ये होगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म हैवान की कहानी, मर्डर मिस्ट्री, सस्पेंस, थ्रिलर से भरी
अक्षय कुमार की फिल्म हैवान इस समय खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैवान की कहानी क्या होने वाली है? चलिए हम आपको बताते हैं।

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। इस जोड़ी ने हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन जैसी सफल फिल्में दी हैं। अब ये जोड़ी भूत बंगला और हैवान जैसी फिल्में लेकर आ रही है। भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है जिसकी झलक हाल में शेयर की गई। इसके बाद बॉक्स ऑफिस हैवान दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। फिल्म करीब एक साल से खबरों में बनी हुई है। ऐसा माना जा रहा है मेकर्स अगस्त में फिल्म रिलीज कर सकते हैं। लेकिन क्या आप फिल्म हैवान की कहानी जानते हैं?
फिल्म का प्लॉट
पिछले साल अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म हैवान की शूटिंग शुरू कर दी थी। ये एक संस्पेंस थ्रिलर फिल्म होने वाली है जिसकी कहानी दोनों लीड एक्टर्स के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती हो। फिल्म की कहानी शुरू होती है एक रिटायर्ड जज से जिसने कभी एक आदमी को सजा सुनाई थी। लेकिन अब वो कैदी उस जज से सजा का बदला लेना चाहता है। जज का मर्डर हो जाता है और आरोप लगता है एक अंधे लिफ्टमैन पर।

मर्डरर की तलाश
दरअसल, इस अंधे लिफ्टमैन पर जज को भरोसा होता है। वो अपनी बेटी भी इसी अंधे शख्स की जिम्मेदारी पर छोड़ जाता है। लेकिन जब इस अंधे शख्स को पुलिस जज के मर्डर के इल्जाम में पकड़ती है तब वो असली खूनी की तलाश शुरू करता है। साथ ही जज की बेटी को भी उस कैदी से बचाने की कोशिश करता है। एक अंधे शख्स ने जज के कातिल को देखा है इसी पर फिल्म की कहानी टिकी हुई है। अंधा शख्स ये कैसे साबित कर पाएगा कि वो कातिल को जानता है?
फिल्म को लेकर थ्योरी
एक थ्योरी के मुताबिक फिल्म हैवान में अक्षय कुमार का उस कैसी शख्स के किरदार में नजर आ सकते जो जज का मर्डर करना चाहता है। सैफ अली खान उस अंधे शख्स के किरदार में और जज के किरदार में साउथ एक्टर मोहनलाल नजर आ सकते हैं। फिल्म में उनका कैमियो होने वाला है।
ओप्पम का हिंदी रीमेक
बता दें, साल 2016 मोहनलाल की मलयालम फिल्म ओप्पम आई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन भी प्रियदर्शन ने किया था। अब ओप्पम का हिंदी रीमेक हैवान डायरेक्ट कर रहे हैं। ओप्पम की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस फिल्म में मोहनलाल ने अंधे शख्स का किरदार निभाया था। अब हैवान में उन्हें देखना शानदार होने वाला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन