Aditya Dhar Calls Vikash Nowlakha soul of dhurandhar know who he is director wrote emotional post for him रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना नहीं, बल्कि इस शख्स को आदित्य ने बताया धुरंधर की 'आत्मा', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना नहीं, बल्कि इस शख्स को आदित्य ने बताया धुरंधर की 'आत्मा'

धुरंधर 2 की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। हर कोई रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना की तारीफ कर रहा है। लेकिन अब आदित्य धर ने बताया है कि उनकी फिल्म धुरंधर की ‘आत्मा’ कौन है? 

Sun, 5 April 2026 11:11 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना नहीं, बल्कि इस शख्स को आदित्य ने बताया धुरंधर की 'आत्मा'

धुरंधर 2 को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम रही है। फिल्म की कास्ट की हर कोई तारीफ कर रहा है। पर्दे पर जो दिखा उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है, लेकिन अब आदित्य धर ने फैंस को उस शख्स से मिलवाया है जिसने धुरंधर को इतनी खूबसूरती से पेश किया है। आदित्य धर ने अपने सिनेमेटोग्राफी विकास नौलखा को दुनिया से मिलवाया है। उन्होंने विकास के लिया इंस्टा पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। साथ ही उन्होंने विकास को धुरंधर की 'आत्मा' कहा है।

आदित्य धर ने किसके लिए लिखा इंस्टा पोस्ट

आदित्य धर ने जो पोस्ट लिखा उसमें उन्होंने बाताया कि शूटिंग शुरू होने के चंद दिन पहले ही विकास इस प्रोजेक्ट से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि विकास नौलखा ने अपनी मेहनत से हर सीन में जान फूंक दी। आदित्य ने पोस्ट में लिखा- धुरंधर के पीछे की आंख, चित्त और आत्मा विकास नौलखा हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 ने भारत में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, किस भाषा में कितनी हुई कमाई?

विकास ने स्क्रिप्ट पढ़कर आदित्य धर से क्या कहा था?

आदित्य ने बताया कि विकास नौलखा ने जब पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो उन्होंने कहा था कि वो 30 साल से ऐसी ही किसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि वो फिल्म में अपनी जान लगा देंगे। फिल्म डायरेक्टर ने कहा कि विकास अपने शब्दों पर खरे उतरे। ये सिर्फ उन्होंने काम की तरह नहीं किया है, ये एक भक्ति थी। आदित्य का मानना है कि विकास का फिल्म से जुड़ना महज एक चुनाव नहीं, बल्कि नियति का फैसला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' का हिस्सा बनना चाहते थे परेश, आदित्य धर को फोन करके कही थी यह बात

विकास ने फिल्म में फूंकी जान

आदित्य ने कहा कि विकास नौलखा ने सिर्फ पलों को कैप्चर नहीं किया है, बल्कि उनमें जान फूंक दी है। सेट पर उनके इनपुट जोरदार नहीं होते थे, लेकिन हमेशा सटीक और सच्चे होते थे। बहुत से लोग हैं जो फिल्म को शूट करते हैं, लेकिन विकास ने इस फिल्म को जिया है। और ऐसा करने के लिए विकास ने फिल्म को कुछ ऐसा दिया है जिसे बनाया नहीं जा सकता है, और वो है एक आत्मा।आदित्य ने कहा कि वो विकास के प्रति अपार कृतज्ञता, सम्मान और स्नेह महसूस करते हैं। ये फिल्म उनकी छाप हमेशा अपने साथ लेकर चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकेश बेदी ने खुद से धुरंधर 2 में जोड़ा था ये डायलॉग, सेट पर हंसने लगे थे लोग

धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने बहुत सी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 18 दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल दिखाया है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।