After winning Under19 World Cup Vaibhav Suryavanshis next goal is to win the IPL trophy and make RR the champions अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का अगला लक्ष्य IPL ट्रॉफी जीतना है, RR को बनाएंगे चैंपियन, Cricket Hindi News - Hindustan

अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का अगला लक्ष्य IPL ट्रॉफी जीतना है, RR को बनाएंगे चैंपियन

डर-19 विश्व कप विजेता और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना है।

Mon, 16 March 2026 01:04 AMBhasha
share
अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का अगला लक्ष्य IPL ट्रॉफी जीतना है, RR को बनाएंगे चैंपियन

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) अंडर-19 विश्व कप विजेता और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना है।

सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 80 गेंद में 175 रन की पारी ने भारत को रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिल और मंधाना को BCCI ने इसके लिए किया सम्मानित, द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

आईपीएल पर है वैभव का पूरा ध्यान

सूर्यवंशी ने रविवार को यहां बीसीसीआई नमन पुरस्कारों के दौरान 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, ''इस आईपीएल सत्र में मेरा लक्ष्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं ताकि मेरी पारी से पूरी टीम को फायदा मिले। मेरा उद्देश्य राजस्थान रॉयल्स की जीत में योगदान देना और फ्रेंचाइजी के लिए ट्रॉफी जीतना है। ''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2023 में हम बेहद करीब थे, 2027 में विश्व कप जीतना लक्ष्य, कप्तान गिल का बयान

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्यवंशी ने पुरस्कार समारोह में अपने विश्व कप विजेता साथियों से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ''बहुत अच्छा लग रहा है। विश्व कप में भारत के लिए ट्रॉफी भी जीती। इस पुरस्कार समारोह की वजह से यहां अपने साथियों और कोचों से फिर से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। ''

सूर्यवंशी आईपीएल अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने थे। राजस्थान रॉयल्स ने 2024 में 13 वर्षीय इस खिलाड़ी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था।

बिहार के इस युवा खिलाड़ी ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स की स्काउटिंग टीम काफी समय से उन पर नजर रख रही थी। उन्होंने कहा, ''जब मैंने घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया, तब से राजस्थान रॉयल्स मेरे घरेलू और अंडर-19 मैच पर नजर रख रही थी। उनकी स्काउटिंग टीम काफी समय से मुझे देख रही थी। मेरा ट्रायल उनके साथ बहुत अच्छा गया था इसलिए मुझे लगा कि मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ जा सकता हूं। ''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलकर खुश हूं क्योंकि यहां खेलते हुए मेरे जीवन में भी काफी सुधार आया है। ''

सूर्यवंशी ने यह भी बताया कि उन्होंने दिग्गज राहुल द्रविड़ और टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है।

उन्होंने कहा, ''किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए पहला आईपीएल शिविर हमेशा दिलचस्प होता है और मेरे साथ भी ऐसा ही था। उस समय राहुल द्रविड़ सर वहां थे इसलिए मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। टीम में कई वरिष्ठ खिलाड़ी थे और पहले शिविर के साथ-साथ पहले आईपीएल में भी उनसे काफी सीखने का अनुभव मिला। ''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस समय IPL के इतिहास की सबसे सफल टीम है, किस टीम के प्रदर्शन के कायल हुए चोपड़ा?

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।