Who is the best T20 opener according to Virat Kohli leaving behind Sachin Rohit and Sehwag विराट कोहली के अनुसार कौन है टी-20 का सबसे बेहतरीन ओपनर? उसके आगे सहवाग, रोहित, सचिन भी कुछ नहीं, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली के अनुसार कौन है टी-20 का सबसे बेहतरीन ओपनर? उसके आगे सहवाग, रोहित, सचिन भी कुछ नहीं

विराट कोहली ने दुनिया का सबसे बेहतरीन टी-20 सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को माना है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग,सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा से ऊपर क्रिस गेल को जगह दी है।

Mon, 16 March 2026 01:23 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली के अनुसार कौन है टी-20 का सबसे बेहतरीन ओपनर? उसके आगे सहवाग, रोहित, सचिन भी कुछ नहीं

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। 28 मार्च से बिगुल बज जाएगा। इससे पहले आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन ओपनर कौन है, इसके बारे में बताया है। विराट कोहली ने इस दौरान दुनिया का सबसे बेहतरीन टी-20 सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को माना है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा से ऊपर क्रिस गेल को जगह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का अलगा लक्ष्य IPL ट्रॉफी जीतना है

दिस और दैट के खेल में पहले राउंड में सहवाग आगे

रविवार (15 मार्च) को आरसीबी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें विराट कोहली को सबसे बेहतरीन ओपनर्स को पिक करने के लिए कहा गया। दिस और दैट के खेल में उन्हें शुरुआत से दो विकल्प दिए गए और एक को पिक करने के लिए कहा गया। सबसे पहले वीडियो में एडम गिलक्रिस्ट और सुनील नारायण में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया और विराट कोहली गिल क्रिस्ट के साथ गए। आगे एडम गिलक्रिस्ट और ट्रेविस हेड में से उन्होंने हेड को चुना। ट्रेविस हेड और वीरेंद्र सहवाग में से उन्होंने सहवाग को चुना। इसके बाद डिकॉक, वॉटसन, शिखर, धवन, फॉफ डु प्लेसिस, ब्रैंडन मैकुलम को सहवाग के विकल्प के रूप में लाया गया और विराट कोहली ने इन सभी को एलिमिनेट करते हुए सहवाग को चुना। यही नहीं, उन्होंने टी-20 क्रिकेट के लिए वीरेंद्र सहवाग को सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर ओपनर माना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिल और मंधाना को BCCI ने इसके लिए किया सम्मानित, द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

क्रिस गेल सचिन और रोहित से भी बेहतर

हालांकि, आगे जब वीरेंद्र सहवाग की तुलना क्रिस गेल से की गई तब कोहली ने सहवाग को एलिमिनेट करते हुए गेल को टी-20 का बेहतरीन ओपनर माना। आखिरी विकल्प के रूप में कोहली के सामने क्रिस गेल और रोहित शर्मा थे, जिनमें से विराट कोहली ने थोड़ा सोचते हुए रोहित शर्मा को एलिमिनेट कर दिया और क्रिस गेल को टी-20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ओपनर माना।

क्रिस गेल का आईपीएल करियर

बता दें कि क्रिस गेल वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक 357 छक्के लगाए हैं। वे यूनिवर्स बॉस के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उन्होंने 2009 से 2021 तक आईपीएल के कुल 142 मैच खेले जिसकी 141 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 148.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 4965 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में 6 शतक लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रहा। वे विराट कोहली के साथ लंबे सयम तक आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, लंबे सयम तक आरसीबी की टीम का हिस्सा रहने के बाद भी गेल कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2023 में हम बेहद करीब थे, 2027 में विश्व कप जीतना लक्ष्य, कप्तान गिल का बयान
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।