1989 sunny deol Naseeruddin shah tridev movie track oye oye led to arrest across india Wow here reason won 3 Filmfare 36 साल पहले 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म के एक गाने की वजह से देशभर के कई लोग हुए थे गिरफ्तार? हैरान कर देगी वजह
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजन36 साल पहले 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म के एक गाने की वजह से देशभर के कई लोग हुए थे गिरफ्तार? हैरान कर देगी वजह

36 साल पहले 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म के एक गाने की वजह से देशभर के कई लोग हुए थे गिरफ्तार? हैरान कर देगी वजह

1989 में रिलीज हुई हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें एक दो नहीं, बल्कि कई बड़े स्टार्स लीड रोल में थे। इसे राजीव राय ने डायरेक्ट किया था। यही नहीं इस मूवी ने 3 फिल्मफेयर भी जीते थे।

Priti KushwahaSun, 17 May 2026 09:54 AM
1/8

36 साल पहले एक गाने की वजह से देशभर के कई लोग हुए थे गिरफ्तार

बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके पीछे कई मजेदार किस्से, कई कहानियां होती हैं। एक ऐसी ही फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसके एक गाने की वजह से देशभर में गिरफ्तारियां होने लगी थीं।

2/8

 1989 में हुई थी रिलीज 

जी हां, आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ऐसा क्या था उस गाने में। ये फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं उस फिल्म और उस गाने के बारे में...

3/8

ये है वो फिल्म

साल 1989 की हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'त्रिदेव' है। इस फिल्म में एक दो नहीं, बल्कि कई बड़े स्टार्स लीड रोल में थे। त्रिदेव' को राजीव राय ने डायरेक्ट किया था।

4/8

‘त्रिदेव’ की कास्ट

'त्रिदेव'  में नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी, सोनम, अनुपम खेर, अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार थे।

5/8

'त्रिदेव' ने  3 फिल्मफेयर भी जीते थे

ये मूवी साल 1989 में रिलीज हुई तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी। यही नहीं 'त्रिदेव' ने  3 फिल्मफेयर भी जीते थे। हालांकि इसके एक गाने के कारण देशभर में कई गिरफ्तारियां होने लगी थी।

6/8

गाने की वजह से देशभर में कई लोग हुए थे गिरफ्तार

दरअसल, निर्देशक राजीव राय ने रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 90 के दशक में आए "ओए ओए"  गाने पर बैन तो नहीं लगाया गया, लेकिन यह थोड़ा बदनाम जरूर हो गया था।

7/8

लोग इसे छेड़खानी के लिए इस्तेमाल करने लगे थे

"ओए ओए" गाने की वजह से पूरे भारत में लोग इसे छेड़खानी के लिए इस्तेमाल करने लगे थे, जिसकी वजह से लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने उस गाने का इस्तेमाल छेड़खानी के लिए करना शुरू कर दिया।

8/8

त्रिदेव के गाने ने मचा दी थी धूम

बता दें कि 1989 में आई ब्लॉकबस्टर त्रिदेव का गाना "ओए ओए" ग्लोरिया एस्टेफन के ग्लोबल हिट गाने "रिदम इज़ गोना गेट यू" से इंस्पायर था। कल्याणजी-आनंदजी की दिग्गज जोड़ी द्वारा कंपोज था। कविता कृष्णमूर्ति और सुरेश वाडकर ने इसे अपनी आवाज दी थी।