when saroj khan talked about salman khan abusive behavior during shoot of andaaz apna apna रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं… जब सरोज खान ने सलमान खान पर लगाया था गाली देने का आरोप, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं… जब सरोज खान ने सलमान खान पर लगाया था गाली देने का आरोप

एक समय था जब सलमान खान और सरोज खान के बीच विवाद हुआ था। सलमान ने वादा किया था कि वो जब बड़े एक्टर बन जाएंगे तो कभी उनके साथ काम नहीं करेंगे। वहीं सरोज ने सलमान पर गाली देने का आरोप लगाया था।

Sun, 22 Feb 2026 11:21 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं… जब सरोज खान ने सलमान खान पर लगाया था गाली देने का आरोप

सलमान खान को यारों का यार कहा जाता है। अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं कि सलमान ने इंडस्ट्री के अपने लोगों की मदद की हो, उन्हें फिल्मों में काम दिलवाया हो। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी शख्स भी रही जिससे सलमान ने इतनी दूरी बना ली की कई सालों कम नहीं किया। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि डांस कोरियोग्राफर सरोज खान थीं। दोनों के बीच 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना के दौरान दूरियां आ गई थीं। अपने एक इंटरव्यू में सरोज ने सलमान पर गाली देने का भी आरोप लगाया था।
सलमान ने दी थी सरोज खान को गाली?
सरोज खान ने जूम के साथ अपने एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान के साथ विवाद के बारे में बातचीत की थी। सरोज खान ने कहा कि फिल्म अंदाज अपना अपना के गाने की शूटिंग के दौरान सलमान को लगा कि आमिर को ज्यादा अच्छे डांस स्टेप दिए गए हैं जबकि उनके गले में ढोलक पकड़ा दी गई। सरोज खान ने कहा कि उन्होंने वही किया जो उनके डायरेक्टर ने करने को कहा था। सलमान ने इसी दौरान सरोज खान को गाली देते हुए कहा कि वो जब वो हीरो बन जाएंगे और टॉप पर होंगे तो कभी उनके साथ काम नहीं करेंगे। इस पर सरोज ने कहा था ‘आप मेरे साथ काम नहीं करेंगे… रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं देता’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब हम चले जाएं…सलीम खान ने अपने तीनों बेटों के सामने कही थी ये इमोशनल बात

सलमान ने की मदद

दोनों ने बीच कई सालों तक विवाद रहा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में गणपति सेलिब्रेशन के दौरान दोनों ने पुरानी बातों को भुलाते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया। इसके अलावा जब सरोज खान की आर्थिक स्थिति बिगड़ी तो सलमान ही मदद के लिए सामने आए थे। इस बारे में खुद सरोज खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान खान आज तक नहीं भूले गोविंदा की कही ये बात, जिंदगी में करते हैं फॉलो

सलमान के साथ किया काम

सलमान और सरोज खान ने कई फिल्मों में साथ में काम किया था। एक्टर की पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी', 'अंदाज अपना अपना' के गाने सरोज खान ने कोरियोग्राफ किए थे। दबंग 3 का टाइटल सॉंग 'हुड हुड दबंग' गाना भी सरोज खान ने किया था।

सरोज खान का निधन

सरोज खान ने अपने फिल्मी सफर में गोविंदा को डांस ट्रेनिंग देने के अलावा माधुरी दीक्षित के के हिट गानों को कोरियोग्राफ किया। ऐश्वर्या की फिल्म ताल के गाने तो खूब पसंद किए गए थे। सरोज खान वो पहली कोरियोग्राफर बनी जिनकी वजह से फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए केटेगरी शुरू की गई। कई यादगार डांस स्टेप, डांस नंबर देने वाली सरोज खान 3 जुलाई 2020 को दुनिया छोड़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुमसा कोई प्यारा…इस मशहूर शायर ने लिखा है गोविंदा का ये गाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।