rajpal yadav got work offer during his jail days, will be seen in films, ads and music vidoes see जेल के 10 दिनों में राजपाल यादव को मिल गया इतना काम, फिल्म, सैलून के विज्ञापन में आएंगे नजर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जेल के 10 दिनों में राजपाल यादव को मिल गया इतना काम, फिल्म, सैलून के विज्ञापन में आएंगे नजर

राजपाल यादव को जेल में रहने के दौरान ही कई बड़े प्रोजेक्ट मिल गए हैं। आने वाले दिनों में एक्टर इन फिल्मों और विज्ञापनों में नजर आने वाले हैं। एक ही तो बढ़ा दी गई फीस।

Mon, 16 Feb 2026 08:24 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जेल के 10 दिनों में राजपाल यादव को मिल गया इतना काम, फिल्म, सैलून के विज्ञापन में आएंगे नजर

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में पिछले 11 दिनों से बंद थे। आज एक्टर को बेल पर रिहाई मिल गई है। एक्टर ने जेल जाने से पहले एक बयान दिया था जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री समेत खेल और बिजनेस जगत से भी एक्टर को सपोर्ट मिलने लगा। अब राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं और उनके पास काम की बाढ़ आई हुई है। जेल में बंद रहने के दौरान एक्टर को कई और फिल्म, विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो में काम मिला है।

सोनू सूद की फिल्म

राजपाल यादव ने जेल जाने से पहले अपने बयान से इंडस्ट्री के अपने साथी कलाकार को इमोशनल कर दिया था। एक्टर ने कहा था कि उनके पास लोन चुकाने के लिए पैसे नहीं है और ना ही कोई दोस्त है। इस बयान के बाद सोनू सूद ने उन्हें अपनी फिल्म में काम ऑफर दिया जिसके बदले में एक्टर ने एडवांस पैसे भेजने की बात कही। मतलब राजपाल के पास सोनू सूद की एक फिल्म है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजपाल यादव जल्द करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, लोगों से मिली मदद पर कर सकते हैं बात

गुरु रंधावा का म्यूजिक वीडियो

सिंगर गुरु रंधावा ने भी सोनू सूद की पहल को आगे बढ़ाते हुए राजपाल यादव को अपने म्यूजिक वीडियो में साइन करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने भी एडवांस पैसे भेजे। गुरु रंधावा ने दूसरे लोगों से भी एक्टर की मदद करने की बात कही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस फिल्म के लिए राजपाल यादव ने लिया कर्जा, उसकी कमाई हुई सिर्फ इतनी
guru randhava rajpal yadav


येस मैडम का विज्ञापन

ब्यूटी सैलून एप येस मैडम एक सीईओ मयंक आर्य ने भी एक्टर की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। मयंक ने ट्वीट कर कहा था कि वो राजपाल यादव जैसे टैलेंट की मदद के लिए उन्हें अपनी कंपनी के नए विज्ञापन में कास्ट कर रहे हैं। इसके लिए टीम काम पर लग गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब राजपाल का काम चल रहा था…नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कही थी ये बात


बॉक्सर विजेंदर के साथ फिल्म
बॉक्सर विजेंदर ने भी राजपाल यादव को अपनी अगली फिल्म में काम ऑफर किया है। विजेंद्र ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं सच्चे टैलेंट की इज्जत करता हूं। राजपाल यादव ने सिनेमा को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने बहुत से किरदारों से हमारे चेहरे पर मुस्कान ला दी। मैं राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में काम करने के लिए इनवाइट कर रहा हूं। इसके राइटर और डायरेक्टर हैं संजू सैनी’।

राजपाल को स्क्रीन पर देखने का इंतजार

इस मदद के अलावा राजपाल यादव के पास अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला और वेलकम टू जंगल जैसी फिल्में हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी एक्टर को उनकी फीस बढ़ाने की बात कही है। राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं। आने वाले समय में वो अपना कर्जा चुका कर इन प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं। राजपाल को वापस से स्क्रीन पर देखना शानदार होने वाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।