Who is Shweta Pundir whom Yash Dayal married Photos are going viral and they even made reel together कौन हैं श्वेता पुंडीर, जिनसे यश दयाल ने रचाई शादी, वायरल हो रही हैं तस्वीरें, रील भी साथ में बनाई, Cricket Hindi News - Hindustan

कौन हैं श्वेता पुंडीर, जिनसे यश दयाल ने रचाई शादी, वायरल हो रही हैं तस्वीरें, रील भी साथ में बनाई

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल की दुल्हनिया श्वेता पुंडीर कौन हैं, जिसने उन्होंने शादी रचाई है और अब तस्वीरें और रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 4 फरवरी को ही शादी रचा ली थी।

Sun, 15 March 2026 08:35 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं श्वेता पुंडीर, जिनसे यश दयाल ने रचाई शादी, वायरल हो रही हैं तस्वीरें, रील भी साथ में बनाई

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कथित तौर पर फरवरी 2026 में कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से निजी समारोह में शादी कर ली है। एचटी सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, यश दयाल और श्वेता पुंडीर 4 फरवरी को नोएडा उत्तर प्रदेश में शादी के बंधन में बंथे थे, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, फरवरी में संपन्न हुई यह शादी बेहद निजी थी और उसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ रिश्तेदार ही शामिल हुए। दयाल ने अपनी शादी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की एक वीडियो शेयर की है। यश दयाल 2025 में आरसीबी की चैंपियन टीम का हिस्सा थे और वे इस साल में प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पापा बनने वाले हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, बेबी शॉवर का वीडियो हो रहा है वायरल

कौन हैं उनकी पत्नी श्वेता पुंडीर?

यश दयाल ने श्वेता पुंडीर से बहुत गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। ऐसे में सबके मन में सवाल है कि श्वेता पुंडीर आखिर हैं कौन, जो यश दयाल की दुल्हनिया बनी हैं। तो बता दें कि श्वेता दिल्ली की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं, जिनके इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर 587,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इंटरनेशनल लीजेंड्स लीग के लिए ब्रॉडकास्टर के रूप में भी काम किया है। यश दयाल के साथ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट Shweta Pundir (@shwetapundir26) पर एक रील भी मौजूद हैं जिसमें दोनों लोग नजर आ रहे हैं। दो दिन पहले श्वेता पुंडीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यश दयाल के साथ एक रील साझा की है, जिसमें दोनों गाने के माध्यम से शादी की बातें कर रहे हैं। गाने के बोल हैं- अपने मम्मी से मेरी बात की, अपने डैडी से मेरी बात की। दोनों इस गाने में काफी एक- दूसरे से घुले मिले नजर आ रहे हैं और अच्छे लग रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर, धोनी से आगे विराट कोहली

यश दयाल पर लगे थे रेप और यौन शोषण के आरोप

बता दें कि इससे पहले 2025 में आरसीबी के आईपीएल जीतने के बाद यश दयाल के व्यक्तिगत जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। उन पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया था, जिसमें गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही थी। हालांकि, जनवरी 2026 में राजस्थान हाई कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देकर थोड़ी राहत जरूर दी नहीं तो मामला जेल तक भी पहुंच सकता था। यश दयाल की परेशानी यहीं पर खत्म नहीं होती है। उन पर एक नाबालिग क्रिकेटर के साथ बदसलूकी का केस भी दर्ज है। जयपुर की एक लड़की ने उन पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है कि 2023 में जब वह 17 साल की थी तब दयाल ने करियर बनाने के नाम पर उसका फायदा उठाया। हालांकि, यश के वकील का कहना है कि ये सब फंसाने की साजिश है। और अगर यह सच है तो फिर FIR घटना के दो साल बाद क्यों हुई?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सीजन जी भरकर देख लीजिए, IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 4 दिग्गज

इन सब आरोपों से इतर अब खबरों के अनुसार, यश दयाल वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं। वे आईपीएल 2026 में विराट कोहली की टीम आरसीबी का हिस्सा हैं और अपनी गेंदबाजी से कमाल करेंगे ऐसा उनके फैंस को उम्मीद होगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।