akshay kumar film haiwaan earns 70 percent of budget before its release, releasing in august अक्षय कुमार की फिल्म हैवान ने रिलीज से पहले ही निकाल लिया 70% बजट, इस महीने में होगी रिलीज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अक्षय कुमार की फिल्म हैवान ने रिलीज से पहले ही निकाल लिया 70% बजट, इस महीने में होगी रिलीज

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म हैवान ने रिलीज से पहले ही 70 प्रतिशत बजट निकाल लिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। जानिए कब थिएटर पर आ रही है हैवान?

Sun, 1 March 2026 06:06 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्षय कुमार की फिल्म हैवान ने रिलीज से पहले ही निकाल लिया 70% बजट, इस महीने में होगी रिलीज

अक्षय कुमार इस साल अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। भूत बंगला के बाद एक्टर के पास सैफ अली खान के साथ फिल्म हैवान भी है। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है फिल्म हैवान ने अपनी रिलीज से पहले ही 70 प्रतिशत बजट निकाल लिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज इस साल अगस्त में होने की उम्मीद जताई गई है। ये फिल्म अक्षय और सैफ के लिए खास होने वाली है।

रिलीज से पहले हैवान ने निकाला बजट

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान के राइट्स को सोनी नेटवर्क ने सुरक्षित रख लिया हैं। पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सोनी नेटवर्क ने इस फिल्म के नॉन थिएटर रिलीज के राइट्स मतलब सेटेलाइट, म्यूजिक और डिजिटल रिलीज के लिए राइट्स 80 करोड़ में खरीद लिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म हैवान के लिए कई OTT प्लेटफार्म आगे आ रहे थे। लेकिन सबसे ज्यादा बोली सोनी नेटवर्क की तरफ से लगाई गई। 80 करोड़ में फिल्म हैवान के डिजिटल, सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचे गए हैं। इस कमाई से फिल्म का 70 प्रतिशत बजट वापस निकाल लिया गया है। इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि हैवान इस साल अगस्त में रिलीज हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2005 में रिलीज हुई सलमान की ये फिल्म अमिताभ-अक्षय कुमार पर पड़ी थी भारी
कपिल शर्मा

हैवान की कहानी

अक्षय कुमार की हैवान मोहनलाल की मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी एक जज और उसकी बेटी के इर्द गिर्द घूमती है। एक जज जो अपनी बेटी को उस कैदी से बचाना चाहता है जिसे उसने जेल भेजा था। अंत में जज की डेथ के बाद एक अंधा शख्स बेटी की रक्षा करता है। इसी प्लॉट पर फिल्म की कहानी आधारित है। खास बात ये है कि हैवान में ओरिजिनल फिल्म ओप्पम के लीड एक्टर मोहनलाल भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, उनका किरदार क्या होगा इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार को सुंदरता की वजह से मिली फिल्म जानवर, इस आदत ने पहुंचाया नुकसान

अक्षय की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार के करियर ग्राफ के लिए उनकी आने वाली फिल्में खास होने वाली हैं। एक्टर की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में आने वाली फिल्म भूत बंगला और हैवान से कमाई की उम्मीदे हैं। इसके अलावा वेलकम टू जंगल, और एक बेनाम फिल्म आने वाली है। ये साल अक्षय के लिए अहम होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1995 में आई इस हीरो की फिल्म आमिर खान, अक्षय कुमार, गोविंदा पर पड़ी भारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।