IPL में कभी नहीं हुए ये 5 कारनामे, क्या 2026 में खत्म होगा 18 सीजन का सूखा? लिस्ट में RCB
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का शनिवार से आगाज होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) डिफेंडिंग चैंपियन है। आरसीबी सीजन ओपनर मैच में सनजराइजर्स (एसआरएच) से भिड़ेगी।

आईपीएल 2026 की 28 मार्च से शुरुआत होने जा रही है। यह इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) डिफेंडिंग चैंपियन है। आरसीबी ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त किया था। आईपीएल इतिहास में कई हैरतअंगेज रिकॉर्ड बने और ध्वस्त हुए। हालांकि, कई कारनामा ऐसे हैं जो आईपीएल में कभी नहीं हुए। चलिए, आपको ऐसे ही पांच कारनामों के बारे में बताते हैं।
ऑरेंज कैप नॉन-ओपनर नहीं जीता
आईपीएल में अब तक किसी नॉन-ओपनर ने ऑरेंज कैप नहीं जीती है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से लेकर 2025 तक जिन 14 अलग-अलग खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप जीती, वो सभी सलामी बल्लेबाज थे। आईपीएल में ऑरेंज कैप अवॉर्ड उस बल्लेबाज को दिया जाता है, जो सीजन में सबसे अधिक रन बनाता है।
टीम ने 300 का स्कोर नहीं बनाया
आईपीएल में अभी तक किसी टीम ने 300 का स्कोर खड़ा नहीं किया है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 2024 में आरसीबी के खिलाफ 3 विकेट पर 287 रन बनाए थे, जो फिलहाल भारतीय लीग का सबसे बड़ा स्कोर है। एसआरएच ने 2025 में 286/6 और 278/3 का स्कोर बनाने का कमाल भी किया।
भारतीय ने 150 प्लस नहीं बनाए
आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज ने 150 प्लस की पारी नहीं खेली है। आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के खाते में हैं। एसआरएच का हिस्सा अभिषेक ने 2025 में पंजाब किंग्स के सामने 141 रनों की पारी खेली थी। वहीं, वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल नाम आईपीएल में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2023 में आरसीबी की ओर से पुणे वॉरियर्स इंडिया के विरुद्ध 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर ब्रेंडन मैकुलम ने 2008 में आरसीबी के सामाने 73 गेंदों में नाबाद 158 जुटाए थे।
रोहित शर्मा 600 तक नहीं पहुंचे
मुंबई इंडियंस (एमआई) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल के एक सीजन में कभी 600 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है। उन्होंने सीजन में 500 रन बनाने का कारनामा भी सिर्फ एक मर्तबा किया है। रोहित ने 2023 में 19 मैचों में 538 रन जुटाए थे। उन्होंने पिछले सीजन में 15 मैचों में 418 रन बटोरे थे। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर आगामी सीजन में 600 का सूखा समाप्त करने की फिराक में होंगे।
RCB फेयर प्ले अवॉर्ड से महरूम
आरसीबी ने अब तक आईपीएल में फेयर प्ले अवॉर्ड नहीं जीता है। दरअसल, आईपीएल में फेयर प्ले अवार्ड उस टीम को मिलता है जो पूरे सीजन खेल भावना, अंपायरों के निर्णयों का सम्मान और नियमों का पालन करते हुए मैदान पर अनुशासित आचरण दिखाती है।





साइन इन