dhurandhar 2 ott when and where you can watch ranveer singh starrer after theatrical release Dhurandhar 2 OTT Release: थिएटर रिलीज के बाद जानिए OTT पर कब और कहां देखी जा सकती है धुरंधर 2?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 OTT Release: थिएटर रिलीज के बाद जानिए OTT पर कब और कहां देखी जा सकती है धुरंधर 2?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 थिएटर में धमाका कर रही है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में शानदार कमाई कर ली है। अब इसकी OTT रिलीज की भी चर्चा हो रही है। जानिए ये फिल्म कब और किस प्लेटफार्म को OTT पर रिलीज होने जा रही है। 

Sun, 22 March 2026 07:42 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 OTT Release: थिएटर  रिलीज के बाद जानिए OTT पर  कब और कहां देखी जा सकती है धुरंधर 2?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू के साथ सिर्फ 3 दिनों में 339 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। धुरंधर ने 102 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं शनिवार की भी फिल्म ने 113 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। अब आज पहले संडे के कलेक्शन का इंतजार हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 120 करोड़ पार करेगी। वहीं इस बीच ऐसी भी ऑडियंस है जो फिल्म की OTT रिलीज को लेकर एक्साइटेड है। धुरंधर 2 जून में जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे सकती है।

धुरंधर 2 इस दिन दे सकती है OTT पर दस्तक

किसी भी फिल्म के लिए थिएटर रिलीज के बाद OTT प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होने का समय 4 से 6 हफ्ते होता है। यानी इतने समय बाद फिल्म को OTT पर उतार दिया जाता है। लेकिन पिंकविला और इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 को OTT पर रिलीज होने में 45 से 60 दिन लग सकते हैं। इसकी एक वजह धुरंधर 2 ला लंबे समय तक थिएटर पर टिके रहना भी है। अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म मई के अंत या जून में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम जो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनिवार को टूट गए सारे रिकॉर्ड, अब संडे को होगा धमाका
धुरंधर

धुरंधर की OTT रिलीज
5 दिसंबर 2025 को आई फिल्म धुरंधर ने भी थिएटर पर धूम मचाई थी। इस फिल्म ने देश में 840 करोड़ की नेट कमाई की। वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ ग्रॉस से अधिक बिजनेस किया था। फिल्म थिएटर पर आंधी लाने के 55 दिनों के अंदर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई थी। ऐसे में धुरंधर 2 लेकर माना जा रहा है कि ये फिल्म जून की शुरुआत में OTT पर आ सकती है। खास बात ये है कि धुरंधर का दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि महंगी डील के बाद जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के Fa9la सॉन्ग में रहमान डकैत को इसलिए पहनाया गया काला कुर्ता

धुरंधर 2 की अब तक की कमाई

कमाई की बात करें तो धुरंधर 2 धूम मचा रही है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू के दिन 43 करोड़ कमाए। ओपनिंग डे 102.55 करोड़, शुक्रवार को 80.72 और शनिवार को सबसे ज्यादा 113 करोड़। फिल्म अब तक कुल 339.27 कमा चुकी है। अब आज रविवार की कलेक्शन का इंतजार हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आज रणवीर की फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। ट्रेड के मुताबिक पहले वीकेंड के बाद फिल्म 450 करोड़ पार कर लेगी। आने वाले समय में धुरंधर 2 का धमाका जारी रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के इस सीन का दीपिका-अर्जुन की फिल्म ओम शांति ओम से निकला कनेक्शन?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।