Pakistan Selectors Aaqib Javed Demand Curbs on Mike Hesson Absolute Power in Team Selection पाकिस्तान के कोच माइक हेसन की टीम चयन को लेकर दादागिरी होगी खत्म, PAK चयनकर्ता आकिब लेंगे बड़ा ऐक्शन, Cricket Hindi News - Hindustan

पाकिस्तान के कोच माइक हेसन की टीम चयन को लेकर दादागिरी होगी खत्म, PAK चयनकर्ता आकिब लेंगे बड़ा ऐक्शन

पाकिस्तान के चयनकर्ताओं का मानना है कि टीम चयन में हेड कोच माइक हेसन काफी दखल दे रहे हैं और इसे अब सीमित करने की जरूरत है। आकिब जावेद ने कहा कि टीम चयन का अंतिम फैसला सिर्फ हेसन के हाथ में नहीं होना चाहिए।

Sat, 14 March 2026 06:35 PMHimanshu Singh भाषा
share
पाकिस्तान के कोच माइक हेसन की टीम चयन को लेकर दादागिरी होगी खत्म, PAK चयनकर्ता आकिब लेंगे बड़ा ऐक्शन

पाकिस्तान के राष्ट्रीय चयनकर्ता सीमित ओवरों की क्रिकेट के मुख्य कोच माइक हेसन को टीम के चयन में मिली आजादी से खुश नहीं हैं और उनका मानना है कि इस पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है। पाकिस्तान के चयनकर्ता आकिब जावेद, मिस्बाह उल हक, सरफराज अहमद और असद शफीक ने शनिवार को लाहौर में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से टीम के बांग्लादेश से लौटने के बाद राष्ट्रीय टीम के चयन ढांचे की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।

आकिब ने कहा, ''टीम के स्वदेश लौटने के बाद हम कोच और कप्तान के साथ बैठकर चर्चा करेंगे और राष्ट्रीय टीम के लिए उपयुक्त चयन प्रणाली तैयार करेंगे।'' आकिब पीसीबी के हाई परफॉर्मेंस सेंटर के निदेशक भी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल मई में हेसन के कार्यभार संभालने तक चयनकर्ता घरेलू और विदेशी सीरीज के दौरान अंतिम एकादश के चयन में भी अपनी भूमिका निभाते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, भारत कितने नंबर पर?

उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि हेसन पर हाल ही में टी20 विश्व कप के दौरान बाबर आजम और कुछ अन्य खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने और खिलाने के लिए दबाव डाला गया था। आकिब ने कहा, ''चयनकर्ताओं ने मुख्य कोच और कप्तान को 21 खिलाड़ियों की सूची दी थी और उन्होंने अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन किया। इसके अलावा प्रत्येक मैच में अंतिम एकादश का फैसला भी कप्तान और कोच ने किया।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत से हारकर जब फूट-फूटकर रोने लगे थे बांग्लादेश के खिलाड़ी, बताया पूरा मंजर

चयनकर्ता करेंगे रिव्यू

उन्होंने कहा, ''अंतिम एकादश के चयन को लेकर हाल में व्यवस्था में बदलाव हुआ है लेकिन हम टीम के लौटने के बाद इसकी समीक्षा करेंगे।'' आकिब जावेद ने कहा, "अतीत में चयनकर्ता 15 या 16 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट करने के बाद प्लेइंग इलेवन तक चुनने में शामिल रहते थे। लेकिन हाल के समय में सिस्टम बदल गया है। टीम घर वापस आने के बाद हम इसकी समीक्षा करेंगे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान अली को आईसीसी ने लगाई फटकार, फाइन देने से बचे लेकिन डिमेरिट पॉइंट जुड़ा

आकिब ने कहा, ‘’चयनकर्ताओं का मानना है कि कप्तान सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है, उसके बाद हेड कोच का स्थान आता है। उन्हें पूरा समर्थन और अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन साथ ही उन्हें अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में चयनकर्ताओं के साथ चर्चा करने और उन्हें समझाने में सक्षम होना चाहिए।"

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।