षय कुमार, बोले - 6 साल पहले..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ट्विंकल खन्ना से पॉलिटिक्स डिस्कस नहीं करते हैं अक्षय कुमार, बोले - 6 साल पहले...

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपोजिट पर्सनैलिटीज हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के हर फैसले और व्यूज की रिस्पेक्ट करते हैं। अब अक्षय ने बताया कि क्यों वह ट्विंकल से पॉलिटिक्स को लेकर डिस्कस नहीं करते हैं।

Sun, 15 March 2026 09:34 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्विंकल खन्ना से पॉलिटिक्स डिस्कस नहीं करते हैं अक्षय कुमार, बोले - 6 साल पहले...

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की पर्सनैलिटी काफी अपोजिट है, लेकिन इसके बावजूद दोनों साथ में काफी बेटर लगते हैं। दोनों साथ में खूब मस्ती भी करते हैं। अब हाल ही में अक्षय ने बताया कि वह ट्विंकल के साथ डिनर टेबल पर पॉलिटिकल डिस्कशन्स नहीं करते हैं।

6 साल पहले पॉलिटिकल डिस्कशन करना किया बंद

अक्षय ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में कहा कि वह ट्विंकल खन्ना के साथ हर दिन की बात करते हैं। अक्षय से फिर पूछा गया कि क्या उनके पॉलिटिकल व्यूज, ट्विंकल से अलग होते हैं। इस पर अक्षय ने कहा, एक बत्ती को जलाने के लिए पॉजिटिव और नेगेटिव करेंट चाहिए। लेकिन हमने पॉलिटिक्स के बारे में डिस्कस करना 6 साल पहले बंद कर दिया था। लाइफ में डिस्कस करने के लिए काफी कुछ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जलन नहीं होती… अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह को बताया एंग्री यंग मैन

भूत बंगला

फिलहाल अक्षय फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। भूत बंगला में वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम किरदार में हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले इसका टीजर रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया गया है।

14 साल बाद प्रियदर्शन संग कर रहे काम

इस फिल्म के जरिए वह 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर काम कर रहे हैं। दोनों ने भागम भाग, हेरा फेरी, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये होगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म हैवान की कहानी, सस्पेंस,थ्रिलर से भरी

भूत बंगला का डकैत से क्लैश

अब भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर डकैत फिल्म से क्लैश होगा। डकैत में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। यह फिल्म हिंदू और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। वैसे पहले भूत बंगला मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने डेट में बदलाव कर बताया कि मूवी अब अप्रैल में रिलीज होगी।

अक्षय की बाकी फिल्में

साल 2026 में अक्षय की भूत बंगला के अलावा कई मूवीज रिलीज हो रही हैं जिसमें वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 और हैवान शामिल हैं। वेलकम टू द जंगल में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, संजय दत्त, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर हैं। हेरा फेरी 3 में अक्षय, सुनील और परेश रावल लीड रोल में हैं। वहीं हैवान में अक्षय के साथ सैफ अली खान लीड रोल में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार की फिल्म हैवान ने रिलीज से पहले ही निकाल लिया 70% बजट

फिल्म बालाजी मोशन मिक्चर्स की है केप ऑफ गुड फिल्म्स के असोसिएशन के साथ। फिल्म को अक्षय कुमार ने शोभा कपूर और एकता आर कपर के साथ प्रोड्यूस किया है। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।