यूट्यूब पर बीते हफ्ते ताबड़तोड़ देखे गए ये 7 भोजपुरी वीडियोज; खेसारी लाल या पवन सिंह किसके ज्यादा व्यूज?
यूट्यूब पर गाने देखने का शौक है और आपको भोजपुरी वीडियोज पसंद है तो चेक कीजिए बीते हफ्ते लोगों ने कौन से वीडियोज देखे। यहां टॉप 7 पॉप्युलर वीडियोज की रैंकिंग है।

भोजपुरी गानों और वीडियोज में बीते हफ्ते किसने गर्दा उड़ाया, पता चल चुका है। 24 अप्रैल से 30 अप्रैल वाले वीक की लिस्ट आ चुकी है। बीते कुछ हफ्तों की तरह इस बार भी खेसारी लाल का जलवा रहा। उनके साथ शिल्पी यादव को खूब सुना गया। हालांकि पवन सिंह ने भी खूब व्यूज बटोरे। इसके अलावा भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी और नील कमल सिंह के गाने भी देखे गए। खेसारी लाल का गाना कमर में दागी बीत कई हफ्तों से टॉपर बना हुआ है। बीते हफ्ते भी उस वीडियो का जलवा रहा। यहां देखें टॉप 7 भोजपुरी गानी की वीकली लिस्ट।
कमर में दागी
खेसारी लाल यादव का गाना कमर में दागी टॉप म्यूजिक वीडियोज की लिस्ट में 17 नंबर पर है लेकिन लैंग्वेज वीडियोज की बात करें तो भोजपुरी में यह गाना टॉपर है। गाना 31 मार्च को अपलोड हुआ था। अब तक इसे 35,042,530 व्यूज मिल चुके हैं। इसके वीकली व्यूज 5,392,118 हैं। पवन सिंह के साथ गाना शिल्पी राज ने गाया है।
राजीजी के दिलवा
पवन सिंह और शिवानी सिंह का गाना राजाजी के दिलवा दो नंबर पर है। यह बीते हफ्ते तीसरे नंबर पर था। चार्ट में यह 30 हफ्तों से है। इस गाने के वीकली व्यूज 4,122,441 हैं। गाने को प्रियांशु सिंह और आशुतोष तिवारी ने लिखा है।
मेहरारु से केहु ना जीतल बा
खेसारी लाल और शिल्पी राज का गाना मेहरारू से केहू ना जीतल बा एक पायदान नीचे आया है। बीते हफ्ते यह 2 नंबर पर था अब तीसरे नंबर पर है। गाने के वीकली व्यूज 2,704,059 हैं।
सड़िया सरकवा राजा जी
सड़िया सरकवा राजा जी 7 से 4 नंबर पर आ गया है। नीलकमल सिंह का ये गाना 21 हफ्तों से चार्ट में है। इस भोजपुरी गाने के वीकली व्यूज 2,679,386 हैं।
गरमी गरम बिया
पांचवें नंबर पर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का गाना गर्मी गरम बिया है। यह गाना बीते हफ्ते 4 नंबर पर था इस बार 5 नंबर पर आ गया है। इस गाने के वीकली व्यूज 2,622,925 हैं।
लइका किसान के
प्रमोद प्रेमी यादव का गाना लइका किसान के ने अपनी पोजिशन मेनटेन कर रखी है। इस बार भी यह म्यूजिक वीडियो छह नंबर पर है। गाने को पसंद किया जा रहा है। इसे 2,477,928 मिले हैं।
छिल देबू का
पवन सिंह और खुशी कक्कड़ का गाना लास्ट वीक चार्ट में आया है। यह 7 नंबर पर है। गाने के वीकली व्यूज 2,384,804 मिले हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन