Indian captain Suryakumar Yadavs wife Devisha Shettys baby shower video goes viral दोहरी खुशी: पापा बनने वाले हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, बेबी शॉवर का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल, Cricket Hindi News - Hindustan

दोहरी खुशी: पापा बनने वाले हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, बेबी शॉवर का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

सूर्यकुमार यादव के लिए यह साल दोहरी खुशियों भरा होने वाला है। विश्व कप के दौरान ही यह चर्चा थी कि सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी गर्भवती हैं और अब बेबी शॉवर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Sun, 15 March 2026 07:44 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
दोहरी खुशी: पापा बनने वाले हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, बेबी शॉवर का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

2026 विश्व कप जीतने वाले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह साल दोहरी खुशियों भरा होने वाला है। उन्होंने साल की शुरुआत में ही भारत को टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाया साथ ही साथ अब उनके व्यक्तिगत जीवन में भी खुशी की लहर दौड़ने वाली है। विश्व कप के दौरान ही यह चर्चा थी कि सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी गर्भवती हैं और अब बेबी शॉवर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर, धोनी से आगे विराट कोहली

बेबी शॉवर का वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी का हाथ पकड़े हुए शाही अंदाज में हॉल में एट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में दोनों का नाम लिखा है और बेबी शॉवर कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई है। सूर्यकुमार यादव इस वीडियो में शानदार व्हाइट कलर के लिबास में नजर आ रहे हैं, जबकि देविशा ने साउथ इंडियन अंदाज में साड़ी पहनी हुई है और दोनों शानदार कपल गोल सेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

सूर्या और देविशा की लव स्टोरी

देविशा शेट्टी और सूर्यकुमार यादव की शादी को 10 साल से अधिक का समय हो चुका है। दोनों ने 7 जुलाई 2016 को शादी की थी। तब सूर्यकुमार यादव आईपीएल में खेलते थे और उनकी पहचान इतनी ज्यादा नहीं थी। सूर्यकुमार यादव ने शादी के 5 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अपने टी-20 क्रिकेट में पदार्पण के 5 साल के भीतर ही भारत की टी-20 टीम के कप्तान बने और विश्व विजेता भी बनाया। देविशा और सूर्यकुमार दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद एक-दूसरे से शादी रचाई थी। दोनों को कॉलेज के दौरान प्यार हुआ था। कहा जाता है कि देविशा का डांस देखकर सूर्या पहले दिन ही दिल हार बैठे थे। उसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती गई जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई। लंबी डेटिंग के बाद एक- दूसरे को जानने समझने के उपरांत दोनों ने शादी करने का फैसला किया और बीते 10 सालों से साथ हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जल्दी शादी कर ले तू भी, WC जीतने के बाद संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को दी सलाह

सूर्यकुमार यादव का अंतरराष्ट्रीय करियर

सूर्यकुमार यादव के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 113 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 107 पारियों में 162.95 की स्ट्राइक रेट और 36 की औसत के साथ कुल 3272 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 25 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और 4 शतक जड़े हैं। सूर्या ने 37 वनडे मैच भी खेले हैं जिसकी 35 पारियों में 25.77 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 773 रन बनाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि अपने टी-20 क्रिकेट में विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाने वाले सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए एक टेस्ट मैच भी खेला है, जिसमें उन्होंने 1 पारी में ही बल्लेबाजी की थी और 20 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 8 रन बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सीजन जी भरकर देख लीजिए, IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 4 दिग्गज
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।