535 Runs Scored in SRH Intra-Squad Match Scorecard Abhishek Sharma Misses Century Salil Arora Smashes 5 Sixes in 5 Balls SRH के इंट्रा स्क्वॉड मैच में बने 535 रन, अभिषेक शर्मा शतक से चूके; इस बल्लेबाज ने 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के, Cricket Hindi News - Hindustan

SRH के इंट्रा स्क्वॉड मैच में बने 535 रन, अभिषेक शर्मा शतक से चूके; इस बल्लेबाज ने 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के

IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले SRH ने एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने तबाही मचाते हुए 535 रन बोर्ड पर लगा दिए।

Sun, 22 March 2026 05:53 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
SRH के इंट्रा स्क्वॉड मैच में बने 535 रन, अभिषेक शर्मा शतक से चूके; इस बल्लेबाज ने 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के

IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले SRH ने एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने तबाही मचाते हुए 535 रन बोर्ड पर लगा दिए। कप्तान ईशान किशन ने इस दौरान दो बार बैटिंग की, वहीं अभिषेक शर्मा शतक से चूक गए। उन्होंने 42 गेंदों पर 94 रनों की धमाकेदार पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई थी, हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में वह अच्छी लय में नजर आए थे। इनके अलावा अगर इस इंट्रा स्क्वॉड मैच में अगर किसी ने प्रभावित किया है तो वह हैं सलील अरोड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू सैमसन को कब मिल सकती है CSK की कप्तानी? रॉबिन उथप्पा बोले- गायकवाड़ अगर…

आईपीएल 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनको 1.50 करोड़ रुपए खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। सलील का प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार रहा था और उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग की झलक SRH के इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान भी दिखाई। उन्होंने 5 गेंदों पर बैक टू बैक 5 छक्के जड़े। उन्होंने इस मैच में कुल 26 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।

बात मैच की करें तो, SRH A ने पहले बैटिंग करते हुए 21 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों पर 49 तो सलील अरोड़ा ने 16 गेंदों पर 47 रन बनाए। ईशान किशन ने पहली पारी में 15 गेंदों पर 18 रन बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धोनी के पूर्व साथी ने भी कह दी दिल तोड़ने वाली बात, थाला फैंस हो जाएंगे मायूस

SRH B के बल्लेबाजों ने भी खूब दम दिखाया। उन्होंने 20 ही ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बोर्ड पर लगा दिए। ईशान किशन ने फिर से बैटिंग करते हुए 25 गेंदों पर ताबड़तोड़ 72 रन बनाए। सलील अरोड़ा यहां भी चमके और 26 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेल डाली। हर्ष दुबे ने 14 गेंदों पर नाबाद 37 तो लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाए।

बल्लेबाजों की इस तबाही के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज जयदेव उनादकट चमके, जिन्होंने 5 विकेट लिए।

बता दें, इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान कोई नियम नहीं होते। बल्लेबाज अपनी बैटिंग पर तो गेंदबाज अपनी बॉलिंग पर पूरा फोकस रखते हैं। इस दौरान कोई भी किसी टीम से भी खेल सकता है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।