Umpire Anil Choudhary Breaks Down the Rules Behind Salman Agha Run out Backs On Field Call in Pakistan Ban Conflict दूसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा रन आउट थे या नहीं? अंपायर अनिल चौधरी ने गिनाए सब नियम, Cricket Hindi News - Hindustan

दूसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा रन आउट थे या नहीं? अंपायर अनिल चौधरी ने गिनाए सब नियम

भारत के अनुभवी अंपायर अनिल चौधरी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए दूसरे वनडे में सलमान अली आगा के विवादास्पद रन-आउट पर अपनी राय दी है। अनिल चौधरी का मानना है कि नियम के मुताबिक ये रन आउट सही था।

Sat, 14 March 2026 08:51 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
दूसरे वनडे में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा रन आउट थे या नहीं? अंपायर अनिल चौधरी ने गिनाए सब नियम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सलमान अली आगा शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान आजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए। पाकिस्तान टी20 कप्तान रन आउट होने के बाद काफी गुस्से में दिखे और बांग्लादेशी खिलाड़ियों द्वारा रन आउट किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। बांग्लादेशी कप्तान द्वारा उन्हें रन आउट किए जाने से वह काफी निराश दिखे और विरोध जताया। इस बीच पूर्व भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने सलमान अली आगा के रन आउट को लेकर अपना पक्ष रखा है और उनका मानना है कि फैसला पूरी तरह नियम के अनुसार सही था और इसमें कोई विवाद की गुंजाइश नहीं है।

अनिल चौधरी ने रन आउट को लेकर बताए नियम

अंपायर अनिल चौधरी का मानना है कि बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज गलती से सलमान अली से टकरा गए, उनका ऐसा कोई (रोकने का) इरादा नहीं था। अनिल चौधरी ने वीडियो में कहा, ''वीडियो में आप देख रहे होंगे कि, बल्लेबाज आउट है क्योंकि गेंद डेड नहीं हुई है और उनके बीच टक्कर अचानक से हुआ है। लेकिन सबने इसमें तीन-चार चीजें नोटिस की है। एक समय ऐसा लगा कि बल्लेबाज गेंद उठा रहे हैं और अगर वह ऐसा करते तो वह फील्ड में बाधा डालना होता, तो फिर ये अपील करने वाले थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50 लाख के फाइन वाली खबर झूठी है, PCB ने किया कन्फर्म

उन्होंने आगे कहा, ''अगर ये फील्डर बैटर को अंदर जाने से रोकता तो फील्डिंग साइड को 5 रन की पेनल्टी लगती और बैटिंग साइड को 5 रन मिलते और बल्लेबाज नॉट आउट होता। ये सब नहीं हुआ और अपील की गई, अंपायर ने ऊपर रेफर कर दिया हालांकि बल्लेबाज बाहर ही था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबर आजम फॉर्म की वजह से नहीं, बल्कि इस कारण टीम से हुए बाहर; जावेद ने खोली पोल

अनिल चौधरी ने कहा, ''जहां तक खेल भावना का सवाल है तो ये ऐसा ढक्कन है, जिसे ना खोला जाए तो ठीक है। क्योंकि इसमें काफी चीजें आती है, दोनों टीमों, देशों और खिलाड़ियों के बीच कैसे रिश्ते हैं, तो ये ऐसा टॉपिक है जिसे रोकना मुश्किल है लेकिन ये क्रिकेट के लिए अच्छा उदाहरण नहीं है।''

पूर्व भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए दूसरे वनडे में सलमान अली आगा के विवादास्पद रन-आउट पर अपनी राय साझा की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के कोच माइक हेसन की दादागिरी होगी खत्म, चयनकर्ता खत्म करेंगे पावर

अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे मैच में सलमान अली अघा के विवादास्पद रन-आउट पर स्पष्ट व्याख्या देते हुए कहा है कि फैसला पूरी तरह कानून के अनुसार सही था और इसमें कोई विवाद की गुंजाइश नहीं है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।