Anil kapoor reveals aditya dhar offered him a cameo role in dhurandhar 2, he refused by given these reasons जानिए अनिल कपूर ने क्यों छोड़ दी थी साल की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2? खुद आदित्य धर ने ऑफर किया था रोल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जानिए अनिल कपूर ने क्यों छोड़ दी थी साल की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2? खुद आदित्य धर ने ऑफर किया था रोल

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अनिल कपूर को भी एक रोल ऑफर किया गया था। लेकिन एक्टर ने अपने कारण बताते हुए इस बड़ी फिल्म के लिए मना कर दिया था। अब एक्टर ने माना कि इससे उनका ही घाटा हुआ। 

Sat, 14 March 2026 06:02 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जानिए अनिल कपूर ने क्यों छोड़ दी थी साल की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2? खुद आदित्य धर ने ऑफर किया था रोल

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के लिए तैयार हैं। एक बार फिर रणवीर कपूर अपने किरदार और जबरदस्त एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। फिल्म अगले हफ्ते रिलीज हो रही है। लेकिन उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनिल कपूर धुरंधर: द रिवेंज में कैमियो करने वाले थे। लेकिन उन्होंने कुछ खास वजहों के चलते इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। इस खबर को खुद अनिल कपूर ने कन्फर्म किया है और ये भी माना है कि इससे उनका ही नुकसान हुआ है।

अनिल कपूर को धुरंधर 2 में कैमियो ऑफर हुआ था

इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में शामिल हुए अनिल कपूर ने कहा ने बताया कि उन्हें डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर 2 में एक रोल के लिए उनसे कांटेक्ट किया था। आदित्य चाहते थे कि छोटा कैमियो वाला रोल अनिल कपूर करें। लेकिन अनिल ने वो किरदार निभाने से मना कर दिया। एक्टर ने कारण बताते हुए कहा कि वो आज जो कुछ भी हैं अपने प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट की वजह से हैं। एक्टर ने कहा कि सिर्फ टैलेंट के दम पर आप वो नहीं बनते जो आप आज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर की सक्सेस पर इसलिए चुप बैठे हैं रणवीर-अक्षय खन्ना, डोंगा ने बता दिया कारण

इसलिए नहीं की धुरंधर 2

अनिल कपूर ने आगे कहा कि जिन तारीखों पर धुरंधर 2 के लिए शूटिंग होनी थी वो पहले ही किसी और फिल्म को दे चुके थे। अनिल कपूर ने कहा कि उन्होंने खुद आदित्य से बात करते हुए उन्हें कारण बता दिया था कि वो कहीं और कमिटेड हैं। अनिल ने कहा कि ये फिल्म रिलीज हो रही है और एक शानदार है। एक्टर ने कहा, 'ये मेरा ही नुकसान है, लेकिन कोई बात नहीं'। अनिल ने आगे ये भी कहा कि वो भविष्य में डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के साथ रिलीज किए जाएंगे इन 2 फिल्मों के टीजर? 19 मार्च को बड़ा धमाका

सूबेदार के लिए छाए अनिल कपूर

अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म सूबेदार के लिए खबरों में बने हुए हैं। हाल में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म सूबेदार ऑडियंस के बीच पसंद की जा रही है। इस फिल्म में अनिल कपूर को जबरदस्त एक्टिन करते हुए देखा जा सकता है। फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज है कि ये फिल्म प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब प्यार किया तो डरना क्या…जैसे गीत लिखने वाले मुस्लिम गीतकार ने लिखे भजन

धुरंधर 2 का इंतजार

अब धुरंधर 2 की बात करें तो करीब 3 महीने से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद फिल्म 19 मार्च ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस एक्साइटेड हैं। हाल में रिलीज को अच्छी रीच मिली है और अब माना जा रहा है कि फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन रिकॉर्ड बना सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।