'एक शराबी आदमी है और एक औरत जो…', पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उड़ाया 'देवदास' का मजाक, वीडियो वायरल होते भड़के लोग
'देवदास' संजय लीला भंसाली की शरत चंद्र नॉवेल का अडैप्टेशन थी, जिसमें शाहरुख ने टाइटल रोल यानी किया था। उस समय की सबसे महंगी इंडियन फिल्म, इसका प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सक्सेस थी।

साल 2002 में रिलीज हुई शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'देवदास' बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में तीनों ही एक्टर्स ने कमाल की एक्टिंग की है। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर 'देवदास' ब्लॉकबस्टर रही थी। हालांकि,अब एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने 'देवदास' को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो देखते ही देखते खबरों में आ गईं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस और उसने क्या कहा?
'एक शराबी आदमी है और एक औरत है जो…'
दरअसल, ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस कोई और नहीं दनानीर मोबीन हैं। इन्होंने 'देवदास' को 'ओवररेटेड फिल्म' कहा है। मैशियन के साथ एक चैट में, जब दानानीर मोबीन से एक क्लासिक फिल्म का नाम पूछा गया जिसे वह ओवररेटेड मानती हैं, तो उन्होंने 'देवदास' को चुना। उन्होंने कहा, 'कहानी क्या है? एक शराबी है, एक औरत है जिसकी कोई सेल्फ-रिस्पेक्ट नहीं है, एक पिता है जो (बीप साउंड) है और एक और औरत है, जिसे उस आदमी पर जबरदस्ती थोपा गया है। क्या हो रहा है और यह क्लासिक क्यों है? हर कोई क्यों पागल हो रहा है? मुझे सेट, शान, आउटफिट समझ में आते हैं, लेकिन कहानी? हम शराब की लत को ग्लैमराइज क्यों कर रहे हैं?'
इंटरनेट पर भड़के लोग
दानानीर मोबीन की 'देवदास' की बुराई करने वाली उनकी क्लिप रेडिट पर वायरल होते ही लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। लोग कमेंट पर दानानीर को जमकर सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'वह बस यह कह सकती थी कि फिल्म ओवररेटेड है क्योंकि मुझे भी ऐसा ही लगता है। लेकिन 'देवदास' असल में एक ऐसी कहानी है जो समाज के भेदभाव और इंसानी ईगो के चंचल स्वभाव पर सवाल उठाती है। उसने भी इन चीजों अच्छे तरीके से दिखाया। इसलिए मुझे हैरानी है कि दानानीर जैसी स्मार्ट इंसान कहानी के बारे में ऐसी बातें कैसे कह सकती हैं।'
देवदास शराब की लत के बारे में नहीं है
एक दूसरे यूजर ने कहा, 'देवदास शराब की लत के बारे में नहीं है! अगर वह संजय लीला भंसाली की देवदास के बारे में बात कर रही हैं, तो क्रिटिक कहानी के बजाय अनरियलिस्टिक ग्रैंडनेस पर ज्यादा है, जो कभी-कभी सेंटर स्टेज ले लेती है।' एक ने कमेंट में लिखा था, 'अगर फिल्म ने सच में इसे ग्लैमरस बनाया होता, तो देवदास खुशी-खुशी रह रहा होता और पारो के साथ ऐसे रहता जैसे कुछ हुआ ही न हो। उसे फिल्म की शान और खूबसूरती से दिक्कत हो सकती थी, लेकिन उसे उन चीज़ों से दिक्कत है जो फिल्म में हैं ही नहीं।'
कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था 'देवदास' का प्रीमियर
'देवदास' संजय लीला भंसाली की शरत चंद्र नॉवेल का अडैप्टेशन थी, जिसमें शाहरुख ने टाइटल रोल यानी किया था। उस समय की सबसे महंगी इंडियन फिल्म, इसका प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सक्सेस थी। फिल्म को इसके ग्रैंड सेट, म्यूजिक और परफॉर्मेंस के लिए सराहा गया था। इसे आज भी भंसाली के सबसे अच्छे कामों में से एक माना जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन