arjun rampal deepika padukone fire scene goes viral amidst dhurandhar 2, users find connection see वायरल हो रहा है अर्जुन-दीपिका की ओम शांति ओम का फायर सीन, यूजर्स ने धुरंधर 2 से निकाला कनेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

वायरल हो रहा है अर्जुन-दीपिका की ओम शांति ओम का फायर सीन, यूजर्स ने धुरंधर 2 से निकाला कनेक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्म ओम शांति ओम का वो सीन है जब अर्जुन रामपाल, दीपिका के किरदार शांतिप्रिया को आग लगा देते हैं। अगले सीन में धुरंधर 2 का सीन है जब स्टाइल में हमजा, उसी अंदाज में अर्जुन के किरदार को मौत देते हैं। देखिए यूजर्स ने क्या कनेक्शन ढूंढ निकाला है।

Sat, 21 March 2026 01:49 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
वायरल हो रहा है अर्जुन-दीपिका की ओम शांति ओम का फायर सीन, यूजर्स ने धुरंधर 2 से निकाला कनेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म के अंत में हमजा भारत में आतंक फैलाने वाले मेजर इक़बाल की बुरी तरह से हत्या करता है। एक सीन में वो पट्रोल के टैंक में उसे अधमरा छोड़ स्टाइल में लाइटर से आग लगा देता है। फिल्म के सबसे खास सीन में से मेजर इक़बाल की डेथ वाला ये सीन है। लेकिन अब सोशल मीडिया यूजर्स इस सीन की तुलना साल 2007 में आई फराह खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ओम शांति ओम से कर रहे हैं। दरअसल, उस फिल्म में अर्जुन रामपाल का किरदार मैडी, शांतिप्रिया की हत्या भी कुछ इसी तरह आग लगाकर करता है। यूजर्स ने मीम वीडियो वायरल करते हुए इसे रणवीर का दीपिका के लिए बदला बताया है।

यूजर्स ने ढूंढ निकाला ये खास कनेक्शन

ये वीडियो सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स के फन के लिए बनाया गया है। इस वीडियो में दो सीन नजर आ रहे हैं। पहले सीन में अर्जुन रामपाल का किरदार दीपिका पादुकोण को महलनुमा सेट पर आग के हवाले कर देते हैं। दूसरे सीन रणवीर, अर्जुन रामपाल के साथ भी वैसे ही करते दिख रहे हैं। दोनों फिल्मों की कहानी, कांसेप्ट अलग था। लेकिन यूजर्स ने ये कनेक्शन ढूंढ निकाला है। इस कनेक्शन के बारे में तो खुद आदित्य धर ने भी विचार नहीं किया होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: धुरंधर 2 की कुल कमाई 264 करोड़ पार पहुंची

फिल्म धुरंधर 2 के मुरीद हुए साउथ के कलाकार

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की खूब तारीफ हो रही है। साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर्स, डायरेक्टर्स ने इसे खास फिल्म बताया है। अल्लू अर्जुन ने रणवीर पर गर्व जताया। एस एस राजामौली ने रणवीर की एक्टिंग को मास्टर क्लास कहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उदासी भरा है रणवीर सिंह पर फिल्माए ‘दीदी’ गाने का मतलब, ये हैं हिंदी लिरिक्स

बॉक्स ऑफिस पर हो रहा है धमाका

कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर ने पेड प्रीमियर की कमाई के साथ अब तक 265 करोड़ से ज्यादा नेट कमाई कर ली है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म अपने पहले वीकेंड पर कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग के दिन 102 करोड़ से ज्यादा की शुरुआत की थी। शुक्रवार को 80।72 करोड़ और शनिवार को ये खबर लिखने तक फिल्म 38 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है आज की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंच सकती है। रविवार को आंकड़ा जबरदस्त होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए कौन है धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का राइट हैंड बनने वाला रिजवान?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।