Rahul Dravid Mithali Raj Vinny Shubman Gill and Smriti Mandhana were honoured with the Naman Award राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट, गिल-मंधाना को क्रिकेटर ऑफ द ईयर, BCCI ने मिताली राज और बिन्नी को भी किया सम्मानित, Cricket Hindi News - Hindustan

राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट, गिल-मंधाना को क्रिकेटर ऑफ द ईयर, BCCI ने मिताली राज और बिन्नी को भी किया सम्मानित

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को 2024-2025 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रविवार को यहां आयोजित बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया।

Mon, 16 March 2026 01:02 AMBhasha
share
राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट, गिल-मंधाना को क्रिकेटर ऑफ द ईयर, BCCI ने मिताली राज और बिन्नी को भी किया सम्मानित

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को 2024-2025 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रविवार को यहां आयोजित बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग) चुना गया।

गिल ने प्रतिष्ठित 'पॉली उमरीगर पुरस्कार' जीता जबकि मंधाना को यह पुरस्कार पांचवीं बार मिला।

गिल का यह दूसरा 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' पुरस्कार है, इससे पहले उन्होंने 2023 में यह पुरस्कार जीता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2023 में हम बेहद करीब थे, 2027 में विश्व कप जीतना लक्ष्य, कप्तान गिल का बयान

बीसीसीआई के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित हुए द्रविड़, मिताली और बिन्नी

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सर्वोच्च सम्मान 'कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस समय IPL के इतिहास की सबसे सफल टीम है, किस टीम के प्रदर्शन के कायल हुए चोपड़ा?

गिल के लिए शानदार रहा 2025

गिल के लिए 2025 का साल बेहद शानदार रहा और उन्होंने क्रिकेट के लंबे प्रारूपों में खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज में से एक के तौर पर स्थापित किया।

इंग्लैंड दौरे पर कप्तान गिल ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की अगुवाई करते हुए 10 पारियों में 75.40 के औसत से कुल 754 रन बनाए जिससे वह श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसमें चार शतक और 269 रन का उनका सर्वोच्च स्कोर भी शामिल था।

पिछले साल भारत की 'चैंपियंस ट्रॉफी' जीत में भी गिल ने अहम भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज़ के तौर पर प्रवेश किया था। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पहले मैच में उन्होंने नाबाद 101 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में कुल 188 रन बनाकर अपना अभियान समाप्त किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो 0 के बाद सूर्या भाई और HP भाई ने सोशल मीडिया डिलीट करा दिया था: अभिषेक शर्मा

मंधाना ने बनाए रिकॉर्ड रन

मंधाना ने 2025 का समापन कुल 1,703 अंतरराष्ट्रीय रनों के साथ किया। इसमें वनडे में 1,362 रन शामिल हैं जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। ऐसा करके मंधाना महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक ही कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज़ बन गईं।

भारत को अपना पहला महिला विश्व कप खिताब दिलाने में भी मंधाना ने अहम योगदान दिया। उन्होंने नौ मैचों में कुल 434 रन बनाए और टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे स्थान पर रहीं।

विश्व कप से पहले बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने नयी दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़कर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया और इस तरह उन्होंने विराट कोहली के 52 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इन खिलाड़ियों को भी किया गया सम्मानित

शेफाली वर्मा को 2024–25 घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला सीनियर वनडे क्रिकेटर, ईरा जाधव को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (घरेलू), हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और आयुष म्हात्रे को घरेलू सीमित ओवर की प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।