डिंपल कपाड़िया की वजह से राजेश खन्ना ने रजा मुराद को मारा था थप्पड़? एक्टर ने बताया पूरा मामला
रजा मुराद डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में काम किया है। गुजरे वक्त में एक खबर चर्चित थी कि राजेश खन्ना ने रजा मुराद को थप्पड़ मारा था। अब रजा मुराद ने वो पूरा किस्सा बताया है।

फिल्म इंडस्ट्री और गॉसिप का पुराना नाता है। पहले के जमाने में मैगजीन्स के कॉलम्स में कई बार ऐसी कहानियां छप जाती थीं जिनका सच से दूर-दूर तक लेना-देना नहीं होता था। अब रजा मुराद ने खुद से जुड़ी एक ऐसी ही घटना का जिक्र किया। खबर थी कि राजेश खन्ना ने शूटिंग के दौरान रजा मुराद को थप्पड़ मार दिया था। वजह थीं डिंपल कपाड़िया। अब रजा मुराद ने अपने साइड की स्टोरी बताई है।
क्या था मैगजीन का दावा
रजा मुराद फिल्मी चर्चा पॉडकास्ट में थे। उन्होंने बताया कि यह चर्चा एक पुरानी फिल्मी मैगजीन से उड़ी। जिसका नाम 'उर्वशी' था। वह बताते हैं, 'मैगजीन ने लिखा था कि रजा मुराद और डिंपल कपाड़िया एक ही कार में फिल्मसिटी ए। राजेश खन्ना वहां शूटिंग कर रहे थे। रजा मुराद उनसे बात करने लगे और कहा कि डिंपल उनके साथ ही चल लें, इस वजह से राजेश खन्ना ने रजा मुराद को थप्पड़ मार दिया।'
रजा बोले, 100 फीसदी झूठ थी खबर
रजा ने बताया कि ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ था। वह बोले 'न तो मैं कभी डिंपल के साथ फिल्मसिटी गया न ही ऐसी सिचुएशन कभी हुई। डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना और रजा मुराद कभी एक जगह पर इकट्ठे भी नहीं हुए। हम काकाजी (राजेश खन्ना) और डिंपल के साथ अलग-अलग शूट करते थे। इस बेबुनियाद अफवाह में एक परसेंट भी सच्चाई नहीं थी। 100 फीसदी झूठ था।'
जब आर्टिकल लिखने वाले से मिले रजा-मुराद
रजा मुराद ने बताया कि जिस जर्नलिस्ट ने वो आर्टिकल लिखा था, वह उससे एक बार पार्टी में मिले। हालांकि उससे उस आर्टिकल का जिक्र तक नहीं किया क्योंकि वह किसी की पार्टी नहीं खराब करना चाहते थे। हो सकता है वह बात करते तो बहस होती फिर झगड़ा शुरू हो जाता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन