Angry Guru Dutt left the set fight wife Geeta stopped shooting bengali film gauri never completed जब सेट पर पत्नी गीता पर भड़के थे गुरु दत्त, अधूरी छोड़ दी थी शूटिंग, फिर कभी पूरी नहीं की वो फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब सेट पर पत्नी गीता पर भड़के थे गुरु दत्त, अधूरी छोड़ दी थी शूटिंग, फिर कभी पूरी नहीं की वो फिल्म

गुरु दत्त एक बेहतरीन शख्स, फिल्ममेकर और एक्टर माने जाते रहे हैं। उनके काम की हर जगह सरहाना होती है। आज हम आपको गुरु दत्त की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसकी शूटिंग गुरु दत्त ने बीच में बंद कर दी थी। फिर कभी वो फिल्म पूरी नहीं हो पाई। 

Sat, 7 Feb 2026 06:34 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जब सेट पर पत्नी गीता पर भड़के थे गुरु दत्त, अधूरी छोड़ दी थी शूटिंग, फिर कभी पूरी नहीं की वो फिल्म

गुरु दत्त एक ऐसा नाम है जिसे किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। गुरु दत्त को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान फिल्ममेकर और एक्टर्स में से एक माना जाता था। उन्होंने अपने जीवन में फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ, फिल्मों को डायरेक्ट भी किया। गुरु दत्त के जीवन के तमाम किस्से आप सुनते और पढ़ते होंगे। आज हम भी आपको गुरु दत्त के जीवन का वो किस्सा सुना रहे हैं जब उन्होंने बंगाली भाषा में एक फिल्म बनाने का सोचा, लेकिन वो फिल्म कभी पूरी ही नहीं हो पाई। फिल्म पूरी न होने की वजह था गुरु दत्त और उनकी पत्नी का झगड़ा।

बांग्ला फिल्म बना रहे थे गुरु दत्त

लेखक बिमल मित्र ने अपनी किताब बिछड़े सभी बारी-बारी में बताया है कि कैसे एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गुरु दत्त अपनी पत्नी गीता की किसी बात पर भड़क गए थे और फिर शूटिंग अधूरी छोड़कर ही वहां से चले गए थे। इसके बाद वो फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई। बिमल बताते हैं कि वो एक बंगाली फिल्म थी जिसका नाम था गौरी।

फिल्म सेट पर हुआ था गुरु दत्त और गीता का झगड़ा

गुरु बांग्ला में एक फिल्म बनाना चाहते थे जिसके लिए वो अपनी पूरी टीम के साथ कोलकाता पहुंचे थे। गौरी बिल्कुल एक गांव की फिल्म थी। फिल्म में अभिनय के लिए गुरु दत्त ने अपनी पत्नी गीता दत्त को ही चुना था। वहीं, गुरु दत्त फिल्म में एक्टर होने के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर भी थे। इस फिल्म के सेट पर ही गुरु दत्त और गीता दत्त का झगड़ा हो गया था और गुरु सेट से कहीं चले गए थे।

गुरु दत्त और गीता

गीता दत्त थीं गुरु की इस फिल्म की हिरोइन

किताब में दी जानकारी के मुताबिक, गुरु और उनकी पूरी टीम शूट के लिए सुबह-सुबह ही गांव-देहात के इलाके में शूटिंग के लिए निकल जाती थी। एक दिन गुरु और उनकी टीम आउटडोर शूट के लिए पहुंची। शूट की पूरी तैयारी हो चुकी थी। गीता को मेकअप के लिए भेजा गया। चूंकि, फिल्म की कहानी एक गांव के परिवेष में लिखी गई थी तो हिरोइन को बहुत ज्यादा मेकअप नहीं करना था। गीता अपना मेकअप करने अंदर गईं। उसके कुछ देर बार गुरु दत्त ने कहा कि गीता को बुला लाओ। जब गीता को बुलाया गया तो उन्होंने मेकअप के लिए थोड़ा समय और मांगा। इसके बाद गीता का इंतजार किया गया। कुछ देर हो जाने के बाद गुरु दत्त ने फिर गीता को बुलाने का आदेश दिया। इस बार फिर गीता ने कहा कि वो बस अभी आ रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1962 में आई गुरु दत्त की इस फिल्म को मिला था नेशनल अवार्ड, 8.1 है IMDb रेटिंग

गीता की हेयरस्टाइल देख निराश हो गए थे गुरु दत्त

इसके बाद गुरु दत्त गीता को खुद बुलाने गए। वहां, उन्होंने देखा कि गुरु को जैसा चाहिए था, उससे ज्यादा मेकअप और हेयरस्टाइल गीता ने की हुई थी। गुरु ने गीता से कहा कि उन्होंने कहा था कि नायिका का मेकअप बहुत ज्यादा नहीं होगा। इसपर गीता ने कहा कि उन्होंने बहुत ज्यादा सिंगार किया भी नहीं है। इसके बाद गुरु ने गीता की हेयरस्टाइल पर सवाल करते हुए कहा कि क्या गांव-देहात की लड़कियां इस तरह से जूड़ा बांधती हैं? उन्होंने पूछा कि गीता ने ऐसी हेयरस्टाइल क्यों की है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेजेडी नहीं कॉमेडी होता इस फिल्म का अंत, रिलीज के बाद सोच में पड़ गए थे गुरु

पत्नी की इस बात पर फूटा था गुरु दत्त का गुस्सा

गुरु के इस सवाल पर गीता भी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने गुरु दत्त से कहा- 'तुम यही चाहते हो कि मैं वहीदा रहमान से बदतर दिखूं'। गुरु गीता की ये बात सुनते ही भड़क गए। इसके बाद वो गुस्से में कमरे से बाहर आए और उन्होंने सेट पर पैकअप-पैकअप चिल्लाना शुरू कर दिया। गुरु इसके बाद अपनी गाड़ी लेकर सेट से चले गए और फिर कभी ये फिल्म पूरी नहीं हो पाई। किताब के मुताबिक, भले ही ये एक बांग्ला फिल्म थी, लेकिन गुरु दत्त इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहा रहे थे। इस फिल्म की सात रील शूट हो चुकी थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।