top 7 Bhojpuri music videos with millions views check which is 1 billion khesari lal Yadav pawan singh ritesh pandey ये 7 भोजपुरी वीडियोज झमाझम देख रहे लोग; खेसारी लाल, रितेश या पवन सिंह, किसका गाना बिलियन+?, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
More

ये 7 भोजपुरी वीडियोज झमाझम देख रहे लोग; खेसारी लाल, रितेश या पवन सिंह, किसका गाना बिलियन+?

भोजपुरी म्यूजिक पर आप भी जमकर नाचते हैं तो यहां आपके लिए ए-वन गानों का सिलेक्शन है। इनमें से एक गाना है जिसे 1 बिलियन व्यूज मिले हैं। चेक करें आपने इनमें से किन-किन गानों पर डांस किया है।

Wed, 15 April 2026 06:57 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
ये 7 भोजपुरी वीडियोज झमाझम देख रहे लोग; खेसारी लाल, रितेश या पवन सिंह, किसका गाना बिलियन+?

भोजपुरी गानों के वीडियोज का यूट्यूब पर अलग लेवल का क्रेज है। भले ही इन्हें अश्लीलता या डबल मीनिंग की वजह से क्रिटिसाइज किया जाता रहा हो लेकिन ताबड़तोड़ देखे जाते हैं। कुछ गाने बिलियन व्यूज तक पार कर गए हैं जो बड़े-बड़े बॉलीवुड सॉन्ग नहीं कर पाए। लिस्ट में ऐसे ही 10 लल्लन टॉप गाने हैं जो यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली एनसीआर तक खूब बजाए जाते हैं।

हैलो कौन

भोजपुरी इंडस्ट्री का ये गाना जब रिलीज हुआ तो इसने रील्स पर तबाही मचा दी थी। इसे खूब देखा गया। इंडिया ही नहीं बल्कि इस गाने ने ग्लोबल चार्ट्स में जगह बनाई थी। यूट्यूब पर ऑफिशियली इस गाने के 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। गाना रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय ने का है। लिरिक्स आशीष वर्मा के हैं।

राते दिया बुताके

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के इस गाने को अश्लील बताकर भले ही लोग आलोचना करें। व्यूज के मामले में इसका भी कोई मुकाबला नहीं। वेव म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर इस गाने को 663 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीकली चार्ट में कौन बना भोजपुरी किंग, देखें टॉप 5 में खेसारी लाल वर्सस पवन सिंह

नून रोटी खाएंगी

खेसारी लाल यादव का यह गाना 'नून रोटी खाएंगे' खूब वायरल हुआ था। यूट्यूब पर इसके कई सारे वर्जन्स हैं। इसे बेस्ट ऑफ खेसारी लाल यादव गानों की लिस्ट में रखा जाता है।

छलकत हमरो जवनिया

'छलकत हमरो जवनिया राजा' गाने पर पार्टियों में अब भी खूब डांस होता है। यूपी, बिहार से लेकर दिल्ली तक डीजे पर जब ये गाना बजता है तो लोगों के अंदर का डांसर बाहर आ जाता है। यह 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब पर इस गाने को 772 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

लॉलीपॉप लागेलू

पवन सिंह का यह गाना जब आया तो इसे लोगों ने वल्गर बताया। हालांकि इंटरनैशनली पॉप्युलर है। इस गाने पर भी पार्टियों में जमकर गर्दा उड़ता है। वेव म्यूजिक पर इस गाने को 274 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसके अलावा यह कई चैनल्स पर अपलोड है और खूब देखा जाता है।

पागल बनाइबे

बिहार की जनता के बीच ये गाना खूब पॉप्युलर है। गाना फिल्म दबंग सरकार का है। जी म्यूजिक भोजपुरी पर इस गाने को 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है।

कूलर कुर्ती में लगा ले

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के गाने कूलर कुर्ती में लगा लें ने भी यूट्यूब पर गर्दा काट रखा है। यशी फिल्म्स भोजपुरी चैनल पर इसके 441 मिलियन व्यूज हैं। खेसारी लाल के फैन्स इसको 1 बिलियन पहुंचाने में जोर लगा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।