जलन नहीं होती… अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह को बताया एंग्री यंग मैन, धुरंधर थी खून खराबे वाली एक्शन फिल्म
अक्षय कुमार ने हाल में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की बात की है। एक्टर ने रणवीर को इंडस्ट्री का एंग्री यंग मैन बताया। अक्षय ने ऑडियंस की बदलती पसंद, बिजनेस पर खुलकर अपनी राय रखी। साथ ही लियारी गैंग का हिस्सा बनने के सवाल पर अपना रिएक्शन दिया।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से चर्चाओं में बनी हुई है। अब एक बार फिर फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं। हाल में एक्टर अक्षय कुमार ने धुरंधर और समय के साथ बदल रही ऑडियंस की पसंद के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि हर दो साल में ऑडियंस की पसंद बदलती है। कभी खून खराबे वाली एक्शन फिल्में चलती हैं तो कभी स्त्री जैसी हॉरर कॉमेडी को लोग अच्छा रिएक्शन देते हैं। अक्षय नेये भी कहा कि दूसरे एक्टर के अच्छे किरदारों से उन्हें कभी जलन नहीं होती।
धुरंधर एक्टर रणवीर को बताया एंग्री यंग मैन
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे अक्षय कुमार से जब सीनियर जर्नलिस्ट राजदीप सरदेसाई ने पूछा कि क्या वो धुरंधर जैसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं या उन्हें कभी जलन महसूस होती है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक सर्कल की तरह है, हर दो साला में पसंद बदलती रहती है। एक्टर ने आगे धुरंधर का उदाहरण देते हुए कहा कि वो एक पूरी तरह से खून खराबे वाली एक्शन फिल्म थी। लोगों ने इसे पसंद किया। और इस फिल्म में एक हीरो रणवीर सिंह है जो इंटेंस एक्शन सीन परफॉर्म करता है। शानदार एनर्जी से भरे एक्शन सीन। वो अपने साथ एंग्री यंग मैन की इमेज लेकर चलते हैं।

श्रद्धा कपूर की स्त्री ने किया अच्छा बिजनेस
आगे अक्षय ने हॉरर कॉमेडी फिल्म की बात की। उन्होंने कहा कि स्त्री बड़ी हिट फिल्म थी। आप कभी समझ नहीं पाओगे कि ऑडियंस को पसंद क्या आएगा। अक्षय से जब ये पूछा गया कि क्या वो धुरंधर की लियारी गैंग का हिस्सा बनना चाहते। इसके जवाब में अक्षय ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने इस बारे में सोचा था। इसलिए उन्हें वो किरदार नहीं मिले।
अक्षय को नहीं है किसी से जलन
अक्षय कुमार ने एक्टर्स की इनसिक्योरिटी के बारे में बात करते हुए कहा कि बहुत बार जब वो रणवीर से मिलते हैं तो एक्टर हमेशा कहते हैं कि वो क्या शानदार फिल्म थी काश मैंने की होती। तो ये होता रह है। कोई वो फिल्म्कारना चाहता है तो कोई दूसरी। एक्टर ने कहा, 'हम लोग 15-20 एक्टर्स हैं और हिंदुस्तान में 180 फिल्में बनती हैं। तो सबको काम मिलता है। रिग्रेट होता है कि काश ये फिल्म हमने की होती, लेकिन जलन नहीं होती'। एक्टर ने टॉप पर रहने वाली मेंटालिटी को गलत बताया। एक्टर ने कहा कि पानी की तरह रहिए।
भूत बंगला से होगा धमाका?
बता दें, अक्षय कुमार आने वाले दिनों में अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला लाने वाले हैं। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव नजर आने वाले हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन