pcb denies social media gossip and news of fining players for t20 world cup early ouster WC से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख के फाइन वाली खबर झूठी है, PCB ने किया कन्फर्म, Cricket Hindi News - Hindustan

WC से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख के फाइन वाली खबर झूठी है, PCB ने किया कन्फर्म

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो जाने के बाद पीसीबी ने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये का फाइनल लगाया है, ऐसी खबरें कई दिनों से चल रही थीं, जिस पर पीसीबी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और इसे अफवाह बताया है।

Sat, 14 March 2026 03:47 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
WC से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख के फाइन वाली खबर झूठी है, PCB ने किया कन्फर्म

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने शनिवार को टी20 विश्व कप से टीम के जल्दी बाहर होने के बाद खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है और सरासर झूठी करार दिया है। टूर्नामेंट से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद से कई ऐसी खबरें आई थीं, जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान के प्लेयर्स को उनके बोर्ड ने खराब प्रदर्शन के लिए 50-50 लाख का जुर्माना लगाया है। जिसे अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने झूठा बताते हुए सिर्फ सोशल मीडिया गॉसिप कहा है। बीते 3 सालों में पाकिस्तान लगातार चौथी बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा। कई खबरों के मुताबिक, 15 सदस्यीय टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, अब यह खबर झूठी निकली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस्मत के भरोसे बैटिंग करते हैं वैभव सूर्यवंशी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा

पीसीबी प्रवक्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल पर की पुष्टि

अफवाहें फैलने के कई दिनों बाद, पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल को पुष्टि की कि ऐसा कोई कदम कभी नहीं उठाया गया था और ऐसी कार्रवाई की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि इसके लिए कोई मिसाल या प्रावधान नहीं है। उन्होंने शनिवार दोपहर को कहा कि “पीसीबी द्वारा ऐसा कोई निर्णय कभी नहीं लिया गया। यह सब सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें हैं। ऐसा कोई पूर्व उदाहरण या प्रावधान नहीं है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा बदमाश है, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने दिया बयान, क्या-क्या कहा?

रिपोर्ट में किए गए थे ये दावे

बता दें कि टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 के ग्रुप 2 के आखिरी मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका से 65 रनों या उससे अधिक से जीत हासिल करनी थी लेकिन पाकिस्तान की टीम ऐसा ना कर सकी और वह टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होते ही कई रिपोर्ट्स ऐसी आईं जिनमें दावा किया गया कि कोलंबों में भारत से विश्व कप का मुकाबला हारते ही पीसीबी ने यह फैसला ले लिया था कि खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, लेकिन अगर टीम हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच जाती है तो जुर्माना वापस ले लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 पारियों में संजू ने जड़े इतने छक्के, जितने धोनी 29 पारियों में भी नहीं जड़ सके

पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस खबर पर दी थी कड़ी प्रतिक्रिया

जब ये खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो कई प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी द्वारा खिलाड़ियों को दंडित करने की इस घटना की कड़ी आलोचना की। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने खिलाड़ियों से अपील की कि अगर ये खबरें सच हैं तो वे बोर्ड के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने यह तर्क दिया था कि राष्ट्रीय टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करने वाले किसी भी खिलाड़ी को दंडित नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, दिनेश कार्तिक, नासिर हुसैन, माइकल एथर्टन और अन्य कई खिलाड़ियों ने भी इसी तरह का रुख अपनाया था और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।