mika singh 100 acres farmhouse has a temple, gurudwara, open kitchen impresses farah khan see pics मीका सिंह के 100 एकड़ फार्म हाउस में मंदिर, गुरुद्वारा, हैलीपैड, चूल्हे पर बनता है खाना, फराह खान रईसी देख हुईं इम्प्रेस
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनमीका सिंह के 100 एकड़ फार्म हाउस में मंदिर, गुरुद्वारा, हैलीपैड, चूल्हे पर बनता है खाना, फराह खान रईसी देख हुईं इम्प्रेस

मीका सिंह के 100 एकड़ फार्म हाउस में मंदिर, गुरुद्वारा, हैलीपैड, चूल्हे पर बनता है खाना, फराह खान रईसी देख हुईं इम्प्रेस

मीका सिंह इंडस्ट्री के सबसे रईस सिंगर्स में से एक माने जाते हैं। अब उनकेे फार्महाउस की तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखने के बाद सलमान खान का पनवेल वाला फार्म छोटा लगने लगेगा। 100 एकड़ में फैले इस फार्म के अंदर एक छोटा गुरुद्वारा है। 200 से ज्यादा लोग फार्म पर खाना खाते हैं। 

Usha ShrivasSat, 14 March 2026 09:40 AM
1/10

मीका सिंह का फार्महाउस

फराह खान ने हाल में मीका सिंह के साथ अपना नया व्लॉग शूट किया है। इस वीडियो में फराह ने 100 एकड़ में फैले मीका के फार्म को दिखाया जो किसी खूबसूरत लोकेशन से कम नहीं है। इस फार्म में घोड़े, गायों का पालन होता है। देखिए अंदर से ऐसी दिखती है मीका की छोटी दुनिया।

2/10

मीका का फार्म

100 एकड़ में फैले मीका के फार्म के अंदर उनका ये आलीशान लेकिन साधारण घर है जो बाहर से ऐसा दिखता है। यहां चारों तरफ हरियाली, पेड़ पौधे हैं।

3/10

फार्म के अंदर मंदिर

ये फार्म के अंदर ही एक छोटा सा मंदिर है। यहां हर रोज पूजा पाठ होती है। फराह खान ने भी मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

4/10

गुरुद्वारा

मीका के इस फार्म के अंदर एक छोटा गुरुद्वारा भी है। यहां 24 घंटे गुरबानी होती है। लंगर लगता है। बड़ी संख्या में लोग यहां हर दिन खाना खाते हैं।

5/10

घोड़े, गायों का भी पालन

मीका के फार्म में घोड़े, गायों का भी पालन होता है। मीका को घोड़ों का शौक है और अक्सर अपने इन्हीं बेजुबान जानवरों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

6/10

हेलीपैड

मीका के पास प्राइवेट हेलीकॉप्टर और हेलीपैड है। फराह खान भी मीका की रईसी देख हैरान हो गई थी। जरूरत पड़ने पर मिका अपने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं।

7/10

म्यूजिक कॉन्सर्ट स्टूडियो

मिका के इस फार्म में म्यूजिक कॉन्सर्ट स्टूडियो भी है। यहां कॉन्सर्ट होता है। म्यूजिक का रियाज होता है। दोस्तों संग एन्जॉय किया जाता है। मिका ने फराह खान के स्वागत में भी गाने गाए और परफॉर्म किया।

8/10

लिविंग एरिया

ये मीका का घर के लिविंग एरिया का नजारा है। यहां कोई फैंसी आइटम नहीं बस साधारण सफेद सोफा और कुछ तस्वीरें दीवार को सजा रही हैं। इस घर को मीका के यहां काम करने वालों ने सजाया है।

9/10

धर्मेंद्र की तस्वीर

मीका के घर में धर्मेंद्र की तस्वीर है। उनके साथ सनी और बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। मीका एक्टर धर्मेंद्र के बड़े फैन थे।

10/10

ओपन किचन में चूल्हे पर बनता है खाना

ये मीका के घर का सबसे खास हिस्सा है। एक्टर के घर में ऐसी एक ओपन किचन है जहां चूल्हे पर खाना बनता है। मीका के कुक ने फराह के लिए सरसों का साग और गाजर मटर की सब्जी यहीं चूल्हे पर पकाई थी थी।