6 Bollywood actors and actress who died of alcohol addiction meena kumari silk smitha guru dutt शराब ने तबाह की इन 6 हीरो-हिरोइन की जिंदगी, एक की 35 साल में हुई मौत बनी थी मिस्ट्री, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शराब ने तबाह की इन 6 हीरो-हिरोइन की जिंदगी, एक की 35 साल में हुई मौत बनी थी मिस्ट्री

एंटरटेनमेंट की इंडस्ट्री दौलत-शोहरत देती है लेकिन जब यह चमक-दमक फीकी पड़ती है तो लोग सह नहीं पाते। कई एक्टर्स-एक्ट्रेसस हैं जो शराब नशे में ऐसे डूबी कि जान से हाथ धो बैठे। यहां है उन एक्टर्स का जिक्र।

Fri, 13 Feb 2026 08:50 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
शराब ने तबाह की इन 6 हीरो-हिरोइन की जिंदगी, एक की 35 साल में हुई मौत बनी थी मिस्ट्री

विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर पति की हेल्थ पर बात की थी। कविता ने बताया था कि विनोद एक दिन में 40 से 80 सिगरेट पी जाते थे। उन्हें शराब पीना भी मना था। उनकी पत्नी का कहना है कि विनोद को पहले लंग कैंसर हुआ और ठीक हो गया। उनका निधन ब्लैडर कैंसर से हुआ था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग हैं जिनकी जिंदगी शराब ने बर्बाद कर दी।

1. मीना कुमारी

'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से मशहूर मीना कुमारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सफल थीं, निजी जिंदगी में उतनी ही अकेली। अपनी शादीशुदा जिंदगी में तनाव और डिप्रेशन की वजह से उन्हें शराब की लत लग गई। मात्र 38 साल की उम्र में लिवर सिरोसिस की वजह से उन्हें जाने से हाथ धोना पड़ा।

2. गुरु दत्त

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली फिल्म मेकर्स और एक्टर्स में से एक गुरु दत्त भी अपनी निजी समस्याओं के चलते शराब के आदी हो गए थे। वह डिप्रेस थे। शराब और नींद की गोलियों के जानलेवा कॉम्बिनेशन की वजह से उनकी उनकी जान चली गई। उस वक्त 39 साल के थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु के गुस्से का शिकार हुई ये फिल्म, कभी नहीं हुई पूरी,पत्नी से झगड़ा थी वजह

3. राजेश खन्ना

राजेश खन्ना ने खूब दौलत-शोहरत देखी। वह बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। करियर ढलान पर आया तो वह इस बात को झेल नहीं पाए। अकेलेपन के चलते शराब में डूब गए।। कहा जाता है कि वे अपनी असफलता को स्वीकार नहीं कर पाए और शराब ने उनके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाया, जो अंत में उनकी मौत का कारण बन गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिंपल कपाड़िया की वजह से राजेश खन्ना ने रजा मुराद को मारा था थप्पड़?

4. संजीव कुमार

संजीव कुमार के परिवार में जेनेटिक कंडीशन थी जिसके चलते परिवार के मर्द जल्दी दुनिया छोड़ जाते थे। यह कंडीशन हार्ट से जुड़ी थी जिसमें शराब पीना मना होता है। वह इस बात को जानते हुए भी शराब की लत नहीं छोड़ पाए थे। महज 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजीव कुमार के प्यार में जिंदगीभर तड़पीं सुलक्षणा , मौत का भी शॉकिंग कनेक्शन

5. परवीन बॉबी

अपने जमाने की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री परवीन बॉबी स्किट्सफ्रीनिया की मरीज थीं। उन्हें शराब की लत भी थी। परवीन ने अपनी जिंदगी का आखिरी वक्त गुमनामी और अकेलेपन में बिताया जहां शराब ने उनकी कंडीशन और खराब कर दी।

6. सिल्क स्मिता

दक्षिण भारतीय फिल्मों की सनसनी सिल्क स्मिता का जीवन बहुत ही दुखद रहा। करियर में गिरावट, कर्ज और निजी जिंदगी में धोखे की वजह से वह शराब की आदी हो गईं। मात्र 35 साल की उम्र में उनकी डेड बॉडी कमरे से लटकती पाई गई थी। कयास लगाए जाते हैं कि उन्होंने आत्महत्या की थी लेकिन कई लोग इस मौत को मिस्टीरियस मानते हैं क्योंकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।